एंटरटेनमेंट वर्ल्ड का ग्लैमर तो हमेशा से ही लोगों को अपनी ओर आकर्षित करता ही रहता है। सिनेमा जगत से रोजाना ही कोई न कोई नहीं रिलीज या फिर सितारों से जुड़ी अन्य खबरें सामने आती ही रहती हैं। मनोरंजन जगत की बात हो तो इस चकाचौंध भरी दुनिया से जुड़ी खबरों से हर कोई अपडेट रहना चाहता है। दर्शक न सिर्फ फिल्मों के बारे में ही जानने के लिए उत्सुक रहते हैं, बल्कि अपने पसंदीदा कलाकारों के बारे में भी जानकारी रखना चाहते हैं कि आखिर सेलेब्स की जिंदगी में क्या कुछ चल रहा है। आज भी कई स्टार्स ने अपनी तस्वीरें साझा की हैं, इसके अलावा स्वतंत्रता दिवस है, ऐसे में सितारे भी इसमें बढ़चढ़ कर हिस्सा ले रहे हैं। तो चलिए फोटोज ऑफ दे के माध्यम से जानते हैं कि आज किस सेलिब्रिटी ने क्या अपडेट दिया है।
Photos of the day: विजय देवरकोंडा-अनन्या की केमिस्ट्री और जैकलीन का शोख अंदाज, पढ़ें आज का सेलिब्रिटी अपडेट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अभिनेत्री अनन्या पांडे इस समय जमकर अपनी आगामी फिल्म लाइगर का प्रमोशन कर रही हैं और लगातार अपनी तस्वीरों के जरिए बज बनाए हुई हैं। आज भी एक्ट्रेस ने कुछ तस्वीरें साझा की हैं, जिनमें उनके साथ विजय देवरकोंडा भी नजर आ रहे हैं। दोनों की केमिस्ट्री कमाल की लग रही है। वहीं डीप नेक में अनन्या बोल्ड लुक में नजर आ रही हैं। दोनों ही ऑल ब्लैक आउटफिट में नजर आ रहे हैं।
अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडिस अपने काम के साथ ही खूबसूरती के लिए भी जानी जाती हैं। वह अपनी ग्लैमरस तस्वीरों से दिल लूट लेती हैं। आज एक्ट्रेस ने व्हाइट कलर के सूट में अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। जिनमें वह शोख अंदाज में दिखाई दे रही हैं। एक्ट्रेस ने इन तस्वीरों के साथ स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं भी दी हैं।
भोजपुरी इंडस्ट्री की एक्ट्रेस रानी चटर्जी पर आज मिरर सेल्फी का खुमार चढ़ा हुआ दिखाई दे रहा है। अभिनेत्री ने सेल्फी मोड में ग्लैमरस तस्वीरें साझा की हैं। जिनमें वह ब्लैक कलर के फ्लावर प्रिंट वाले टॉप में नजर आ रही हैं। एक्ट्रेस ने इन तस्वीरों के साथ मोटिवेशनल कोट भी लिखा है। एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा- "दिल की सुनो क्योंकि दिल कभी झूठ नहीं बोलता"।
आज ब्रह्मास्त्र के निर्देशक अयान मुखर्जी का जन्मदिन है। ऐसे में आलिया भट्ट ने उन्हें बेहद खास तरीके से जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं। एक्ट्रेस ने फिल्म की शूटिंग के दौरान की कुछ अनदेखी तस्वीरें साझा की हैं। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा- "हैप्पी बर्थडे मेरे वंडर अस्त्रा"। तुम मुझे रोज हैरान करते हो। लव यू सो मच। इसके अलावा नीतू कपूर ने भी अयान को जन्मदिन पर एक खूबसूरत तस्वीर शेयर कर उन्हें विश किया है।