सब्सक्राइब करें

बंगाल में चुनावी हलचल के बीच नुसरत जहां के फोटोशूट ने बढ़ाई सरगर्मी, टीएमसी सांसद की तस्वीरें वायरल

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अमरीन हुसैन Updated Fri, 09 Apr 2021 09:43 AM IST
विज्ञापन
Nusrat Jahan shared latest photoshoot on instagram gone viral on during West Bengal election
नुसरत जहां - फोटो : Insatagram- @nusratchirps

पूरे देश की नजर इस समय बंगाल चुनाव पर टिकी है। अभी तक बंगाल में तीन चरणों का मतदान संपन्न हो चुका है। वहीं, शनिवार को चौथे चरण की वोटिंग होनी है। चुनाव को लेकर सभी पार्टियां जोर-शोर से जुटी हुई हैं और लगातार प्रचार-प्रसार कर रही हैं। मतदाताओं को लुभाने के लिए फिल्मों सितारों का भरपूर सहारा लिया जा रहा है। लेकिन इस समय बंगाल चुनाव को लेकर कोई सेलेब्रिटी अगर सुर्खियों में है तो वो हैं टीएमसी सांसद नुसरत जहां। अभिनेत्री ने हाल ही में एक फोटोशूट कराया है, जिसपर जमकर सुर्खियां बन रही हैं। ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो गई हैं। इनमें नुसरत काफी बोल्ड अवतार में दिख रही हैं।

Trending Videos
Nusrat Jahan shared latest photoshoot on instagram gone viral on during West Bengal election
नुसरत जहां - फोटो : Insatagram- @nusratchirps

टीएमसी सासंद और अभिनेत्री नुसरत को जितनी कवरेज मीडिया में मिलती है उससे कहीं अधिक फुटेज वे सोशल मीडिया के सहारे हासिल कर लेती हैं। ऐसा ही उनके इंस्टाग्राम अकाउंट पर देखा जा रहा है, जहां उन्होंने नए फोटोशूट की तस्वीरें शेयर की हैं। इसमें उनका बोल्ड व मनमोहक अंदाज नजर आ रहा है। सभी तस्वीरों में वो अलग-अलग पोज देती दिख रही हैं। उनकी अदाओं को देखकर फैंस तो फिदा हो गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Nusrat Jahan shared latest photoshoot on instagram gone viral on during West Bengal election
नुसरत जहां - फोटो : Insatagram- @nusratchirps

फोटेशूट की तस्वीर शेयर करते हुए नुसरत जहां ने एक आकर्षक कैप्शन भी दिया है। उन्होंने लिखा ‘हर दिल की गहराई में एक सपना रहता है। बुनने वाला इसे जानता है। हर महिला एक राजकुमारी है।’ चुनावी दंगल के बीच नुसरत का ये अंदाज लोगों को खूब लुभा रहा है। अब देखना है कि बंगाल की जनता उनपर कितनी नजर-ए-इनायत बनाए रखती है। वहीं, विपक्षी पार्टियां नुसरत के इस अंदाज की आलोचना कर सकती हैं।

View this post on Instagram

A post shared by Nusrat (@nusratchirps)

Nusrat Jahan shared latest photoshoot on instagram gone viral on during West Bengal election
नुसरत जहां - फोटो : Insatagram- @nusratchirps

बता दें नुसरत इस समय बंगाल चुनाव के प्रचार में हिस्सा भी ले रही हैं। वो अपनी पार्टी तृणमूल कांग्रेस का प्रचार करते दिखती हैं। अपनी बयानबाजी के कारण भी नुसरत सुर्खियों में बनी रहती हैं। हाल ही में अपने एक बयान को लेकर नुसरत काफी चर्चा में थीं। उन्होंने कहा था कि ‘मैं एक घंटे से अधिक प्रचार तो मुख्यमंत्री के लिए भी नहीं कर सकती हूं।‘ उनके इस कथन ने खूब तहलका मचाया था। वहीं विपक्षी दलों ने भी इसपर जमकर मजे लिए थे। खासकर भाजपा ने टीएमसी और नुसरत जहां पर तंज कसा था।

View this post on Instagram

A post shared by Nusrat (@nusratchirps)

विज्ञापन
Nusrat Jahan shared latest photoshoot on instagram gone viral on during West Bengal election
नुसरत जहां - फोटो : Insatagram- @nusratchirps

वहीं, सोशल मीडिया पर भी नुसरत ट्रोलर्स के निशाने पर रहती हैं। नुसरत जहां मुस्लिम हैं और उनके पति हिंदू। इस बात से लोगों को काफी आपत्ति है। इसके अलावा शादी के बाद नुसरत मंगलसूत्र पहनती हैं और सिंदूर लगाती हैं। इस वजह से नुसरत को कई बार ट्रोलर्स का सामना करना पड़ा है। बता दें कि उन्होंने 2019 में बिजनेसमैन निखिल जैन से शादी की थी। हालांकि, बीच में उनके तलाक की खबरें सामने आ रही थीं।

विज्ञापन
अगली फोटो गैलरी देखें
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed