{"_id":"66217d937b796100c90e5a2f","slug":"now-there-is-favouritism-in-industry-chandrakanta-fame-actor-gets-shahbaz-khan-emotional-on-not-getting-work-2024-04-19","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Shahbaz Khan: 'अब इंडस्ट्री में पक्षपात बहुत है...,' काम न मिलने पर भावुक हो उठे 'चंद्रकांता' के कुंवर विक्रम","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Shahbaz Khan: 'अब इंडस्ट्री में पक्षपात बहुत है...,' काम न मिलने पर भावुक हो उठे 'चंद्रकांता' के कुंवर विक्रम
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: रुपाली रामा जायसवाल
Updated Fri, 19 Apr 2024 01:40 AM IST
सार
एक वक्त पर शाहबाज खान कई मशहूर धारावाहिक और बॉलीवुड फिल्मों का भी हिस्सा रहे। हालांकि, आजकल वह पर्दे से गायब हैं। वहीं अब अभिनेता ने खुद इसके पीछे का असली कारण बताकर हर किसी को दंग कर दिया है।
विज्ञापन
1 of 5
शाहबाज खान
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
90 के दशक के मशहूर धारावाहिक 'चंद्रकांता' में कुंवर विक्रम सिंह का किरदार निभाकर घर-घर में अपनी पहचान बनाने वाले अभिनेता शाहबाज खान बीते लंबे समय से पर्दे से दूर हैं। चंद्रकांता के अलावा उन्होंने 'बेताल पच्चीसी' में बेताल की भूमिका निभाकर भी खूब वाहवाही बटोरी। इसके अलावा उन्हें 'राम सिया के लव-कुश', 'युग', 'अफसर बिटिया', 'कर्मफल दाता शनि' जैसे सीरियल में दमदार अभिनय से लोगों का दिल जीतते देखा जा चुका है। एक वक्त पर अभिनेता कई बॉलीवुड फिल्मों का भी हिस्सा रहे। हालांकि, आजकल वह पर्दे से गायब हैं। वहीं अब अभिनेता ने खुद इसके पीछे का असली कारण बताकर हर किसी को दंग कर दिया है।
2 of 5
शाहबाज खान
- फोटो : सोशल मीडिया
शाहबाज खान ने 'राजू चाचा', 'चल मेरे भाई', 'बादल', 'जय हिंद' और 'मेहंदी' जैसी फिल्मों में काम किया है। अभिनेता को उनके नेगेटिव रोल के लिए याद किया जाता है। हालांकि, उन्हें सबसे ज्यादा लोकप्रियता 'चंद्रकांता' में निभाए कुंवर विक्रम सिंह के किरदार से मिली। इस किरदार में शाहबाज खान के अभिनय को लोगों ने खूब सराहा। ये सीरियल ना सिर्फ 90 के दशक के सबसे लोकप्रिय धारावाहिकों में शुमार रहा बल्कि इसने रातोंरात शाहबाज को ऐसे स्टारडम से नवाजा कि उनका सितारा ही चमक उठा।
3 of 5
शाहबाज खान
- फोटो : सोशल मीडिया
शाहबाज खान जाने-माने शास्त्रीय गायक उस्ताद आमिर खान के बेटे हैं। एक वक्त पर शाहबाज के लिए काम की लाइन लगी थी। हालांकि, कुछ वक्त से वह पर्दे से गायब नजर आ रहे हैं। इसी को लेकर अब अभिनेता ने अपनी चुप्पी तोड़ी है। सालों से इंडस्ट्री से जुड़े अभिनेता का काम न मिलने पर दर्द छलक उठा है। शाहबाज खान, पर्दे से दूर इसलिए नहीं हैं कि वह इससे दूरी बनाना चाहते हैं, बल्कि अभिनेता पर्दे से दूर हैं क्योंकि उन्हें काम नहीं मिल रहा है।
अभिनेता ने काम न मिलने का जिम्मेदार कास्टिंग डायरेक्टर्स को ठहराया है। शाहबाज खान का कहना है कि वह केवल अपने लोगों को ही काम दिलाते हैं। अभिनेता ने एक हालिया इंटरव्यू में कहा, 'इंडस्ट्री में कास्टिंग डायरेक्टर्स जो आ गए हैं, उनका अपना समूह है। अब इंडस्ट्री में पक्षपात बहुत है।' हम जैसे जो अभिनेता हैं, जिन्होंने बीते समय में काफी काम किया है, उन्हें पक्षपात की वजह से काम नहीं मिल रहा है।'
शाहबाज खान ने यह भी दावा किया कि ऐसा सिर्फ उनके साथ ही नहीं बल्कि कई सारे कलाकारों के साथ हो रहा है। अभिनेता ने अपनी बात में जोड़ा, 'बहुत सारे मेरे जैसे अभिनेता हैं, जिन्हें काम मिलना मुश्किल हो गया है।' जानकारी हो कि शाहबाज खान आखिरी बार धारावाहिक 'तुलसीधाम के लड्डू गोपाल' में नजर आए थे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।