{"_id":"5cac421fbdec2213e43a5d5f","slug":"on-birthday-jaya-bachchan-dinner-date-with-daughter-shweta-bachchan","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बर्थडे की पूर्व संध्या पर श्वेता के साथ स्पॉट हुईं जया बच्चन, कैमरे से बचती दिखीं मां-बेटी","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
बर्थडे की पूर्व संध्या पर श्वेता के साथ स्पॉट हुईं जया बच्चन, कैमरे से बचती दिखीं मां-बेटी
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: शिप्रा सक्सेना
Updated Tue, 09 Apr 2019 07:59 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
Jaya Bachchan dinner date with daughter Shweta Bachchan
- फोटो : twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
जया बच्चन (Jaya Bachchan) आज अपना 71वां जन्मदिन मना रही हैं। इस खास दिन को और भी खास बनाने के लिए श्वेता जया बच्चन को डिनर पर लेकर गईं। श्वेता और जया की रेस्टोरेंट से बाहर निकलते हुए तस्वीरें वायरल हो रही हैं। इस मौके पर दोनों ने ही कैमरे में पोज देने से परहेज किया। मां और बेटी की यह जोड़ी एक साथ काफी अच्छी लग रही थी।
2 of 5
Jaya Bachchan dinner date with daughter Shweta Bachchan
- फोटो : twitter
बेटी संग डिनर डेट पर जया बच्चन सफेद कलर की ड्रेस में नजर आईं तो वहीं श्वेता बच्चन (Shweta Bachchan) ने भी सफेद टी-शर्ट के साथ डेनिम जींस पहनी हुई थी। रेस्टोंरेट से जया जैसे ही बाहर निकली तो वह कैमरा देखकर खुश नजर नहीं आईं। न ही जया बच्चन और न ही श्वेता ने पोज दिए। हालांकि ऐसा पहली बार नहीं है कि जया बच्चन कैमरे को देखकर पोज देने से कतराती नजर आई हों। इससे पहले भी कैमरा देखकर बचती नजर आ चुकी हैं।
3 of 5
BIG B AND JAYA BACHCHAN
- फोटो : amar ujala
जया बच्चन के इस तरह के बर्ताव के कई सारे वीडियो भी सोशल मीडिया पर हैं जिनमें यह साफ दिखाई देता है। यहां तक कि जया बच्चन कई बार मीडिया पर भड़क भी चुकी हैं। जया बच्चन की इस तरह के बर्ताव के बारे में जब करण जौहर ने श्वेता और अभिषेक से पूछा तो उनका जवाब चौंकाने वाला था। यह दोनों करण जौहर के शो 'कॉफी विद करण' में पहुंचे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Abhishek Bachchan Shweta
- फोटो : twitter
दोनों ने बताया था- 'जया बच्चन को claustrophobic हैं। यह एक ऐसी मानसिक स्थिति है जिसमें इंसान अचानक भीड़ को देखकर परेशान हो जाता है। कई बार गुस्सा भी आता है। ऐसा बाजार, भीड़ वाले वाहन या फिर लिफ्ट में भी महसूस हो सकता है। इसके साथ ही श्वेता ने कहा कि जया बच्चन को भीड़ देखकर परेशानी होती है। उन्हें यह बिल्कुल पसंद नहीं कि कोई धक्का दे या फिर टच करे। इसके अलावा कैमरा का फ्लैश आंखों में पड़ने से भी उन्हें दिक्कत होती है।'
विज्ञापन
5 of 5
Abhishek Bachchan, Shweta Nanda
- फोटो : social media
यहां तक कि शो के दौरान अभिषेक ने मां जया बच्चन से मजाक के लिए माफी भी मांगी। आपको बता दें, जया बच्चन ने बॉलीवुड में 45 साल तक राज किया है। जया बच्चन की पहली फिल्म बंगाली थी। इस फिल्म का नाम 'महानगर था। इस फिल्म के समय जया की उम्र महज 15 साल थी। यह तस्वीर उसी फिल्म की है। लंबे बाल और मुस्कुराने के स्टाइल के साथ-साथ उनकी एक्टिंग ने धीरे-धीरे लोगों को अपना कायल बना दिया था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।