फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Mithilesh Chaturvedi: अनूप जलोटा ने याद किया बचपन का प्यार, सुनाईं अपने 'मिट्ठू' की रुला देने वाली कहानियां

Mon, 15 Aug 2022 08:37 PM IST
कविता गोसाईंवाल अमर उजाला, मुंबई
अमर उजाला, मुंबई Published by: कविता गोसाईंवाल Updated Mon, 15 Aug 2022 08:37 PM IST
विज्ञापन
Anup Jalota gets emotional after remembering childhood friend Mithilesh Chaturved in last farewell
अनूप जलोटा, मिथिलेश चतुर्वेदी - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

रंगकर्मी और बॉलीवुड के जाने माने अभिनेता मिथिलेश चतुर्वेदी का 3 अगस्त को दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। सोमवार को ओशिवारा के माहेश्वरी हाल में ब्रह्मभोज के साथ उनकी याद में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया था, जहां बॉलीवुड का कोई बड़ा चेहरा नजर नहीं आया। मिथिलेश चतुर्वेदी कई फिल्मों और धारावाहिकों में काम कर चुके हैं। उम्मीद थी कि कम से कम उनके साथ काम करने वाले कलाकार तो जरूर उन्हें अंतिम विदाई देने आएंगे। इस अवसर पर दिवंगत मिथिलेश चतुर्वेदी के मित्र भजन सम्राट न सिर्फ उपस्थित रहे बल्कि दिवंगत की आत्मा की शांति के लिए उन्होंने 'गोविंद जप गोपाल जप' गाकर प्रार्थना भी की।  

Anup Jalota gets emotional after remembering childhood friend Mithilesh Chaturved in last farewell
मिथिलेश चतुर्वेदी की अंतिम विदाई में अनूप जलोटा - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

अनूप जलोटा के ‘मिट्ठू’
इस मौके पर भजन सम्राट के नाम से मशहूर रहे अनूप जलोटा अपने बचपन के मित्र मिथिलेश चतुर्वेदी की पत्नी, बेटे आयुष और दोनों बेटियों चारु और निहारिका को सांत्वना देते नजर आए। यहां पर मिथिलेश चतुर्वेदी के बड़े दामाद आशीष चतुर्वेदी और उनके भांजे अनुराग चतुर्वेदी के अलावा परिवार के कुछ निकट संबंधी और मित्रगण ही मौजूद रहे हैं। अनूप जलोटा कहते हैं, 'बचपन में हमने लखनऊ में एक साथ में बहुत वक्त गुजारा। हम लोग बहुत शरारतें किया करते थे। वह मेरा लंगोटिया यार था। बचपन में उन्हे मैं प्यार से मिट्ठू कहकर बुलाता था। इंडस्ट्री में भले ही लोग उनको मिथिलेश चतुर्वेदी के नाम से जानते हो, मेरे लिए वह हमेशा मिट्ठू ही हैं।'

Anup Jalota gets emotional after remembering childhood friend Mithilesh Chaturved in last farewell
अनूप जलोटा - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

नारद के किरदारों से मिली शोहरत
मिथिलेश चतुर्वेदी के बड़े भाई प्रेम चतुर्वेदी रंग मंच पर काफी सक्रिय रहते थे। अपने बड़े भाई की प्रेरणा से ही मिथिलेश का भी रंगमंच की तरफ झुकाव हुआ। वह अनूप जलोटा के साथ भी कई कार्यक्रमों में भाग ले चुके है। अनूप जलोटा बताते हैं, 'मिथिलेश को मुकेश कुमार के गाने बहुत पसंद थे। जब भी मेरे साथ किसी प्रोग्राम में जाते थे तो मुकेश कुमार के ही गाने गाते थे। उन्होंने बॉलीवुड में कई तरह के किरदार निभाए हैं, लेकिन नाटकों में ज्यादातर नारद की ही भूमिका निभाते थे।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Anup Jalota gets emotional after remembering childhood friend Mithilesh Chaturved in last farewell
भजन सम्राट अनूप जलोटा। - फोटो : अमर उजाला।

अनूप जलोटा ने दिया फिल्मों में ब्रेक
मिथिलेश चतुर्वेदी को ‘सत्या’, ‘ताल’, ‘फिजा’, ‘कोई मिल गया’, ‘कृष’, ‘अजब प्रेम की गजब कहानी’ जैसी कई लोकप्रिय फिल्मों के लिए जाना जाता है। उन्होंने 'नीली छतरी’ के अलावा कई धारावाहिकों में भी काम किया लेकिन इस बात की जानकारी बहुत कम लोगों को होगी कि मिथिलेश चतुर्वेदी को सबसे पहला मौका अनूप जलोटा ने देकर अपनी दोस्ती का फर्ज निभाया था। अनूप जलोटा बताते हैं, 'मैं लखनऊ से मुंबई बहुत पहले ही आ गया था, जब मैं रोनित रॉय को लेकर फिल्म 'हम दीवाने प्यार के' बना रहा था तब  मिथिलेश को मुंबई बुला लिया उसके बाद से मिथिलेश मुंबई के ही हो कर रह गए।' 

विज्ञापन
Anup Jalota gets emotional after remembering childhood friend Mithilesh Chaturved in last farewell
मिथिलेश चतुर्वेदी - फोटो : सोशल मीडिया

सरकारी नौकरी छोड़कर बने अभिनेता
मिथिलेश चतुर्वेदी लखनऊ में सब रजिस्ट्रार के ऑफिस में ऑडिटर की नौकरी करते थे। जब अनूप जलोटा ने उन्हें मुंबई बुलाया तो वह समय पूर्व सेवानिवृत्ति लेकर मुंबई आ गए। अनूप जलोटा बताते हैं, 'लखनऊ से मुंबई आने के बाद मिथिलेश हमारे साथ हमारे घर में रहे। बाद में अपने मेहनत के बलबूते अपनी अलग पहचान बनाई है। आज वह हमारे बीच नहीं हैं। उनकी कमी जिंदगी भर रहेगी। लेकिन, हानि लाभ जीवन मरण, यश अपयश विधि हाथ। इसमें दूसरा कोई कुछ नहीं कर सकता।’

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed