फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

नाच-गाने के बाद अब जल्द ही ये करते नजर आ सकते हैं रैपर हनी सिंह! यकीं नहीं तो खुद पढ़ लो

Sat, 13 Jan 2018 07:49 AM IST
इंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
इंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Sat, 13 Jan 2018 07:49 AM IST
विज्ञापन
Now, Honey Singh is going to make his web series debut in Vikram Bhatt project
एक समय बॉलीवुड समेत म्यूजिक वीडियो इंडस्ट्री में हनी सिंह का सिक्का चलता था। मगर पिछले लंबे समय से इंडस्ट्री से दूर रहने के बाद हाल ही में हनी सिंह का नया सॉन्ग रिलीज हुआ। अब इस सॉन्ग के बाद हनी सिंह अपने डूबते करियर को सहारा देने के लिए एक्टिंग में हाथ आजमाते नजर आने वाले हैं। सूत्रों की माने तो ये एक वेब सिरीज होगी।
Now, Honey Singh is going to make his web series debut in Vikram Bhatt project
रैपर हनी सिंह अब जल्द ही विक्रम भट्ट की वेब सीरीज में नजर आ सकते हैं। 'डेक्कन क्रॉनिकल' के मुताबिक हनी सिंह की उतार-चढ़ाव से भरी जिंदगी पर आधारित एक वेब सीरीज बनने जा रही है। इसका निर्देशन बॉलीवुड और कई वेब सिरीज का डायरेक्शन कर चुके विक्रम भट्ट करेंगे।
Now, Honey Singh is going to make his web series debut in Vikram Bhatt project
रिपोर्ट के मुताबिक इस वेब सीरीज में हनी सिंह के सेलेब्रिटी बनने तक के सफर के दिखाया जाएगा। जानकारी के मुताबिक यह हनी सिंह की जिंदगी पर आधारित है। हालांकि अभी तक विक्रम भट्ट या उनके किसी अधिकारिक सूत्र से इसकी पुष्टि नहीं की गई है। खुद विक्रम भट्ट ने साफ तौर पर ऐसे किसी प्रोजेक्ट के बारे में जानकारी होने से ही इनकार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Now, Honey Singh is going to make his web series debut in Vikram Bhatt project
यहां यह बताना जरूरी हो जाता है कि लंबे समय तक इंडस्ट्री से दूर रहने के बाद हनी सिंह ने फिल्म ‘सोनू के टीटू की स्वीटी’ में ‘दिल चोरी साडा हो गया’ बनाया। दूसरी ओर विक्रम भट्ट भी आजकल अपना पूरा ध्यान वेब सिरीज में लगाए हुए है। उन्होंने हद, तंत्र और माया जैसी पॉपुलर वेब सिरीज का निर्देशन किया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed