अक्षय कुमार , पंकज त्रिपाठी और यामी गौतम स्टारर फिल्म 'ओह माय गॉड 2' पिछले काफी दिनों से विवादों में घिरी हुई है। फिल्म को जहां पहले सेंसर बोर्ड के सर्टिफिकेट के लिए जंग लड़नी पड़ी, वहीं उसके बाद भी 'ओएमजी 2' के खिलाफ कई जगहों पर एफआईआर दर्ज की गई है। लेकिन इन सब विवादों के बावजूद फिल्म की टीम इसे रिलीज करने के लिए पूरे उत्साह से आगे बढ़ रही है। 'ओएमजी 2' के कलाकार दर्शकों के सामने फिल्म ने नए-नए तथ्य पेश कर रहे हैं, जिससे सभी के मन में फिल्म को देखने का उत्साह बढ़े। इसी क्रम में हाल ही में अक्षय कुमार ने 'ओएमजी 2' का नया प्रोमो लॉन्च किया है, जिसमें पंकज त्रिपाठी और यामी गौतम कोर्ट रूम में बहस करते नजर आ रहे हैं।
OMG 2: अक्षय कुमार ने जारी किया 'ओएमजी 2' का नया प्रोमो, कोर्ट में गंभीर मुद्दे पर बहस करते दिखे पंकज-यामी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
'ओएमजी 2', 11 अगस्त को बड़े पर्दे पर रिलीज होने के लिए पूरी तरह तैयार है। ऐसे में फिल्म के मुख्य अभिनेता अक्षय कुमार ने इसका एक नया प्रोमो साझा किया है, जो भारतीय स्कूलों में सेक्स एज्युकेशन के महत्व पर प्रकाश डालता है। अक्षय ने यह प्रोमो अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर साझा किया और लिखा, ' उचित और अनुचित का फर्क, जानिए 11 अगस्त को।' प्रोमो वीडियो में, यामी गौतम और पंकज त्रिपाठी को स्कूल के पाठ्यक्रम और इसमें कैसे सेक्स एज्युकेशन की कमी है इसके मुद्दे पर बहस करते हुए दिखाया गया है।
View this post on Instagram
आगामी बहुप्रतीक्षित फिल्म में पंकज त्रिपाठी ने एक ऐसे पिता का किरदार निभाया है, जो अपने बेटे के अधिकारों के लिए लड़ रहा है। वह इस बात पर बहस कर रहा है कि आज की पीढ़ी को मानव शरीर की विभिन्न कार्यात्मकताओं के बारे में शिक्षित करने के लिए क्या महत्वपूर्ण है। इतना ही नहीं सेक्स एज्युकेशन को आखिर स्कूल में क्यों पढ़ाया जाना चाहिए फिल्म में इस मुद्दे को भी बहुत ही बारीकी के उठाया गया है। 'ओएमजी 2' 2012 की हिट फिल्म 'ओएमजी - ओह माय गॉड' का सीक्वल है, जिसमें अक्षय और परेश रावल थे। 11 साल बाद फिल्म का सीक्वल बड़े पर्दे पर रिलीज होने के लिए तैयार है।
Bollywood: नील नितिन मुकेश ने इस वजह से शाहरुख खान को कहा था 'शट अप', वर्षों बाद अभिनेता ने किया बड़ा खुलासा
अक्षय कुमार द्वारा साझा किए गए इस प्रोमो से पहले निर्माताओं ने 'ओएमजी 2' का ट्रेलर जारी किया था, जिसमें अभिनेता को भगवान शिव के दूत के रूप में दिखाया गया है। वह धरती पर पंकज त्रिपाठी की मदद करने के लिए प्रकट होते हैं और न्याय की लड़ाई जीतने के लिए एक गुरु के रूप में उनका मार्गदर्शन करते नजर आते हैं। ट्रेलर में अक्षय के नए अवतार को दर्शकों से काफी सराहना मिली थी। जहां 'ओएमजी' भगवान और नास्तिक के रिश्ते को पर्दे पर लाई थी, वहीं 'ओएमजी 2' में भगवान और भक्त के सुंदर रिश्ते को दिखाया जाएगा।
Hera Pheri 3: 'हेरा फेरी 3' पर सुनील शेट्टी ने दिया बड़ा अपडेट, इस दिन शुरू करेंगे परेश-अक्षय के साथ शूटिंग
फिल्म को केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (सीबीएफसी) से 'एडल्ट्स ओनली' सर्टिफिकेट मिला है। अमित राय द्वारा निर्देशित, 'ओएमजी 2' तब से विवादों में है जब से निर्माताओं ने फिल्म का पहले पोस्टर और टीजर रिलीज किया था। कई रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि फिल्म को सेंसर बोर्ड ने रोक दिया था क्योंकि समिति फिल्म के धार्मिक विषय के कारण बहुत ज्यादा सतर्क थी। ऐसे में फिल्म को सेंसर बोर्ड ने रिवाइजिंग कमेटी के हवाले कर दिया था, जिसने इसमें बदलाव की मांग करते हुए सर्टिफिकेट दिया था। 11 अगस्त को रिलीज होने वाली 'ओएमजी 2' में अक्षय कुमार और पंकज त्रिपाठी के अलावा यामी गौतम और अरुण गोविल भी अहम भूमिका में हैं।
Mahesh Manjrekar: रणदीप के दखल से परेशान हो महेश मांजरेकर ने छोड़ी थी वीर सावरकर बायोपिक, खुद किया खुलासा