{"_id":"5abcc7424f1c1beb298b480d","slug":"now-padmaavat-is-also-available-on-amazon-prime","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"गुजरात-राजस्थान में नहीं रिलीज हुई थी पद्मावत, अब इस तरह राज्य के लोग देख पाएंगे फिल्म","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
गुजरात-राजस्थान में नहीं रिलीज हुई थी पद्मावत, अब इस तरह राज्य के लोग देख पाएंगे फिल्म
Fri, 30 Mar 2018 07:53 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Fri, 30 Mar 2018 07:53 AM IST
विज्ञापन
1 of 4
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
हिंदूवादी संगठनों के विरोध के चलते फिल्म 'पद्मावत' राजस्थान और गुजरात को छोड़कर लगभग देशभर में देर-सबेर रिलीज हो ही गई थी। अब इसके लगभग 2 महीने बाद फिल्म के डायरेक्टर संजय लीला भंसाली के लिए गुडन्यूज आई है। अब राजस्थान और गुजरात के लोग भी इस फिल्म को अपने गृह राज्य में देख पाएंगे। मगर कहानी में एक ट्विस्ट है।
2 of 4
अगर आप सोच रहे होंगे कि 'पद्मावत' गुजरात और राजस्थान में रिलीज होने जा रही हैं तो आप गलत हैं। दरअसल, 27 मार्च को यह फिल्म डिजिटल प्लेटफॉर्म पर आ चुकी है। अमेजॉन प्राइम वीडियो ने संजय लीला भंसाली की इस फिल्म के लिए तगड़ी रकम चुकाई है। इस तरह अब यह फिल्म गुजरात-राजस्थान में रहने वाले लोग भी देख सकते हैं।
3 of 4
करीब दो घंटे 43 मिनट की पद्मावत, जायसी के आधार और भंसाली की सिनेमेटिक सोच का मिश्रण मानी जा रही है। हिन्दी के अलावा फिल्म तमिल, तेलूगु में रिलीज हुई थी। कमाई का जोड़ 300 करोड़ पार हुआ है। अगर फिल्म पूरे देश में रिलीज होती तो बॉक्सऑफिस के सारे रिकॉर्ड तोड़ देती।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
फिल्म में दीपिका पादुकोण ने रानी पद्मावती का किरदार निभाया था। रणवीर सिंह मुस्लिम अक्रांता अलाउद्दीन खिलजी के किरदार में थे तो शाहिद कपूर राजा रतन सिंह रावल के रोल में हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।