फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मिसेज सीरियल किलर जैकलीन को मिला मिस्टर, पद्मश्री विजेता इस अभिनेता की हुई एंट्री

Mon, 01 Jul 2019 03:12 PM IST
Avinash Pal मुंबई डेस्क, अमर उजाला
मुंबई डेस्क, अमर उजाला Published by: Avinash Pal Updated Mon, 01 Jul 2019 03:12 PM IST
विज्ञापन
Manoj Bajpayee, Mohit Raina Join Jacqueline Fernandez in Netflix Indian Film Mrs Serial Killer
jacqueline fernandez

नेटफ्लिक्स की बहुचर्चित फिल्म में मिसेज सीरियल किलर बनी जैकलीन फर्नांडीज को अपने इस डिजिटल डेब्यू का मिस्टर मिल गया है। मशहूर अभिनेता मनोज बाजपेयी ने इस सीरीज के लिए हां कर दी है। यही नहीं जैकलीन के टाइटल रोल वाली इस वेब सीरीज में जी5 की हालिया सीरीज काफिर में बेहतरीन अदाकारी करने वाले अभिनेतार मोहित रैना भी एक दमदार किरदार में दिखाई देंगे।

Manoj Bajpayee, Mohit Raina Join Jacqueline Fernandez in Netflix Indian Film Mrs Serial Killer
Manoj Bajpayee

शॉर्ट फिल्म कृति से डिजिटल डेब्यू करने वाले और भारत सरकार के पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित मनोज बाजपपेयी कहते हैं, ‘कृति ने डिजिटल दुनिया में काफी सराहना पाई और इसे किए काफी अरसा भी हो चुका था। इस बीच जब मिसेज सीरियल किलर के निर्देशक शिरीष कुंदर ने मुझे इस फिल्म के बारे में संपर्क किया तो मुझे इसकी पटकथा बहुत ही अच्छी लगी औऱ मैंने इसके लिए हां करने में बिल्कुल भी देर नहीं लगाई। नेटफ्लिक्स के साथ ये मेरी पहली पहली फिल्म होगी और यह यात्रा अब तक काफी यादगार रही है।’

Manoj Bajpayee, Mohit Raina Join Jacqueline Fernandez in Netflix Indian Film Mrs Serial Killer
mohit raina

वहीं, वेब सीरीज काफिर की सफलता का आनंद उठा रहे हिंदी सिनेमा के दमदार अभिनेता मोहित रैना कहते हैं, ‘मिसेज सीरियल किलर के जीवन में आने वाले इस अनोखे किरदार को लेकर मेरा अनुभव बहुत ही शानदार रहा। इस किरदार के कहानी के दूसरे किरदारों से जो रिश्ते बनते हैं, वही इस फिल्म का रहस्य बुनते हैं। नेटफ्लिक्स के साथ मेरी भी यह पहल फिल्म है और दुनिया के करीब 15 करोड़ लोगों तक इस प्लेटफॉर्म के जरिए सीधे पहुंचने का विचार ही मुझे भीतर से उत्साहित कर देता है। यह साल मेरे लिए काफी अच्छा रहा है और मैं चाहता हूं कि मेरे चाहने वाले मुझे इस फिल्म के किरदार में भी पसंद करेंगे।’

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed