फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Oscars 2022: इन काबिल अभिनेताओं ने जीता 'एक्ट ऑफ कलर' का ऑस्कर अवॉर्ड, यहां देखें पूरी सूची

Mon, 28 Mar 2022 01:47 AM IST
न्यूज डेस्क एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: न्यूज डेस्क Updated Mon, 28 Mar 2022 01:47 AM IST
विज्ञापन
Oscars 2022:  List of actors who won actor of colour category of oscar awards
इन अभिनेताओं ने जीता ऑस्कर - फोटो : social media

साल 2022 के ऑस्कर अवॉर्ड्स सेरेमनी का आयोजन आज सुबह 5 बजे से किया जाएगा। 28 मार्च को लॉस एंजेलिस के डॉल्बी थिएटर में होने वाले ऑस्कर को भारतीय दर्शक 28 मार्च को देख सकेंगे। इस बार इसे तीन हॉलीवुड स्टार्स होस्ट करेंगे। ऑस्कर में हमेशा से ही वाइट एक्टर्स का दमखम रहा है। अमेरिका में शुरुआत से ही रंगभेद देखा जाता रहा है और इस भेद भाव से हॉलीवुड भी अछूता नहीं रही है। इसका परछावा ऑस्कर्स पर भी देखने को मिलता रहा है, जिसकी वजह से अबतक सिर्फ 29 ब्लैक या बाहरी अभिनेताओं ने अभिनय की दुनिया में दिए गए अपने प्रदर्शन के लिए 32 एकेडमी अवॉर्ड्स अपने नाम किए हैं। आज हमने आपके लिए उन्हीं 29 अभिनेताओं की एक लिस्ट तैयार की है, जिनके नाम ये अवॉर्ड हैं। आइए जानते हैं.....

Oscars 2022:  List of actors who won actor of colour category of oscar awards
हैटी मैकडैनियल , जेम्स बास्केट - फोटो : social media

हैटी मैकडैनियल (1940)
हैटी मैकडैनियल एकेडमी अवॉर्ड ऑफ कलर अपने नाम करने वाली पहली ब्लैक अभिनेत्री थीं। हैटी को यह अवॉर्ड फिल्म 'गॉन विद द विंड' में सपोर्टिंग रोल के लिए दिया गया था। 

जेम्स बास्केट (1948)
जेम्स बास्केट अपने अभिनय के लिए एकेडमी अवॉर्ड ऑफ कलर जीतने वाले पहले पुरुष अभिनेता थे। उन्हें ये अवॉर्ड 'सॉन्ग ऑफ द साउथ' में अंकल रेमुस के रूप में अभिनय करने के लिए मिला था। 

Oscars 2022:  List of actors who won actor of colour category of oscar awards
एंथोनी क्विन, जोस फेरर - फोटो : social media

जोस फेरर (1951)
प्यूर्टो रिकान अभिनेता जोस फेरर ऑस्कर जीतने वाले पहले लैटिन अभिनेता थे। उन्होंने 'साइरानो डी बर्जरैक ' नाटक में अभिनय किया था। 

एंथोनी क्विन (1953, 1975) 
हिस्पैनिक अमेरिकी अभिनेता एंथनी क्विन ने 1953 और 1975 में ऑस्कर अपने नाम किया था। इनमें से एक बेस्ट एक्टर के लिए तो दूसरा बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर के लिए दिया गया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Oscars 2022:  List of actors who won actor of colour category of oscar awards
मियोशी उमेकिओ, रीटा मोरेनो - फोटो : social media

मियोशी उमेकिओ (1975)
मियोशी उमेकिओ पहली एशियन बनी, जिन्होंने अपने अभिनय के लिए बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस का ऑस्कर अपने नाम किया। उन्हें ये अवॉर्ड फिल्म 'सयोनर' के लिए दिया गया था। 

रीटा मोरेनो (1962)
रीटा मोरेनो पहली लेटिन अभिनेत्री थीं, जिन्होंने ऑस्कर अपने नाम किया था। बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस का यह अवॉर्ड उन्हें 'वेस्ट साइड स्टोरी' में उनके अभिनय के लिए दिया गया था। 

विज्ञापन
Oscars 2022:  List of actors who won actor of colour category of oscar awards
सिडनी पोइटिएर ,सर बेन किंग्सले - फोटो : social media

सिडनी पोइटिएर (1963, 2002)
पोइटियर 1963 में सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का ऑस्कर जीतने वाले पहले अश्वेत व्यक्ति बने। उन्हें ये अवॉर्ड फिल्म 'लिली ऑफ द फील्ड' में अपने अभिनय के लिए दिया गया था। इसके बाद उन्हें 2002 में भी ऑस्कर से सम्मानित किया गया था। 

सर बेन किंग्सले (1983)
सर बेन किंग्सले को 1983 में फिल्म 'गांधी' में लीड रोल के लिए ऑस्कर से नवाजा गया था। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed