फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

‘अमर उजाला’ का डिजिटल रिव्यू कॉलम बना ओमंग की अगली फिल्म का नाम, नुसरत की पवैल गुलाटी संग बनी जोड़ी

Wed, 25 Nov 2020 10:39 PM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रतीक्षा राणावत Updated Wed, 25 Nov 2020 10:39 PM IST
विज्ञापन
Nushrat Bharucha and Pavail Gulati To Star In Omung Kumar Janhit Mein Jaari
पवैल गुलाटी, जनहित में जारी, नुसरत भरूचा - फोटो : Instagram

टीवी सीरियल ‘युद्ध’ से अपना करियर शुरू करने वाले और हाल ही में फिल्म ‘थप्पड़’ में अभिनय से खूब वाहवाही बटोरने वाले अभिनेता पवैल गुलाटी की अगली फिल्म का एलान हो गया है। ये फिल्म उन्हें मिली है अभिनेत्री नुसरत भरूचा के साथ और इसका नाम ‘अमर उजाला’ के लोकप्रिय कॉलम ‘जनहित में जारी’ पर आधारित है।



Nushrat Bharucha and Pavail Gulati To Star In Omung Kumar Janhit Mein Jaari
राजकुमार राव, हंसल मेहता, नुसरत भरूचा - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

अभिनेत्री नुसरत भरूचा ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हुई अपनी फिल्म 'छलांग' के लिए इन दिनों तारीफें बटोर रही हैं और इसी दौरान उन्होंने अपनी अगली फिल्म की भी घोषणा कर दी है। नुसरत और पवैल की इस नई फिल्म के निर्माता हैं राज शांडिल्य और इसके निर्देशन की जिम्मेदारी ओमंग कुमार को सौंपी गई है। ओमंग कुमार फिल्म जगत के प्रसिद्ध कला निर्देशक रहे हैं, उनकी पिछली फिल्म संजय दत्त की कमबैक फिल्म ‘भूमि’ रही।

Nushrat Bharucha and Pavail Gulati To Star In Omung Kumar Janhit Mein Jaari
नुसरत भरूचा - फोटो : सोशल मीडिया

फिल्म 'जनहित में जारी' की घोषणा महिला बॉक्सिंग चैंपियन मैरीकॉम ने की है। ओमंग ने मैरीकॉम की बायोपिक बनाकर ही अपने फिल्म निर्देशन करियर की शुरूआत की थी। फिल्म का पोस्टर जारी करते हुए मैरी कॉम ने सोशल मीडिया पर लिखा, 'एक वुमनिया सब पे भारी, ये सूचना है जनहित में जारी। मैं इस फिल्म का इंतजार कर रही हूं। इस फिल्म का विचार बहुत ही रुचिकर है।'

View this post on Instagram

A post shared by Nushrratt Bharuccha (@nushrrattbharuccha)

विज्ञापन
विज्ञापन
Nushrat Bharucha and Pavail Gulati To Star In Omung Kumar Janhit Mein Jaari
फिल्म छलांग का पोस्टर - फोटो : सोशल मीडिया

'जनहित में जारी' फिल्म की शूटिंग अगले साल मार्च तक शुरू होने की संभावना है। तब तक इसके निर्माता फिल्म के बाकी कलाकारों और शूटिंग शुरू करने की तैयारियों पर समय लगाएंगे। दिवाली के मौके पर नुसरत भरूचा की हंसल मेहता के निर्देशन में बनी फिल्म 'छलांग' को ओटीटी पर रिलीज किया गया। इस फिल्म में नुसरत के साथ राजकुमार राव और मोहम्मद जीशान अय्यूब भी मुख्य भूमिकाओं में नजर आए। यह फिल्म दर्शकों और समीक्षकों को पसंद आ रही है।

विज्ञापन
Nushrat Bharucha and Pavail Gulati To Star In Omung Kumar Janhit Mein Jaari
nushrat bharucha - फोटो : social media

भविष्य में नुसरत के पास 'जनहित में जारी' फिल्म के अलावा एक फिल्म 'हुड़दंग' है जिसमें नुसरत सनी कौशल और विजय वर्मा के साथ मुख्य भूमिका निभाती हुई नजर आएंगी। यह रोमांटिक ड्रामा फिल्म पूरी हो चुकी है और रिलीज के लिए तैयार है। इसके अलावा लॉकडाउन खत्म होने के बाद मई के महीने में नुसरत भरूचा ने अपनी एक हॉरर फिल्म 'छोरी' की भी घोषणा की थी। यह फिल्म एक पुरस्कार विजेता मराठी फिल्म 'लपाछपी' की हिंदी रीमेक होगी।

पढ़ें: स्कर्ट पहनकर झूमती नजर आईं शाहरुख खान की लाडली, तारीफ करने से खुद को नहीं रोक पा रहे सुहाना के फैंस

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed