{"_id":"601e79008978d03c362a714e","slug":"obama-company-announced-to-make-a-film-on-sherpa-tensingh-bought-novel-of-pakistani-origin-writer","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"ओबामा की कंपनी का शेरपा तेनसिंह पर फिल्म बनाने का एलान, पाकिस्तानी मूल के लेखक का उपन्यास भी खरीदा","category":{"title":"Hollywood","title_hn":"हॉलीवुड","slug":"hollywood"}}
ओबामा की कंपनी का शेरपा तेनसिंह पर फिल्म बनाने का एलान, पाकिस्तानी मूल के लेखक का उपन्यास भी खरीदा
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
Published by: दीपाली श्रीवास्तव
Updated Sat, 06 Feb 2021 04:50 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा (फाइल फोटो)
- फोटो : PTI
Link Copied
भारत, पाकिस्तान, चीन और अमेरिका जैसे देशों की सियासत के लिए कभी सबसे अहम रहे अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा इन दिनों वाकई में ‘चिल’ कर रहे हैं। वह खूब कहानियां पढ़ रहे हैं। पटकथाएं सुन रहे हैं और साल 2021 में उनकी प्रोडक्शन कंपनी ने नेटफ्लिक्स के साथ मिलकर छह नई योजनाओं का एलान भी कर दिया है। इनमें से एक फिल्म माउंट एवरेस्ट फतेह करने वाले तेनजिंग पर भी वह बनाने जा रहे हैं।
Trending Videos
2 of 5
बराक ओबामा और मिशेल ओबामा
- फोटो : Instagram
बराक और मिशेल ओबामा की प्रोडक्शन कंपनी हायर ग्राउंड प्रोडक्शंस मनोरंजन की दुनिया में अरसे से सक्रिय रही है। शुक्रवार को लॉस एंजिलिस में कंपनी ने जो एलान किए उनमें से एक तो खास है मोहसिन हामिद के चर्चित उपन्यास ‘एग्जिट वेस्ट’ पर बनने जा रही फिल्म। मोहसिन पाकिस्तान मूल के ब्रिटश लेखक हैं और इस उपन्यास की कहानी एक ऐसे युवा जोड़े की कहानी है जो शरणार्थियों की एक विश्वव्यापी समस्या के बीच दुनिया में यहां से वहां जाने के जादुई दरवाजे पा जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
बराक और मिशेल ओबामा
- फोटो : सोशल मीडिया
इस बड़ी फिल्म के अलावा ओबामा दंपति एक साइंस फिक्शन फिल्म ‘सैटेलाइट’ का निर्माण करने जा रहे हैं, इसके लिए उन्होंने ‘स्टार वार्स’ के निर्देशक रियान जॉनसन के साथ सहयोग किया है। फिल्म ‘तेनजिंग’ का एलान भी इस दौरान किया गया। ये फिल्म न्यूजीलैंड के पर्वतारोही सर एडमंड हिलेरी के साथ माउंट एवरेस्ट पर सबसे पहले पहुंचने वाले शेरपा तेनसिंह की कहानी होगी। एक फिल्म ‘द यंग वाइफ’ के नाम से भी बनाने की योजना है जिसमें एक युवती की उसके विवाह के दिन आने वाले तूफान को देखते हुए उसकी बदलती मनोदशा दिखाई जाएगी।
4 of 5
Michelle Barack Obama
जानकारी के मुताबिक ओबामा दंपति की कंपनी इन फिल्मों के अलावा दो टीवी सीरीज भी बनाने जा रही है। इसमें से एक का नाम है ‘फायरकीपर्स डॉटर’ जो एक एडल्ट उपन्यास पर आधारित होगी। और दूसरी सीरीज का नाम तो अभी नहीं बताया गया है लेकिन ये एक डॉक्यूमेंट्री सीरीज होगी और अमेरिका के राष्ट्रीय उद्यानों पर बनेगी।
विज्ञापन
5 of 5
अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा
- फोटो : पी
बराक और मिशेल ओबामा की प्रोडक्शन कंपनी हायर ग्राउंड प्रोडक्शंस ने साल 2018 में नेटफ्लिक्स के साथ बहुवर्षीय योजना के तहत अनुबंध किया था। नेटफ्लिक्स के साथ मिलकर ओबामा दंबति इससे पहले ‘अमेरिकन फैक्ट्री’ बना चुके हैं। इस डॉक्यूमेंट्री फिल्म ने पिछले साल बेस्ट डॉक्यूमेंट्री फिल्म का ऑस्कर पुरस्कार जीता था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।