फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इस अभिनेता ने गली ब्वॉय को बताया अंग्रेजी फिल्म की कॉपी, कहा- 'भारत इस साल भी नहीं जीत सकेगा ऑस्कर'

Sat, 21 Sep 2019 11:11 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क अमर उजाला Published by: anand anand Updated Sat, 21 Sep 2019 11:11 PM IST
विज्ञापन
Oscar 2020 Gully Boy krk said Ranveer Singh and Alia Bhatt film is copy of few English films
gully boy - फोटो : social media

बॉलीवुड की सुपरहिट फिल्म गली ब्वॉय को भारत की ओर से आधिकारिक तौर पर 92वें एकेडमी अवॉर्ड्स 2020 के लिए भेजा गया है। इस फिल्म में अभिनेता रणवीर सिंह और अभिनेत्री आलिया भट्ट मुख्य भूमिका में थे। फिल्म की इस घोषणा के बाद जहां एक तरफ बॉलीवुड के कई सितारों के बीच खुशी के लहर है वहीं इस दौरान एक अभिनेता ने गली ब्वॉय को अंग्रेजी फिल्म की कॉपी बताया है। 



Oscar 2020 Gully Boy krk said Ranveer Singh and Alia Bhatt film is copy of few English films
gully boy - फोटो : social media

जी हां, ये कोई और नहीं बल्कि अभिनेता और निर्माता कमाल खान यानी केआरके हैं। केआरके सोशल मीडिया पर अक्सर अपने विवादित ट्वीट की वजह से सुर्खियों में रहते हैं। उन्होंने गली ब्वॉय को ऑस्कर 2020 में भारत की तरफ से भेजने पर ट्वीट में लिखा- 'फिल्म गली ब्वॉय को भारत की ओर से आधिकारिक तौर पर 92वें एकेडमी अवॉर्ड्स के लिए भेजा गया है। इसमें कोई संदेह नहीं है कि गली ब्वॉय एक शानदार फिल्म है, लेकिन ये कुछ अंग्रेजी फिल्मों की कॉपी है।' 
 



 

Oscar 2020 Gully Boy krk said Ranveer Singh and Alia Bhatt film is copy of few English films
Gully Boy - फोटो : file photo

केआरके ने अपने ट्वीट में आगे लिखा- 'इसका मतलब भारत इस साल भी ऑस्कर नहीं जीत सकेगा और हमें ऑस्कर जीतने की कोशिश भी नहीं करनी चाहिए। हमें ऑस्कर की जरूरत क्यों हैं ?' केआरके की इस बयान की काफी चर्चा हो रही है। आपको बता दें कि इस फिल्म को ऑस्कर में बेस्ट इंटरनेशनल फीचर फिल्म की कैटेगरी में भेजा गया है। गली ब्वॉय की इस शानदार घोषणा के बाद बॉलीवुड सितारों के बीच काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Oscar 2020 Gully Boy krk said Ranveer Singh and Alia Bhatt film is copy of few English films
gully boy - फोटो : file photo

गली ब्वॉय के चुनाव को लेकर एफएफआई के महासचिव सुपर्ण सेन ने बताया कि इस साल करीब 27 फिल्में ऑस्कर की दौड़ में थीं। लेकिन सर्वसम्मति से गली ब्वॉय को चुना गया। जिन फिल्मों से गली ब्वॉय की टक्कर हुई उस लिस्ट में उरी-द सर्जिकल स्ट्राइक, केसरी, बधाई हो, आर्टिकल 15 और अंधाधुन जैसी फिल्में शामिल रहीं। बता दें कि रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर ने फिल्म का निर्माण किया है।

विज्ञापन
Oscar 2020 Gully Boy krk said Ranveer Singh and Alia Bhatt film is copy of few English films
gully boy - फोटो : file photo

इस साल फरवरी में रिलीज इस फिल्म में रणवीर सिंह- आलिया भट्ट के अलावा विजय राज, कल्कि केकलां, सिद्धांत चतुर्वेदी, विजय वर्मा और अमृता सुभाष भी मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म ने करीब 140 करोड़ रुपये का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन किया है। वहीं इस साल 'बर्लिन इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में फिल्म का वर्ल्ड प्रीमियर भी किया गया था। फिल्म की कहानी स्लम रैपर्स डिवाइन की जिंदगी से प्रेरित है। फिल्म में रणवीर सिंह का रैप के लिए जोश देखते ही बनता है। वहीं आलिया भट्ट रणवीर की गर्लफ्रेंड की भूमिका में नजर आई हैं। 

पढ़ें : Oscar 2020 में 'गली ब्वॉय' की एंट्री पर फूले नहीं समा रहे ये सितारे, सोशल मीडिया पर ऐसे किया रिएक्ट

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed