क्रिस्टोफर नोलान की फिल्म ओपेनहाइमर रिलीज के बाद से ही सुर्खियों में बनी हुई है। दरअसल इस फिल्म के सुर्खियों में होने के अलग-अलग कारण हैं। लेकिन जिस वजह से फिल्म विवादों में घिर गई है वह है इस फिल्म का एक इंटीमेट सीन, जिसपर आपत्ति जताई जा रही है। दरअसल जिन लोगों ने फिल्म देखी है, उनके अनुसार सिलियन मर्फी द्वारा अभिनीत ओपेनहाइमर फिल्म में सेक्स सीन के दौरान भगवद गीता की एक पंक्ति कहते हैं। इससे भारतीय दर्शकों के एक बड़े वर्ग ने ट्विटर पर नाराजगी जताई है। अब फिल्म निर्देशक राम गोपाल वर्मा भी ने भी इसपर रिएक्शन दिया है।
Oppenheimer: 'विडंबना है कि अमेरिकी वैज्ञानिक ने भगवद्गीता...' विवाद करने वालों पर राम गोपाल वर्मा ने कसा तंज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
'सत्या' निर्देशक राम गोपाल वर्मा ने लिखा, 'विडंबना यह है कि एक अमेरिकी परमाणु वैज्ञानिक ओपेनहाइमर ने भगवत गीता पढ़ी है, जिस पर मुझे संदेह है कि 0.0000001% भारतीय भी इसे पढ़ते हैं।' अब राम गोपाल वर्मा के इस ट्वीट पर कई यूजर्स ने प्रतिक्रिया दी। इस दौरान कुछ लोगों ने उनका विरोध जताया, वहीं कुछ लोगों ने सपोर्ट भी किया है।
Irony is that an American nuclear scientist Oppenheimer read the BhagwadGeeta which I doubt even 0.0000001 % of Indians read
एक यूजर ने लिखा, 'हमारे हिंदू धर्म के भक्त के रूप में मुझे इस फिल्म में देखते समय कुछ भी आपत्तिजनक नहीं लगा, खासकर वह दृश्य जब ओपी भगवद गीता की पंक्तियां पढ़ते हैं।' इस दौरान एक अन्य शख्स ने कहा, 'बस इसमें जोड़ने के लिए, उन्होंने गीता को संस्कृत में पढ़ा, इसके बाद तो शायद वह 0.0000001% भी खत्म हो जाएगा।'
इसे भी पढ़ें- Archana Puran: 'महिला कम, मर्द ज्यादा लग रही हो', भद्दे कमेंट पर भड़कीं अर्चना पूरन सिंह, यूजर को लगाई लताड़
हालांकि, कुछ यूजर्स ने उन्हें ट्रोल भी किया और पूछा कि क्या उन्होंने इसे पढ़ा है। वहीं एक बातचीत में महाभारत में भगवान कृष्ण का किरदार निभाने वाले और भगवत गीता के श्लोकों का पाठ करने वाले नीतीश भारद्वाज ने भी इस पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा, 'दर्शकों को ओपेनहाइमर की भावनात्मक स्थिति के दृश्य और भगवत गीता की इस पंक्ति को समझने की कोशिश करनी चाहिए।'
दरअसल इस फिल्म में फ्लोरेंस पग, किलियन मर्फी की बुक शेल्फ के पास जाती है और देखती है कि साइंस से जुड़ी किताबों के बीच एक अलग किताब रखी है। इस किताब को देखकर जब वह कुछ सवाल करती है तो ओपेनहाइमर इसे संस्कृत भाषा की किताब बताते हैं और उन श्लोकों को पढ़ने के लिए कहते हैं। इसके बाद सीन में दिखाया गया है कि एक महिला अपने पुरुष साथी के साथ सेक्स कर रही है और वह जोर-जोर से भगवद् गीता पढ़ती है।