फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Oscars 2022: पत्नी पर मजाक सहन नहीं कर पाए विल स्मिथ, ऑस्कर स्टेज पर ही Chris Rock को जड़ा मुक्का, देखें वीडियो

Mon, 28 Mar 2022 09:18 AM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शशि सिंह Updated Mon, 28 Mar 2022 09:18 AM IST
विज्ञापन
oscar 2022: 94th academy awards controversy will smith punches chris rock oscars 2022 watch video
विल स्मिथ ने गुस्से में कॉमेडियन को स्टेज पर ही जड़ दिया मुक्का - फोटो : twitter-Variety

सिनेमा की दुनिया के सबसे बड़े समारोह ऑस्कर का आयोजन का इंतजार हर कलाकार और कला की दुनिया से जुड़े इंसान को होता है। दुनियाभर के सितारे यहां शिरकत करते हैं, जहां यह शो अपनी शानो-शौकत के लिए जाना जाता है तो वहीं कई बार इस शो में भी विवाद देखने को मिल ही जाता है। इस बार भी ऑस्कर में एक बड़ा बवाल देखने को मिला, लेकिन इस बार ऑस्कर समारोह के स्टेज पर कुछ ऐसा हो गया, जिसके बारे में शायद किसी ने भी नहीं सोचा होगा। मशहूर एक्टर विल स्मिथ ने शो को होस्ट कर रहे कॉमेडियन क्रिस रॉक को स्टेज में पर ही सबके सामने मुक्का जड़ दिया।

oscar 2022: 94th academy awards controversy will smith punches chris rock oscars 2022 watch video
विल स्मिथ - फोटो : insta

विल स्मिथ की पत्नी के गंजेपन का उड़ाया था मजाक-
एक्टर विल स्थिम ने आज ऑस्कर अवार्ड को अपने नाम किया है, लेकिन इसी दौरान सबसे ज्यादा चर्चा उनका गुस्सा बना हुआ है। जब उन्होंने सबके सामने स्टेज पर जाकर अचानक क्रिस रॉक को थप्पड़ जड़ दिया। दरअसल क्रिस रॉक ने विल की पत्नी ज़ेडा पिंकेट के छोटे बालों पर टिप्पणी की थी और ऐसे में उन्हें गुस्सा आ गया। दरअसल जेंडा को बाल झड़ने की समस्या है, जिसकी वजह से उन्होंने सिर मुंडवा लिया था। रॉक ने स्टेज पर कहा था- I Love You. मैं जीआई जेन 2 देखने को बेसब्र हूं। विल स्मिथ को जब बेस्ट एक्टर के लिए ऑस्कर मिला तो उन्होंने स्टेज से ही क्रिस रॉक से माफी मांगी।

oscar 2022: 94th academy awards controversy will smith punches chris rock oscars 2022 watch video
ऑस्कर 2022 - फोटो : twitter

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो-
इसका वीडियो वायरल हो रहा है। जिसे देखकर माना जा रहा है कि क्रिस रॉक को विल स्मिथ ने अपनी पत्नी पिंकेट के बारे में मजाक करनी के वजह से मुक्का मारा है। हालांकि अभी यह पुष्टि नहीं हुई है कि यह सिर्फ मजाक था या विल स्मिथ को सच में गुस्से में आकर मुक्का जड़ा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
oscar 2022: 94th academy awards controversy will smith punches chris rock oscars 2022 watch video
विल स्मिथ ने गुस्से में कॉमेडियन को स्टेज पर ही जड़ दिया मुक्का - फोटो : twitter

जब अचानक विल स्मिथ ने स्टेज पर जाकर जड़ दिया कॉमेडियन को मुक्का-
वीडियो में देखा जा सकता है कि क्रिस रॉक शो को होस्ट कर रहे हैं और तभी विल स्मिथ अपनी जगह से उठते हैं और स्टेज पर जाकर सीधे क्रिस रॉक को मुक्का मार देते हैं। ऑस्कर के इतिहास में यह वाकया हर किसी के लिए हैरान कर देने वाला है। इस घटना की वीडियो तेजी से वायरल हो रही है और हर कोई इस दृश्य को देखकर हैरान है। 

 

विज्ञापन
oscar 2022: 94th academy awards controversy will smith punches chris rock oscars 2022 watch video
ऑस्कर 2022-क्रिस रॉक - फोटो : social media

क्रिस रॉक का पुलिस रिपोर्ट दर्ज करवाने से इंकार-
जब विल स्मिथ अचानक स्टेज पर जाकर क्रिस रॉक को मुक्का मारते हैं, तो सबको लगा कि सिर्फ एक मजाक है लेकिन विल स्मिथ के एक्सप्रेशन देखकर लग रहा है कि उन्हें बेहद गुस्सा आ रहा था। हालांकि रिपोर्ट्स के मुताबिक, ऑस्कर होस्ट होस्ट और कॉमेडियन क्रिस रॉक ने इस पूरे मामले में विल स्मिथ के खिलाफ पुलिस में रिपोर्ट दर्ज करवाने के लिए मना कर दिया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed