फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सांसद नुसरत जहां से पहले ये 4 एक्ट्रेस भी रहीं मिसाल, प्यार के बीच आड़े नहीं आने दिया धर्म

Mon, 01 Jul 2019 03:12 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: shrilata biswas Updated Mon, 01 Jul 2019 03:12 PM IST
विज्ञापन
nusrat jahan to madhubala these actresses break religion barriers
bollywood actress - फोटो : social media

एक्ट्रेस और टीएमसी सांसद नुसरत जहां लगातार चर्चाओं में बनी हुई हैं। शपथ ग्रहण में उनके अंदाज ने फैंस का दिल जीत लिया, साथ ही उनकी शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं हालांकि शादी को लेकर काफी विवाद भी हो रहा है। नुसरत पर देवबंद के धर्मगुरुओं ने फतवा जारी कर दिया। उनका कहना है कि मुस्लिम लड़कियों को सिर्फ मुस्लिम लड़कों से ही निकाह करनी चाहिए। यही नहीं फतेहपुरी मस्जिद के शाही इमाम मुफ्ती मुकर्रम अहमद ने कहा कि इस्लाम के अनुसार यह शादी मान्य नहीं है। नुसरत जहां ने कोलकाता के बिजनेसमैन निखिल जैन से हिंदू रीति रिवाज से शादी की है। नुसरत जहां के अलावा ऐसी कई एक्ट्रेस रहीं जिनके प्यार के बीच धर्म आड़े नहीं आया।

nusrat jahan to madhubala these actresses break religion barriers
Soha Ali Khan kunal khemu - फोटो : Instagram

सोहा अली खान और कुणाल खेमू
सैफ अली खान की बहन सोहा अली खान ने साल 2015 में बॉलीवुड एक्टर कुणाल खेमू से शादी की। कुणाल खेमू एक कश्मीरी पंडित परिवार से संबंध रखते हैं। इस कपल के बीच धर्म कभी रोड़ा नहीं बना।

nusrat jahan to madhubala these actresses break religion barriers
sanjay dutt, manyata dutt - फोटो : instagram

संजय दत्त और मान्यता दत्त
मान्यता दत्त ने संजय दत्त से शादी के बाद अपना नाम बदल लिया। शादी से पहले वो मुस्लिम धर्म को मानने वाली थीं। उनका असली नाम दिलनवाज शेख है। दोनों ने साल 2008 में शादी की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
nusrat jahan to madhubala these actresses break religion barriers
Zarina Wahab And Aditya Pancholi - फोटो : file photo

जरीना वहाब और आदित्य पंचोली
बॉलीवुड एक्ट्रेस जरीना वहाब ने एक्टर आदित्य पंचोली से साल 1986 में शादी की थी। जरीना वहाब का जन्म आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम में एक मुस्लिम परिवार में हुआ था। इस कपल के दो बच्चे हैं जिनका नाम सूरज पंचोली और सना पंचोली है।

विज्ञापन
nusrat jahan to madhubala these actresses break religion barriers
kishore kumar, madhubala - फोटो : file photo

मधुबाला और किशोर कुमार
अपनी खूबसूरती और एक्टिंग से दर्शकों को दीवाना बनाने वालीं एक्ट्रेस मधुबाला ने लोकप्रिय सिंगर किशोर कुमार से शादी की थी। कम ही लोगों को पता है कि मधुबाला का असली नाम मुमताज जहां बेगम था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed