फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Gadar 2 Success Party: 'गदर 2' की सक्सेस पार्टी में क्यों नहीं दिखे अक्षय कुमार? यह बड़ी वजह आई सामने

Sun, 03 Sep 2023 04:44 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Sun, 03 Sep 2023 04:44 PM IST
विज्ञापन
OMG 2 Actor Akshay kumar not reached in Gadar 2 Success Party know the Reason here
गदर 2 - फोटो : सोशल मीडिया

सनी देओल की 'गदर 2' इस समय हर तरफ छाई हुई है। बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्म ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर साबित हुई है। हाल ही में फिल्म को मिली अपार सफलता के बाद मेकर्स ने बॉलीवुड के सितारों के लिए एक शानदार पार्टी का आयोजन किया था। इस पार्टी में हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के कई दिग्गज शिरकत करते हुए नजर आए। फिल्म के 500 करोड़ के क्लब में शामिल होने की खुशी में एक ही छत के नीचे शाहरुख खान, आमिर खान, सलमान खान, संजय दत्त, अजय देवगन और 90 के दशक के कई अन्य अभिनेता दिखे।


Bollywood: आयुष्मान से पहले फिल्म में लड़की बन चुके हैं ये सितारे, बॉक्स ऑफिस पर कराई थी नोटों की बारिश

OMG 2 Actor Akshay kumar not reached in Gadar 2 Success Party know the Reason here
अक्षय कुमार - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

हालांकि, 'ओएमजी 2' एक्टर अक्षय कुमार 'गदर 2' की सक्सेस पार्टी में नजर नहीं आए। बता दें कि अक्षय कुमार लखनऊ में 'स्काई फोर्स' की शूटिंग में व्यस्त हैं और यही कारण है कि वह पार्टी में अपनी उपस्थिति दर्ज नहीं करा सके। इस बारे में इंडिया टुडे पोर्टल ने एक सूत्र के हवाले से बताया है कि लखनऊ में अपनी फिल्म की शूटिंग की वजह से वह पार्टी में मौजूद नहीं रह सके। हालांकि सूत्र ने पोर्टल को बताया कि उन्होंने फोन पर सनी को फिल्म की कामयाबी के लिए शुभकामनाएं दीं।

OMG 2 Actor Akshay kumar not reached in Gadar 2 Success Party know the Reason here
अक्षय कुमार - फोटो : सोशल मीडिया

गौरतलब है कि अक्षय की फिल्म 'ओएमजी 2' की बॉक्स ऑफिस पर टक्कर सनी की 'गदर 2' से हुई थी। दोनों फिल्में 11 अगस्त को बड़े पर्दे पर रिलीज हुई थीं। 'ओएमजी 2' का निर्देशन अमित राय ने किया है, वहीं सनी की फ़िल्म 'गदर 2' का निर्देशन अनिल शर्मा ने किया है। अक्षय की फिल्म ने भी टिकट खिड़की पर अच्छा प्रदर्शन करते हुए 140 करोड़ से अधिक की कमाई की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
OMG 2 Actor Akshay kumar not reached in Gadar 2 Success Party know the Reason here
गदर 2 - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

'गदर 2' की सक्सेस पार्टी में कई बेहतरीन पल देखने को मिले। पार्टी में मौजूद अन्य बॉलीवुड हस्तियों में वरुण धवन, कार्तिक आर्यन, अनन्या पांडे, सारा अली खान, विक्की कौशल, कृति सेनन, सिद्धार्थ मल्होत्रा, कियारा आडवाणी, शाहिद कपूर, बॉबी देओल, अभिषेक बच्चन और अन्य शामिल थे।

विज्ञापन
OMG 2 Actor Akshay kumar not reached in Gadar 2 Success Party know the Reason here
द ग्रेट इंडियन रेस्क्यू - फोटो : social media

वर्क फ्रंट की बात करें तो ओएमजी 2 के बाद अक्षय द ग्रेट इंडियन रेस्क्यू में नजर आने वाले हैं। फैंस को इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार है। फिल्म में अक्षय के अलावा परिणीति चोपड़ा भी अहम भूमिका में दिखेंगी। फिल्म का निर्देशन टीनू सुरेश देसाई ने किया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इसे इसी साल अक्तूबर में रिलीज करने ती तैयारी चल रही है।
#AskSRK: बेटे अबराम को भाया जवान का गाना 'चलेया', आस्क एसआरके सेशन में किंग खान ने किया दिलचस्प खुलासा

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed