{"_id":"64d76795cba89e19a10a4d0d","slug":"omg-2-rashtriya-hindu-parishad-bharat-announces-10-lakh-rupees-reward-to-slap-akshay-kumar-2023-08-12","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"OMG 2: 'ओएमजी 2' को लेकर राष्ट्रीय हिंदू परिषद भारत की घोषणा, अक्षय कुमार को थप्पड़ मारने पर देंगे 10 लाख","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
OMG 2: 'ओएमजी 2' को लेकर राष्ट्रीय हिंदू परिषद भारत की घोषणा, अक्षय कुमार को थप्पड़ मारने पर देंगे 10 लाख
अक्षय कुमार, पंकज त्रिपाठी अभिनीत फिल्म ओएमजी 2 ने सिनेमाघरों में दस्तक दे दी है। बॉक्स ऑफिस पर गदर 2 का धमाकेदार शुरुआत के बावजूद इस फिल्म को ठीक-ठाक ओपनिंग मिली है। समीक्षकों ने भी फिल्म की काफी सराहना की है। माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में फिल्म की कमाई में सुधार देने को मिल सकता है। इस बीच फिल्म को लेकर विरोध भी तेज हो गया है।
अमित राय के निर्देशन में बनी यह फिल्म स्कूलों में यौन शिक्षा के विषय पर आधारित है। यह फिल्म समाज के एक वर्ग की भावनाओं को ठेस पहुंचाती नजर आ रही है। ऐसे में राष्ट्रीय हिंदू परिषद ने फिल्म में भगवान शिव के दूत के किरदार के लिए अक्षय कुमार को थप्पड़ मारने या थूकने वाले को 10 लाख रुपये का इनाम देने की घोषणा की है।
3 of 5
ओएमजी 2
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
द प्रिंट के हवाले से बताया गया है कि इनाम की घोषणा हिंदू संगठन के अध्यक्ष गोविंद पाराशर ने की थी। संगठन के कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को आगरा में अक्षय कुमार का पुतला और फिल्म के पोस्टर भी जलाए। बता दें कि अक्षय कुमार ने फिल्म में भोलेनाथ के दूत की भूमिका निभाई है। पाराशर के मुताबिक, फिल्म 'भगवान की छवि को धूमिल करती है।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
ओएमजी 2 में पंकज त्रिपाठी और यामी गौतम
- फोटो : social media
संगठन ने ओएमजी 2 पर प्रतिबंध लगाने की मांग करते हुए मांगें पूरी नहीं होने पर और विरोध प्रदर्शन की चेतावनी दी है। गौरतलब है कि ओएमजी 2 तब से विवादों में है, जब से निर्माताओं ने इसके पोस्टर जारी किए हैं। सीबीएफसी में फिल्म की शिकायत के बाद इस फिल्म पर कई कट लगाने के निर्देश दिए गए थे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।