बॉलीवुड की जानी मानी सिंगर नेहा कक्कड़ आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। उनका गाना आते ही लोगों की जुबां पर छा जाता है। नेहा सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं और फैंस के साथ अपने हर खास पल को साझा करती हैं। आज नेहा अपना 33वां जन्मदिन मना रही हैं। नेहा कक्कड़ ना सिर्फ अपने गानों से बल्कि अपनी मुस्कुराहट से भी सभी का दिल जीत लेती हैं। हर कोई नेहा कक्कड़ की आवाज का दीवाना है और उनके गाने रिलीज होते ही वायरल हो जाते हैं। इन दिनों नेहा कक्कड़ रियलिटी शो इंडियन आइडल 12 में बतौर जज नजर आ रही हैं। हालांकि बीते कुछ समय से नेहा शो में नजर नहीं आई हैं। इस खास मौके पर उनके पति रोहनप्रीत सिंह ने सोशल मीडिया पर खास पोस्ट शेयर किया है। नेहा संग फोटो साझा करने के साथ-साथ उन्होंने अपने दिल का हाल भी बयां किया है। उन्होंने कहा कि वो नेहा को हर खुशी देंगे। रोहनप्रीत ने नेहा संग फोटो साझा करते हुए कैप्शन में लिखा, 'हे माय लव माय क्वीन। द नेहा कक्कड़...आज आपका जन्मदिन है। मुझे कहना है कि जितनी केयर मैंने आपकी अब तक की है, आने वाले हर एक दिन, मैं इससे ज्यादा केयर करूंगा। '
तस्वीर: रोहनप्रीत ने नेहा कक्कड़ के जन्मदिन पर खास अंदाज में दी बधाई, कहा- आपका पति होने पर मुझे गर्व है
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उन्होंने आगे लिखा, 'आप मुझे हर एक वे में बहुत प्यारे लगते हो। मैं प्रॉमिस करता हूं मैं भी आपको हर खुशी दूंगा। आपका पति होने पर मुझे गर्व महसूस होता है। मैं वादा करता हूं कि हमारे जीवन के हर एक मिनट मैं आपसे प्यार करूंगा। जन्मदिन मुबारक हो माय लव। उम्मीद करता हूं कि ये पढ़कर आपके चेहरे पर स्माइल आएगी'।
नेहा कक्कड़ ने बीते वर्ष 24 अक्टूबर 2020 को ही रोहनप्रीत सिंह के साथ सात फेरे लिए थे। दोनों के बीच उम्र का बहुत बड़ा फासला है लेकिन जब इश्क हो तो उम्र का फासला कोई मायने नहीं रखता। दोनों अक्सर अपनी प्यार भरी तस्वीरें और वीडियोज साझा करते रहते हैं।
बता दें कि नेहा अपने पति के साथ अक्सर इंस्टाग्राम रील्स बनाती रहती हैं। इस बार भी उन्होंने ऐसी ही एक रील बनाई है जो पहली झलक में हैरान कर देने वाली है लेकिन बाद में दोनों का इसमें छुपा मजाकिया अंदाज लोगों को समझ आता है। इन दोनों का यह वीडियो वायरल हो गया और फैंस ने जमकर अपने प्रतिक्रियाएं दी। वहीं, नेहा ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर पति रोहनप्रीत सिंह के साथ एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो गोलगप्पे के चटकारे लेती नज़र आ रही हैं। ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। हालांकि, कुछ फैंस ने इस वीडियो पर कमेंट करके कहा है कि कोरोना काल में बाहर गोलगप्पे खाना थोड़ा सही नहीं है।
नेहा का कोई भी गाना रिलीज होते ही वो टॉप ट्रेडिंग में शामिल हो जाता है। फीमेल सिंगर्स की बात करें तो सोशल मीडिया पर उनकी फैन फॉलोइंग बहुत ज्यादा है। बॉलीवुड में नेहा का पहला हिट सॉन्ग 'सेकेंड हैंड' जवानी माना जाता है। इसके अलावा 'यारियां' फिल्म के गाने 'सनी-सनी' से भी उन्हें खूब पहचान मिली। आज नेहा के सितारे बुलंदियों पर हैं। हाल ही में उनका गाना 'खड़ तैनू मैं दस्सा' खूब धमाल मचा रहा है। इस गाने में उनके पति रोहनप्रीत सिंह की भी आवाज है और गाने की वीडियो में दोनों साथ नजर आए हैं।