फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Nusrat jahan Birthday: बॉयफ्रेंड यश दासगुप्ता ने नुसरत जहां को दी जन्मदिन की बधाई, एक्ट्रेस ने प्यार भरे अंदाज में इस तरह कहा शुक्रिया

Sat, 08 Jan 2022 06:06 PM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शशि सिंह Updated Sat, 08 Jan 2022 06:06 PM IST
विज्ञापन
nusrat jahan birthday Yash Dasgupta wished Nusrat Jahan a happy birthday by sharing a beautiful picture
नुसरत जहां, यश दासगुप्ता - फोटो : इंस्टाग्राम
बंगाली एक्ट्रेस और टीएमसी सांसद नुसरत जहां अपने काम से ज्यादा अपनी निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। नुसरत जहां अपने पति निखिल जैन से अलग होने की वजह से चर्चा में थी। इसके बाद मां बनने और फिर एक्टर यश दासगुप्ता के साथ अपने रिश्तें को लेकर वे सुर्खियों में बनी हुई हैं। आज नुसरत जहां अपना 32वां जन्मदिन मना रही हैं। इस मौके पर यश दासगुप्ता ने भी उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं। तो वहीं नुसरत ने भी उन्हें प्यार भरे अंदाज में शुक्रिया कहा है।
nusrat jahan birthday Yash Dasgupta wished Nusrat Jahan a happy birthday by sharing a beautiful picture
नुसरत जहां, यश दास गुप्ता - फोटो : सोशल मीडिया

इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर की अनदेखी तस्वीर-
यश दासगुप्ता ने नुसरत जहां के जन्मदिन पर अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए उनके साथ एक अनदेखी तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में जहां यश हंसती हुए नजर आ रहे हैं तो वहीं नुसरत भी क्यूट अंदाज में पोज देते हुए नजर आ रही हैं। इसी तस्वीर पर उन्होंने कलरफुल तरीके से हैप्पी बर्थडे का स्टीकर लगाकर नुसरत को विश किया है। इसी के साथ उन्होंने नुसरत को टैग भी किया है।

nusrat jahan birthday Yash Dasgupta wished Nusrat Jahan a happy birthday by sharing a beautiful picture
नुसरत जहां - फोटो : सोशल मीडिया
नुसरत ने इस तरह कहा शुक्रिया-
यश दासगुप्ता की इस स्टोरी को अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी से शेयर किया है और दिल वाले थैंक्यू स्टीकर का यूज करते हुए यश दासगुप्ता को शुक्रिया कहा है। इसके अलावा भी नुसरत ने कई दोस्तों और रिश्तेदारों के शुभकामना संदेशों को भी अपनी स्टोरी पर शेयर किया है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
nusrat jahan birthday Yash Dasgupta wished Nusrat Jahan a happy birthday by sharing a beautiful picture
नुसरत जहां, यश दास गुप्ता - फोटो : Instagram
नुसरत जहां अक्सर अपनी और यश की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं। हाल ही में नुसरत ने अपने चैट शो "इश्क विद नुसरत" में अपने मातृत्व के सफर को लेकर बात की थी और उसे एक समझदारी भरा फैसला बताया था। इसी के साथ उन्होंने यह भी कहा था कि वह अकेली मां नहीं हैं। उनके बच्चे के पास एक सामान्य पिता और मां है। इसके अलावा इसी शो के एक एपिसोड में नुसरत ने सबके सामने अपने और यश के रिश्ते को कबूला था। उन्होंने कहा कि मैं तुम्हारे प्यार में पड़ी ये मेरी चॉइस थी।
विज्ञापन
nusrat jahan birthday Yash Dasgupta wished Nusrat Jahan a happy birthday by sharing a beautiful picture
नुसरत जहां - फोटो : Instagram
नुसरत की प्रोफेशनल लाइफ
अगर बात  नुसरत की प्रोफेशनल लाइफ की करें तो उन्होंने साल 2010 में मॉडलिंग से अपने करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद इसी साल में वह फेयर वन मिस कोलकाता बनी। नुसरत ने राज चक्रवर्ती की फिल्म शोत्रु से डेब्यू किया था। । नुसरत जहां ने एक्ट्रेस से सांसद बनने तक का सफर भी बखूबी तय किया।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed