सब्सक्राइब करें

जया के एक डिनर ने ला दिया था रेखा की जिंदगी में भूचाल, हमेशा के लिए टूट गया था अमिताभ संग रिश्ता

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Fri, 09 Apr 2021 08:49 AM IST
विज्ञापन
What Happened When Jaya Bachchan Invited Rekha For Dinner Untold Story
amitabh, rekha, jaya - फोटो : file photo

जब भी हिंदी सिनेमा की लव स्टोरी के बारे में बात की जाएगी, अमिताभ बच्चन और रेखा का नाम सबसे पहले आएगा। दोनों ने 'मिस्टर नटवरलाल', 'सिलसिला', 'दो अनजाने', 'नमक हराम', 'मुकद्दर का सिकंदर' जैसी फिल्मों में साथ काम किया है। एक दौर था जब कोई ऐसा अखबार या मैगजीन नहीं थी जिसमें दोनों के अफेयर के किस्से न छपते हों। लेकिन रेखा और अमिताभ ने कभी इस रिश्ते पर बात नहीं की। रेखा से अमिताभ का लिंकअप जया भादुड़ी से शादी के बाद हुआ था। 1973 में जया से शादी के कुछ सालों बाद ही रेखा और अमिताभ के अफेयर की खबरें छपने लगी थीं।

Trending Videos
What Happened When Jaya Bachchan Invited Rekha For Dinner Untold Story
Amitabh Bachchan and Rekha - फोटो : फाइल फोटो

अमिताभ और रेखा के अफेयर की खबरें सुन उन दिनों जया काफी परेशान रहने लगीं थीं। वह चाहती थी कि किसी तरह उनका हंसता खेलता परिवार बच जाए वहीं दूसरी तरफ शादीशुदा आदमी से प्यार करने के अपराध के कारण रेखा विलेन बन गई थीं। फिर एक रात कुछ ऐसा हुआ कि रेखा अमिताभ की जिंदगी से हमेशा-हमेशा के लिए दूर हो गईं।

विज्ञापन
विज्ञापन
What Happened When Jaya Bachchan Invited Rekha For Dinner Untold Story
रेखा और जया - फोटो : File Photo

एक दिन जब अमिताभ किसी शूटिंग के सिलसिले में मुंबई से बाहर थे। उस दिन जया ने रेखा को फोन किया। जया का फोन उठाते हुए रेखा सोच रही थीं कि जया भला-बुरा सुनाएंगी। लेकिन ऐसा नहीं हुआ। जया ने फोन करके रेखा को अपने घर डिनर पर बुलाया। रेखा सोच में पड़ गईं, उनके साथ वो हो रहा था जिसकी उन्होंने कभी उम्मीद ही नहीं की थी।

What Happened When Jaya Bachchan Invited Rekha For Dinner Untold Story
रेखाऔर जया के साथ अमिताभ - फोटो : Twitter-@BombayBasanti

रेखा जब डिनर के लिए जया के घर पहुंचीं तो जया ने उनका अच्छे से स्वागत किया। जया ने रेखा से ढेर सारी बातचीत की। लेकिन इस बातचीत में अमिताभ का जिक्र बिलकुल नहीं था। डिनर के बाद जब रेखा घर लौटने लगीं तो उन्हें विदा करते हुए जया ने एक खास बात कही जिसे सुनकर रेखा के पैरों तले जमीन खिसक गई। जया ने दरवाजे पर रेखा से कहा 'चाहे कुछ भी हो जाए, मैं अमित को नहीं छोड़ूंगी'।
 

विज्ञापन
What Happened When Jaya Bachchan Invited Rekha For Dinner Untold Story
सिलसिला - फोटो : File Photo

अगले दिन मीडिया में जया के डिनर और रेखा पर खूब किस्से चले लेकिन न तो जया ने कुछ कहा और न ही रेखा ने मुंह खोला। जाहिर है रेखा को लेकर अमिताभ और जया के बीच में कुछ ऐसा तो जरूर हुआ था जिसने अमिताभ को ऐसा फैसला लेने पर मजबूर कर दिया कि वो कभी रेखा के साथ काम ही नहीं कर पाए। 'सिलसिला' अमिताभ और रेखा की साथ में आई आखिरी फिल्म थी। दोनों के बीच अब इतनी दूरियां आ चुकी हैं कि अगर असल जिंदगी में कभी वो एक-दूसरे से टकरा भी जाते हैं तो नजरें चुराकर निकल जाते हैं, लेकिन दिल  ही दिल दोनों आज भी एक-दूसरे की इज्जत करते हैं।

विज्ञापन
अगली फोटो गैलरी देखें
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed