फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

26 साल पहले मजबूरी में शाहरुख को इस फिल्म में किया गया था कास्ट, रिलीज होते ही बनी ब्लॉकबस्टर

Sun, 08 Dec 2019 04:41 PM IST
anand anand एंटरटेंमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेंमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Sun, 08 Dec 2019 04:41 PM IST
विज्ञापन
not Shah rukh Khan Salman Khan and Aamir Khan was first choice of Abbas Mustan for Baazigar
Baazigar - फोटो : social media

बॉलीवुड के किंग खान यानी शाहरुख खान लंबे समय से भले ही कोई हिट फिल्म ना दे पा रहे हों, लेकिन उन्होंने बॉलीवुड की कई शानदार फिल्मों में काम किया। शाहरुख खान ने अपने फिल्मी सफर की शुरुआत फिल्म दीवाना से की थी। इस फिल्म में उनके साथ अभिनेता ऋषि कपूर और दिव्या भारती जैसे कलाकार मुख्य भूमिका में थे। शाहरुख खान की पहली ही फिल्म ब्लॉकबस्टर साबित हुई। 

not Shah rukh Khan Salman Khan and Aamir Khan was first choice of Abbas Mustan for Baazigar
Baazigar - फोटो : social media

दीवाना के बाद शाहरुख खान ने फिल्म बाजीगर में अपने अभिनय से लाखों दिलों को जीता। ये फिल्म शाहरुख खान को कैसे मिली इससे जुड़ा बेहद दिलचस्प किस्सा है। बाजीगर को रिलीज हुआ 26 साल हो चुके हैं। इस फिल्म में उनके किरदार का नाम विक्की मल्होत्रा होता। इस फिल्म में शाहरुख खान ने नेगेटिव किरदार किया जिसे दर्शकों ने काफी पसंद किया। इस फिल्म का निर्देशन अब्बास-मस्तान की जोड़ी ने किया था। अंग्रेजी वेबसाइट द स्क्रॉल के अनुसार फिल्म बाजीगर के लिए शाहरुख खान नहीं बल्कि सलमान और आमिर खान अब्बस-मस्तान की पहली पसंद थे। 

not Shah rukh Khan Salman Khan and Aamir Khan was first choice of Abbas Mustan for Baazigar
Baazigar - फोटो : social media

जी हां, खबर के मुताबिक अब्बस-मस्तान ने जब आमिर खान को उनके किरदार के बारे में बताया तो उन्हें अपना किरदार ठीक से समझ नहीं आया और उन्होंने बाजीगर में काम करने से मना कर दिया था। इसके बाद ये किरदार सलमान खान को ऑफर किया गया। इसके लिए सलमान खान ने पिता सलीम खान से राय मांगी। जिसके बाद सलीम खान को महसूस किया कि चूंकि यह एक नेगेटिव किरदार की कहानी थी, इसलिए उन्होंने फिल्म में नायक की दर्शकों की सहानुभूति पाने के लिए उसकी मां का किरदार जोड़ने की सलाह दी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
not Shah rukh Khan Salman Khan and Aamir Khan was first choice of Abbas Mustan for Baazigar
baazigar - फोटो : file photo

सलमान खान ने अपने एक बयान में कहा था, 'जब मैंने फिल्म बाजीगर को करने से माना कर दिया, तो अब्बस-मस्तान शाहरुख के पास गए और फिर उन्होंने मां का किरदार भी जोड़ दिया था।' द स्क्रॉल के अनुसार उस समय फिल्म इंडस्ट्री में शाहरुख खान छोटे कलाकार थे ऐसे में बाजीगर के लिए उन्हें लेने मेकर्स को जोखिम भरा लग रहा था, लेकिन एक दिन शाहरुख अब्बस-मस्तान के ऑफिस किसी दूसरी फिल्म की कहानी सुनने के लिए गए थे। जहां वह अब्बस-मस्तान से मिले। 

विज्ञापन
not Shah rukh Khan Salman Khan and Aamir Khan was first choice of Abbas Mustan for Baazigar
बाजीगर के सीन में डब्बू मलिक और शाहरुख - फोटो : सोशल मीडिया

कुछ समय बाद अब्बस-मस्तान बाजीगर में विक्की मल्होत्रा के किरदार के लिए दिल्ली से संबंध रखने वाले लड़के को ढूंढ रहे थे। जिसके बाद इन दोनों को महसूस हुआ था कि फिल्म बाजीगर में शाहरुख खान के साथ दाव खेला जा सकता है। अब्बस-मस्तान ने फिल्म बाजीगर में शाहरुख खान के किरदार को बताया जो उन्हें काफी पसंद आया और वह बैड ब्वॉय किरदार के लिए तुरंत राजी हो गए। शाहरुख खान को फाइनल करने के बाद अब्बस-मस्तान ने इस फिल्म सभी नई स्टारकास्ट लेने का फैसला किया। जिसके बाद उन्होंने काजोल और शिल्पा शेट्टी को भी अपनी इस फिल्म में मौका दिया। फिल्म बाजीगर साल 1993 में आई थी।  


पढ़ें: दो पत्नियां और 6 बच्चे, ऐसा है धर्मेंद्र का पूरा परिवार, जानिए कौन क्या करता है?
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed