फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bollywood: आयुष्मान से पहले फिल्म में लड़की बन चुके हैं ये सितारे, बॉक्स ऑफिस पर कराई थी नोटों की बारिश

Sun, 03 Sep 2023 04:33 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Sun, 03 Sep 2023 04:33 PM IST
विज्ञापन
These Celebs Have Played Girls Role Before Ayushmann Kamal Hasan Govinda Amitabh Bachchan
बॉलीवुड सेलेब्स - फोटो : सोशल मीडिया

फिल्मों में कलाकार अपनी भूमिका में जान डालने के लिए किसी भी हद तक जाने को तैयार रहते हैं। कोई भी फिल्म तभी सफल होती है, जब कलाकार स्क्रिप्ट के अनुसार खुद को ढाल लेता है। फिल्म में लेखक से लेकर निर्देशक तक का यही लक्ष्य होता है कि ऐसी फिल्म बनाई जाए, जो ऑडियंस से सीधे तौर पर कनेक्ट हो सके। ऐसे में आज के इस लेख में हम आपको उन सितारों के बारे में बताने जा रहे है, जिन्होंने स्क्रीन पर लड़की बनकर फैंस की खूब वाहवाही लूटी थी।

 

These Celebs Have Played Girls Role Before Ayushmann Kamal Hasan Govinda Amitabh Bachchan
आयुष्मान खुराना - फोटो : सोशल मीडिया

आयुष्मान खुराना
आयुष्मान खुराना ने अपने लिए इंडस्ट्री में एक खास जगह बनाई है। स्क्रिप्ट चुनने का उनका तरीका सबसे जुदा है। वह सामाजिक संदेश देने वाली फिल्मों में काम करते हैं। उनके अभिनय में एक विशेषता है, कॉमेडी के साथ वह किसी बात को गंभीर अंदाज में रखने का दम रखते हैं। इन दिनों एक्टर अपनी फिल्म 'ड्रीम गर्ल 2' को लेकर चर्चा में हैं। फिल्म को दर्शक खूब पसंद कर रहे हैं। फिल्म में आयुष्मान पूजा बन दर्शकों के दिल में उतर आए हैं।

Jawan: अनिल शर्मा को भाया शाहरुख की 'जवान' का ट्रेलर, इस वजह से किंग खान के साथ डायरेक्टर ने नहीं किया काम

These Celebs Have Played Girls Role Before Ayushmann Kamal Hasan Govinda Amitabh Bachchan
कमल हासन - फोटो : सोशल मीडिया

कमल हासन
साउथ और बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता कमल हासन जल्द ही इंडस्ट्री में एक दमदार कमबैक करने जा रहे हैं। फैंस भी अभिनेता को स्क्रीन पर देखने के लिए बेताब हैं। आपको बता दें कि कमल भी एक फिल्म में लड़की का रोल निभा चुके हैं। कमल को ‘चाची 420’ में चाची के किरदार में देखा गया था। यह फिल्म दर्शकों के बीच काफी लोकप्रिय हुई थी।

Jawan: अनिल शर्मा को भाया शाहरुख की 'जवान' का ट्रेलर, इस वजह से किंग खान के साथ डायरेक्टर ने नहीं किया काम

विज्ञापन
विज्ञापन
These Celebs Have Played Girls Role Before Ayushmann Kamal Hasan Govinda Amitabh Bachchan
गोविंदा - फोटो : सोशल मीडिया

गोविंदा
बॉलीवुड के दिग्गज कलाकार गोविंदा ने अब फिल्मी दुनिया से दूरी बना ली है, लेकिन आपको बता दें कि  गोविंदा ने साल 1988 में रिलीज हुई फिल्म ‘आंटी नंबर 1’ में महिला किरदार प्ले किया था।मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, 3 करोड़ 75 लाख के बजट में बनी इस फिल्म ने 9 करोड़ 42 लाख का बिजनेस किया था।

Gadar 2 Success Party: गदर 2 की कामयाबी ने धोए सारे मनमुटाव, 500 करोड़ की पूर्व संध्या पर साथ दिखा ‘बॉलीवुड’

विज्ञापन
These Celebs Have Played Girls Role Before Ayushmann Kamal Hasan Govinda Amitabh Bachchan
अमिताभ बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया

अमिताभ बच्चन
इस लिस्ट में बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन का नाम भी शामिल है। बिग बी ने साल 1981 में आई फिल्म ‘लावारिस’ के लिए ऑनस्क्रीन महिला का किरदार निभाया था। अमिताभ बच्चन की फिल्म लावारिस उनके करियर की सबसे बेहतरीन फिल्मों में से एक मानी जाती है।



 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed