{"_id":"606c256f8ebc3e8c981dc179","slug":"when-jaya-bachchan-slapped-rekha-in-front-of-amitabh","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"जब अमिताभ बच्चन के सामने ही जया ने रेखा को मार दिया था थप्पड़, ऐसा हो गया था माहौल","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
जब अमिताभ बच्चन के सामने ही जया ने रेखा को मार दिया था थप्पड़, ऐसा हो गया था माहौल
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: शुभांगी गुप्ता
Updated Fri, 09 Apr 2021 09:11 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
रेखा, अमिताभ बच्चन और जया बच्चन
- फोटो : सोशल मीडिया
Link Copied
वो भी एक समय था जब अमिताभ बच्चन और रेखा के इश्क के चर्चे फिल्म इंडस्ट्री में खूब सुर्खियों में रहा करते थे। हालांकि अभी भी इन पर सुगबुगाहट होती रहती है। इस बीच रेखा, अमिताभ बच्चन और जया बच्चन से जुड़ा एक और दिलचस्प किस्सा हम आपको बता रहे हैं। यह तब की बात है जब दोनों एक-दूसरे के जबरदस्त आकर्षण में थे।
Trending Videos
2 of 5
रेखा, अमिताभ बच्चन
- फोटो : सोशल मीडिया
शादीशुदा अमिताभ बच्चन के लिए रेखा जहां अक्सर अपने प्यार का इजहार करती नजर आती हैं, वहां बिग बी इस मामले में हमेशा खामोश ही नजर आए। जया बच्चन भी इन खबरों पर काफी सहज ढंग में अपनी प्रतिक्रिया देती हैं। हालांकि बीच में कुछ ऐसी खबरें भी आती रहीं जिन पर यकीन करना मुश्किल था। एक वक्त था जब चीजें उनके हाथ से बाहर हो रही थीं और जया खुद को रोक नहीं पाई और फिल्म के सेट पर उन्होंने रेखा को थप्पड़ मार दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
अमिताभ-रेखा
- फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि यह बात फिल्म 'राम बलराम' के समय की है। दरअसल, इस फिल्म में प्रोड्यूसर टीटो टोनी अमिताभ बच्चन और रेखा को कास्ट करना चाहते थे लेकिन जया ऐसा नहीं चाहती थीं। इंडस्ट्री में अच्छी पहुंच होने के चलते जया ने रेखा की जगह जीनत अमान को कास्ट करने के लिए टीटो टोनी को मना लिया।
4 of 5
रेखा, अमिताभ बच्चन
- फोटो : सोशल मीडिया
रेखा को यह बात पता चली तो उन्होंने फिल्म के डायरेक्टर विजय आनंद को अप्रोच करके कहा कि वह फिल्म में काम करना चाहती हैं। बाद में रेखा ने टीटो को फोन करके ऐसा ऑफर दिया कि वह मना नहीं कर पाए। उन्होंने कहा कि वो फिल्म में फ्री में काम करने के लिए तैयार हैं। बस फिर क्या था रेखा और अमिताभ को लेकर फिल्म की शूटिंग शुरू हो गई। उस समय जया अमिताभ को रेखा के साथ फिल्म न करने के लिए समझाते हुए थक चुकी थीं। लेकिन ये जोड़ी हिट थी और उन्हें साथ में कई ऑफर मिल रहे थे जिन्हें बिग बी भी नहीं ठुकरा रहे थे।
विज्ञापन
5 of 5
जया बच्चन
- फोटो : सोशल मीडिया
वहीं एक दिन फिल्म की शूटिंग के दौरान जया सेट पर पहुंच गईं। उस वक्त रेखा और अमिताभ बच्चन एकांत में बैठे बात कर रहे थे। जया बच्चन से यह देखा नहीं गया और उन्होंने गुस्से में अमिताभ बच्चन के सामने रेखा को थप्पड़ मार दिया। यह देखकर वहां मौजूद सभी लोग हैरान रह गए। हालांकि बाद में एक इंटरव्यू के दौरान जया बच्चन ने दोनों के रिश्ते को लेकर कहा था कि अगर यह सच होता तो वह मेरे पास नहीं होते।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।