{"_id":"62fa70af72e2e555092c4264","slug":"on-independence-day-anupam-kher-spoke-of-womens-honor-at-health-services-camp-on-behalf-of-cintaa","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Anupam Kher: सिन्टा के कार्यक्रम में बोले अनुपम खेर, 'हर दिन दिखे राष्ट्रभक्ति की भावना, करें नारी का सम्मान’","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Anupam Kher: सिन्टा के कार्यक्रम में बोले अनुपम खेर, 'हर दिन दिखे राष्ट्रभक्ति की भावना, करें नारी का सम्मान’
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
Published by: निधि पाल
Updated Mon, 15 Aug 2022 09:44 PM IST
सार
विज्ञापन
1 of 5
अनुपम खेर
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
आजादी के महापर्व पर फिल्म अभिनेता और निर्देशक अनुपम खेर ने मुंबई फिल्म जगत के कलाकारों की संस्था सिने एंड टीवी आर्टिस्ट एसोसिएशन (सिन्टा) की तरफ से अपने सदस्यों को उपलब्ध कराई गई स्वास्थ्य सेवाओं के शिविर के उद्घाटन समारोह में नारी सम्मान की बात करते हुए कहा कि नारी के सम्मान में ही राष्ट्र का गौरव है। हर घर तिरंगा की मुहिम के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा कि इससे बड़ी मुहिम आज तक मैंने नहीं देखी। देशभक्ति की भावना लोगों के अंतर्मन में विद्यमान है, लेकिन यह भावना साल में सिर्फ एक बार नहीं बल्कि हर रोज दिखनी चाहिए।
2 of 5
निःशुल्क निवारक जांच का कैंप
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
बॉलीवुड के कलाकारों की सबसे बड़ी संस्था सिन्टा में 15 अगस्त के मौके पर कलाकारों के लिए निःशुल्क निवारक जांच का कैंप का आयोजन किया गया हैं। अनुपम खेर ने खुद अपना जांच करवा कर कैंप का उद्घाटन किया। अनुपम खेर कहते हैं, 'मुझे जब भी इस तरह के किसी भी आयोजन के लिए बुलाया जाता है। चाहे वह बड़ा आयोजन हो या छोटा आयोजन मैं जरूर जाता हूं।' इस अवसर पर बॉलीवुड के दिग्गज कलाकार अमरीश पुरी को श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए अनुपम खेर ने कहा, 'अमरीश पुरी जब 2000 में सिन्टा के अध्यक्ष बने थे, तभी से उन्होंने सिन्टा कलाकारों के लिए निःशुल्क निवारक जांच का आयोजन करना शुरू किया जो सतत जारी है।'
3 of 5
निःशुल्क निवारक जांच का कैंप का आयोजन
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
सिन्टा की यह पहल संस्था की तरफ से चलाई जा रही तमाम कल्याणकारी गतिविधियों में से एक है। इस अवसर पर हर घर तिरंगा की पहल पर बातचीत करते हुए अनुपम खेर ने कहा, 'मैंने अपने जीवन में ऐसा पहली बार देखा है। जब देश का हर नागरिक इस मुहिम में शामिल हुआ है। आज जब मैं रास्ते से गुजर रहा था, तो सभी घर, दुकान, ऑटो,गाड़ी पर तिरंगा लहराते हुए देखा। इससे बड़ा मुहिम मैंने आज तक नहीं देखी।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
अमरीश पुरी
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अनुपम खेर कहते है, 'देश भक्ति की यह भावना सिर्फ साल में एक बार नहीं आनी चाहिए, बल्कि आप के अंदर देशभक्ति की भावना हर रोज प्रखर होनी चाहिए। देशभक्ति की भावना लोगों के अंतर्मन में विद्यमान रहती है और यह लोगों के देश के प्रति असीम प्रेम और समर्पण की भावना प्रदर्शित करती है। दूसरे शब्दों में देशभक्त वह व्यक्ति होता है जो अपनी मातृभूमि और उसके प्रति लोगों और राजनीतिक व्यवस्था के प्रति वफादार रहकर उसके विकास के लिए काम करता है।'
विज्ञापन
5 of 5
अनुपम खेर
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आजादी के अमृत महोत्सव पर लाल किले से नारी शक्ति और बच्चों के सम्मान की बात कही। अनुपम खेर कहते हैं, 'सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि नारी शक्ति और बच्चों के सम्मान की बात लाल किले से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने जो कही है। वही भाव देश के हर नागरिक के अंदर होना चाहिए। नारी का अपमान किया जाना ठीक नहीं है। देश में हर हाल में नारी का सम्मान जरूरी है। नारी के ही सम्मान में ही राष्ट्र का गौरव है। बेटा, बेटी में बिना भेदभाव किए दोनों को एक समान देखना चाहिए।'
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।