{"_id":"699728624f5aa86bf704d314","slug":"o-romeo-day-7-collection-starring-shahid-kapoor-and-triptii-dimri-thursday-earning-2026-02-19","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"एक हफ्ते में धीमी हुई ‘ओ रोमियो’ की रफ्तार, सातवें दिन किया कितना कलेक्शन? शाहिद की ‘देवा’ से रही आगे","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
एक हफ्ते में धीमी हुई ‘ओ रोमियो’ की रफ्तार, सातवें दिन किया कितना कलेक्शन? शाहिद की ‘देवा’ से रही आगे
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: पूनम कंडारी
Updated Thu, 19 Feb 2026 08:44 PM IST
सार
Movie O Romeo Day 7 Collection: शाहिद कपूर की फिल्म ‘ओ रोमियो’ को सिनेमाघरों में एक हफ्ता पूरा हो चुका है। लेकिन इसकी कमाई में भारी गिरावट है। इसके बावजूद यह शाहिद की पिछली फिल्म ‘देवा’ से बेहतर ही परफॉर्म कर रही है। जानिए, ‘ओ रोमियो’ का सातवें दिन का कलेक्शन?
विज्ञापन
1 of 5
फिल्म 'ओ रोमियो'
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अभिनेता शाहिद कपूर और निर्देशक विशाल भारद्वाज की जोड़ी जब फिल्म ‘ओ रोमियो’ लेकर आई तो दर्शकों को लगा कि ‘हैदर’ और ‘कमीने’ जैसी फिल्मों का जादू बॉक्स ऑफिस पर दोबारा दिखेगा। लेकिन ऐसा हुआ नहीं। ‘ओ रोमियो’ का कलेक्शन काफी निराश कर रहा है। जानिए, सातवें दिन इस फिल्म ने कितना कलेक्शन किया है?
2 of 5
फिल्म 'ओ रोमियो'
- फोटो : एक्स (ट्विटर)
‘ओ रोमियो’ ने सातवें दिन की कितनी कमाई?
सैकनिल्क के अनुसार फिल्म ‘ओ रोमियो’ ने सातवें दिन 1 करोड़ 83 लाख रुपये कमाए हैं, यह फिल्म का शुरुआती आंकड़ा है। रात में इसके कलेक्शन में इजाफा हो सकता है। वैसे छठे दिन इस फिल्म ने 3.65 करोड़ कमाए थे। फिल्म का कुल कलेक्शन भी अब तक 45.83 करोड़ रुपये हो चुका है।
3 of 5
फिल्म 'ओ रोमियो'
- फोटो : एक्स (ट्विटर)
शाहिद की पिछले फिल्म ‘देवा’ से बेहतर साबित हुई ‘ओ रोमियो’
शाहिद कपूर की पिछली फिल्म ‘देवा’ के एक हफ्ते के कलेक्शन से ‘ओ रोमियो’ की तुलना करें तो यह बेहतर साबित होती है। फिल्म ‘ओ रोमियो’ ने एक हफ्ते में 45.83 करोड़ रुपये कमाए हैं। जबकि ‘देवा’ ने एक हफ्ते में 28 करोड़ रुपये की कमाई की थी। इस तरह ‘ओ रोमियो’ चाहे धीमी रफ्तार से कलेक्शन कर रही हूं, यह शाहिद कपूर की पिछली रिलीज से अच्छा प्रदर्शन बॉक्स ऑफिस पर कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
ओ रोमियो वर्सेस तू या मैं
- फोटो : सोशल मीडिया
'तू या मैं' ने ‘ओ रोमियो’ के सामने टेके घुटने
शाहिद कपूर की फिल्म ‘ओ रोमियो’ के साथ शनाया कपूर और आदर्श गौरव स्टारर रोमांटिक थ्रिलर मूवी ‘तू या मैं’ भी रिलीज हुई थी। इस फिल्म का बॉक्स ऑफिस पर बुरा हाल है। सैकनिल्क के अनुसार इस फिल्म ने सातवें दिन सिर्फ 24 लाख रुपये कमाए हैं। इसका कुल कलेक्शन भी अब तक 4.29 करोड़ रुपये है।
विज्ञापन
5 of 5
फिल्म 'ओ रोमियो'
- फोटो : एक्स (ट्विटर)
क्या है 'ओ रोमियो' फिल्म की कहानी?
विशाल भारद्वाज द्वारा निर्देशित 'ओ रोमियो' हुसैन जैदी की किताब ‘माफिया क्वीन्स ऑफ बॉम्बे’ पर आधारित है। फिल्म में शाहिद कपूर का किरदार मुंबई के गैगस्टर हुसैन उस्तरा से प्रेरित बताया जा रहा है। उनके साथ तृप्ति डिमरी फिल्म में हैं, जो रानी के रोल में हैं। इनके अलावा फिल्म में नाना पाटेकर, दिशा पटानी, अविनाश तिवारी और फरीदा जलाल भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।