Sonam Kapoor: 'मेरे जीवन का प्यार', सोनम कपूर ने आनंद संग शेयर कीं एनिवर्सरी पर तस्वीरें, सेलेब्स ने दी बधाई
Happy Anniversary Sonam Kapoor Anand Ahuja: आज सोनम कपूर और आनद आहूजा की शादी की सातवी सालगिरह है। इस खास मौके पर सोनम ने तस्वीरें के जरिए हल्दी की रस्म से लेकर अभी तक का अपना खास सफर तस्वीरों के जरिए सोशल मीडिया पर शेयर किया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनम कपूर ने आज इंस्टाग्राम पर अपनी और आनंद आहूजा के अलावा बेटे वायु की भी खास तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में सोनम ने अपनी हल्दी सेरेमनी, मेंहंदी, संगीत और शादी की शानदार तस्वीरें शेयर कीं। इसके अलावा सोनम ने अपने बेटे वायु के साथ भी कुछ अनदेखी तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों के जरिए सोनम ने शादी की सालगिरह पर अब तक का अपना पूरा सफर दिखाया है।
सोनम ने इन लाजवाब तस्वीरों के साथ पति आनंद को शादी की सालगिरह की बधाई देते हुए कैप्शन में लिखा, 'बिल्कुल कोई भी आपकी बराबरी नहीं कर सकता। मेरे जीवन का प्यार। हमेशा मुझे ढूंढ़ो। आनंद आहूजा- अनंत काल और उससे परे। हर दिन फिनोमिनल-हैप्पी एनिवर्सरी।'
यह भी पढ़ें: Samantha Ruth Prabhu: एक्टर नहीं निर्देशक को डेट कर रहीं हैं सामंथा, सोशल मीडिया पोस्ट ने किया रिश्ता कंफर्म
नरगिस फाकरी और पूजा डिंगरा ने सोनम की इस पोस्ट पर फायर और दिल वाले स्माइली इमोजी बनाए हैं। वहीं सोनम के चाचा संजय कपूर ने उनकी इस पोस्ट पर लाल दिल वाला इमोजी बनाया है। भूमि पेडनेकर ने लिखा, 'हैप्पी एनीवर्सरी', ईशा गुप्ता ने लिखा, 'गॉड ब्लेस ऑलवेज'।
यह भी पढ़ें: Viral Video: पूल साइड हॉट पोज देती नजर आईं एक्ट्रेस, वीडियो वायरल पर फैंस बोले- एआई ने बनाई एंजेल मल्लिका
आज 8 मई, 2025 को बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर और आनंद आहूजा की शादी को पूरे सात साल पूरे हो गए हैं। सोनम कपूर ने 8 मई 2018 को दिल्ली बेस्ड बिजनेसमैन आनंद आहूजा से लव मैरिज की थी। दोनों का एक बेटा है, जिसका नाम वायु है।
यह भी पढ़ें: Avneet Kaur: 'विराट को पागल करके ही मानेगी..', अवनीत ने शेयर किए बोल्ड फोटोज; कमेंट में हुई कोहली की चर्चा