फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Salman Khan: सलमान खान के घर पर गोलीबारी से पहले हमलावरों ने की था फार्म हाउस की रेकी, पूछताछ में किया खुलासा

Fri, 19 Apr 2024 12:04 AM IST
आकांक्षा गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आकांक्षा गुप्ता Updated Fri, 19 Apr 2024 12:04 AM IST
सार

सलमान खान अक्सर मुंबई से लगभग 60 किलोमीटर दूर स्थित फार्म हाउस पर आते रहते हैं। अब इस मामले में पुलिस फार्म हाउस के गेट और आस-पास के इलाकों में लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच कर रही है। 

विज्ञापन
Salman Khan House Firing Case: Shooters Recced Tiger 3 Actor Panvel Farm House Before firing at his Home
सलमान खान - फोटो : इंस्टाग्राम

बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान के घर पर गोलीबारी मामले में पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। मामले में दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। अदालत ने दोनों को 14 दिन के लिए मुंबई क्राइम ब्रांच की हिरासत में भेज दिया है। दोनों आरोपियों से पूछताछ जारी है। पुलिस ने जानकारी दी है कि आरोपियों ने आतंक पैदा करने के लिए गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया था। सुपरस्टार के मुंबई स्थित आवास के बाहर हवा में कई राउंड फायरिंग करने से चार दिन पहले उन्होंने रायगढ़ जिले से सटे पनवेल में उनके फार्म हाउस की रेकी की थी। 

Salman Khan House Firing Case: Shooters Recced Tiger 3 Actor Panvel Farm House Before firing at his Home
अभिनेता सलमान खान और उनके घर के बाहर फायरिंग करने वाले संदिग्ध (दाहिने) - फोटो : एएनआई/पीटीआई

दोनों आरोपियों ने पूछताछ के दौरान बताया कि उन्होंने 14 अप्रैल को सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर गोलीबारी करने से चार दिन पहले पनवेल में उनके  फार्म हाउस, अर्पिता फार्म्स की रेकी की थी। सलमान अक्सर मुंबई से लगभग 60 किलोमीटर दूर स्थित फार्म हाउस पर आते रहते हैं। अब इस मामले में पुलिस फार्म हाउस के गेट और आस-पास के इलाकों में लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच कर रही है। पुलिस के अधिकारी ने बताया कि बिहार के रहने वाले दोनों आरोपियों ने पनवेल के हरिग्राम इलाके में फॉर्म हाउस से लगभग 10 किमी की दूरी पर एक घर किराए पर लिया था।

Salman Khan House Firing Case: Shooters Recced Tiger 3 Actor Panvel Farm House Before firing at his Home
सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया

रविवार की सुबह मोटरसाइकिल पर सवार दो लोगों ने मुंबई के बांद्रा में गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर पांच राउंड फायरिंग की और मौके से फरार हो गए थे। इसके बाद पुलिस ने लगातार छापेमारी कर दोनों आरोपी विक्की गुप्ता (24 वर्ष) और सागर पाल (21 वर्ष) को गुजरात के कच्छ से गिरफ्तार कर लिया था। 16 अप्रैल को एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने जानकारी दी थी कि दो लोगों ने घटना को अंजाम देने से पहले अभिनेता के घर के आसपास के इलाके की तीन बार रेकी की थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Salman Khan House Firing Case: Shooters Recced Tiger 3 Actor Panvel Farm House Before firing at his Home
सलमान खान - फोटो : इंस्टाग्राम

पुलिस के मुताबिक दो संदिग्धों में से एक सागर को घटना से कुछ घंटे पहले कथित तौर पर एक बंदूक मुहैया कराई गई थी, जो 13 अप्रैल की रात को बांद्रा इलाके से ली गई थी। अधिकारी ने बताया कि गोलीबारी की घटना डर फैलाने के लिए दी गई थी। यही कारण है कि मोटरसाइकिल पर सवार दोनों ने अपनी योजना को अंजाम देने के लिए सुबह तड़के का समय चुना था। 

विज्ञापन
Salman Khan House Firing Case: Shooters Recced Tiger 3 Actor Panvel Farm House Before firing at his Home
सलमान खान - फोटो : इंस्टाग्राम

दोनों आरोपियों ने रविवार को सुबह करीब पांच बजे इस घटना को अंजाम दिया था। मुंबई पुलिस ने विक्की गुप्ता के छोटे भाई 19 वर्षीय सोनू गुप्ता को भी चंडीगढ़ से हिरासत में लिया है। पुलिस इस मामले में उसकी संभावित भूमिका की जांच कर रही है। 

Cinema Lovers Day : 99 रुपये में फिल्म देखने की तैयारी में बैठे दर्शकों को झटका, रद्द हो गया सिनेमा लवर्स डे

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed