{"_id":"58c7b8224f1c1b741132a55f","slug":"now-ayesha-jhulka-doing-business-and-running-spa-parlour","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"हिट फिल्में देने वाली आयशा जुल्का अब दिखने लगी हैं ऐसी, जानें कहां है ये हीरोइन","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
हिट फिल्में देने वाली आयशा जुल्का अब दिखने लगी हैं ऐसी, जानें कहां है ये हीरोइन
Tue, 14 Mar 2017 04:39 PM IST
amarujala.com- Presented by : भ्ाावना श्ार्मा
amarujala.com- Presented by : भ्ाावना श्ार्मा
Updated Tue, 14 Mar 2017 04:39 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
अायश्ाा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
'जो जीता वही सिकंदर' और 'दलाल' जैसी फिल्मों दमदार एक्टिंग करने वाली आयशा जुल्का को कौन भूल सकता है। आयशा जुलका 90 के दशक की टॉप हीरोइनों में गिनी जाती थीं। लेकिन अब वो कहां हैं कोई नहीं जानता। अपने करियर के ऊंचाइयों पर आयशा ने बॉलीवुड छोड़ दिया। आयशा ने शादी के बाद अपना स्पा खोला और अब वो इसी बिजनेस में बिजी हैं। उन्होंने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत 1988 में फिल्म 'कैसे-कैसे लोग' से की थी। इस फिल्म से उन्हें बॉलीवुड में पहचान दी थी। आयशा ने साल 1991 में अपनी सबसे पहली हिट मूवी दी थी।
हिट फिल्में देने वाली आयशा जुल्का अब दिखने लगी हैं ऐसी, जानें कहां है ये हीरोइन
2 of 5
अायश्ाा
इसके बाद तो आयशा ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। वो एक-एक बाद हिट देती गईं और डायरेक्टर्स की पहली पसंद बनती गईं। साल 1992 में फिल्म 'जो जीता वही सिकंदर' में उन्होंने आमिर खान के साथ किया। इस फिल्म ने उनके करियर को शिखर पर पहुंचा दिया था। इसी साल उनकी फिल्म 'खिलाड़ी' आई। फिल्म में अक्षय कुमार और आयशा की जोड़ी को लोगों ने खूब सराहा।
हिट फिल्में देने वाली आयशा जुल्का अब दिखने लगी हैं ऐसी, जानें कहां है ये हीरोइन
3 of 5
अायश्ाा
उस दौरान अक्षय कुमार और आयशा जुल्का के प्यार के चर्चे भी खूब थे। दोनों की जोड़ी फिल्म 'वक्त हमारा है' में भी एक साथ काम किया था। फिल्म 'दलाल' के दौरान आयशा एक बहुत बड़े विवाद में फंस गई थीं। ये फिल्म बहुत हिट रही थी लेकिन फिल्म में आयशा जैसी दिखने वाली हीरोइन से कुछ हॉट सीन करवाए गए थे। जिससे उनकी छवि पर काफी असर पड़ा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
हिट फिल्में देने वाली आयशा जुल्का अब दिखने लगी हैं ऐसी, जानें कहां है ये हीरोइन
4 of 5
अायश्ाा
यह विवाद कोर्ट तक भी गया था। इसके बाद आयशा का करियर बहुत तेजी से नीचे गिरा। 'वक्त हमारा है' और 'मेहरबान' उनकी आखिरी फिल्में मानी जाती हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, गलत निर्देशकों के चयन की वजह से उनका करियर डूब गया। इसके तुरंत बाद ही आयशा ने फिल्म इंडस्ट्री छोड़ने का फैसला कर लिया।
विज्ञापन
हिट फिल्में देने वाली आयशा जुल्का अब दिखने लगी हैं ऐसी, जानें कहां है ये हीरोइन
5 of 5
अायश्ाा
साल 2003 में आयशा ने कंस्ट्रक्शन टाइकून समीर वाशी से शादी कर ली। अब वो अपने पति के साथ ही उनका बिजनेस संभालती हैं। इसके अलावा आयशा का 'अनंता' नाम से एक स्पा पार्लर भी है। साथ ही उनकी एक 'एडिशन' नामे क्लोदिंग कंपनी भी है। अब आयशा लाइम लाइट से दूर गुमनामी की जिंदगी में जी रही हैं। हालांकि वो अपनी मैरिड लाइफ में खुश हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।