{"_id":"6990741e49adb4dc590e1390","slug":"o-romeo-box-office-collection-day-2-shahid-kapoor-tripti-dimri-starrer-film-slow-start-on-box-office-2026-02-14","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"O Romeo Box Office Collection Day 2: वैलेंटाइन डे पर कैसा रहा 'रोमियो' का हाल? दो दिनों में इतना हुआ कलेक्शन","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
O Romeo Box Office Collection Day 2: वैलेंटाइन डे पर कैसा रहा 'रोमियो' का हाल? दो दिनों में इतना हुआ कलेक्शन
शाहिद कपूर की ‘ओ रोमियो’ वैलेंटाइन डे से एक दिन पहले रिलीज हुई है। अब देखना ये है कि आज वैलेंटाइन डे के दिन फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कैसा प्रदर्शन किया है। फिल्म के दूसरे दिन की कमाई सामने आ गई है। जानते हैं वैलेंटाइन डे पर ‘रोमियो’ को मिला कितना प्यार?
2 of 5
ओ रोमियो
- फोटो : इंस्टाग्राम-@shahidkapoor
दूसरे दिन की कमाई
शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी की ‘ओ रोमियो’ के दूसरे दिन का कलेक्शन सामने आ गया है। खबर लिखे जाने तक सैकनिल्क के मुताबिक, फिल्म ने 6.46 करोड़ रुपए का कलेक्शन कर लिया है। इससे पहले अपने ओपनिंग डे पर ‘ओ रोमियो’ ने 8.50 करोड़ रुपए की कमाई की थी। इस तरह से शुरुआती दो दिनों में शाहिद कपूर की ये मच अवेटेड फिल्म सिर्फ 14.96 करोड़ रुपए की कमाई ही कर पाई है। हालांकि, अभी उम्मीद है कि आज के आंकड़े देर रात तक बदल सकते हैं।
3 of 5
ओ रोमियो
- फोटो : इंस्टाग्राम-@shahidkapoor
‘माफिया क्वींस ऑफ मुंबई’ पर आधारित है फिल्म
‘ओ रोमियो’ हुसैन जैदी की किताब ‘माफिया क्वींस ऑफ मुंबई’ पर आधारित है। फिल्म में शाहिद कपूर ने उस्तरा का किरदार निभाया है। जबकि तृप्ति डिमरी अफ्शा के रोल में नजर आई हैं। फिल्म 1995 की मुंबई पर आधारित है। जब मुंबई में गैंगस्टर्स का दबदबा होता था और पुलिस उनका सफाया करने में लगी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
ओ रोमियो
- फोटो : इंस्टाग्राम-@vishalrbhardwaj
विशाल और शाहिद की साथ में चौथी फिल्म
यह फिल्म शाहिद कपूर और विशाल भारद्वाज की साथ में चौथी फिल्म है। इससे पहले दोनों ‘कमीने’, ‘रंगून’ और ‘हैदर’ कर चुके हैं। इन तीनों ही फिल्मों को क्रिटिक्स से काफी सराहना मिली थी। जबकि ‘कमीने’ और ‘हैदर’ बॉक्स ऑफिस पर भी सफल रही थीं। अब ‘ओ रोमियो’ को क्रिटिक्स और दर्शकों से मिली-जुली प्रतिक्रियाएं ही हासिल हो रही हैं।
विज्ञापन
5 of 5
ओ रोमियो
- फोटो : इंस्टाग्राम-@shahidkapoor
नजर आई है बड़ी स्टारकास्ट
विशाल भारद्वाज द्वारा निर्देशित ‘ओ रोमियो’ में शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी के अलावा नाना पाटेकर, अविनाश तिवारी, विक्रांत मैसी, दिशा पाटनी, अरुणा ईरानी, तमन्ना भाटिया, फरीदा जलाल और हुसैन दलाल भी अहम भूमिकाओं में नजर आए हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।