एक्ट्रेस और सांसद नुसरत जहां सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं । हाल ही में नुसरत जहां अपनी एक फोटो के चलते चर्चा में आ गईं । नुसरत इस तस्वीर में एक बच्चे के साथ नजर आ रही हैं । आखिर इस फोटो में ऐसा क्या है जो हर कोई इस बारे में बात कर रहा है । आइए आपको बताते हैं-
डेढ़ साल के इस बच्चे को गले लगाए नजर आईं नुसरत जहां, सोशल मीडिया पर फोटो हो रही वायरल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तस्वीर में नुसरत जहां एक बच्चे को प्यार से गले लगाए नजर आ रही हैं । यह बच्चा गुब्बारे बेचने वाला है । नुसरत ने तीन फोटो बच्चे के साथ शेयर करते हुए लिखा, 'गुब्बारे बेच रहे इस डेढ़ साल के बच्चे ने मेरा वीकेंड स्पेशल बनाया...जो कि गुब्बारों से कहीं ज्यादा कलरफुल और प्यारा है ।'
A post shared by Nusrat (@nusratchirps) on
बता दें कि पिछले दिनों नुसरत को सांस लेने में तकलीफ हो रही थी। इसके चलते उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। नुसरत जहां ने ज्यादा मात्रा में दवा ले ली थी, जिसके कारण उनकी हालत बिगड़ गई थी । वो आईसीयू में थीं लेकिन अब पूरी तरह से ठीक हैं ।