आज ऑस्कर अवॉर्ड सेरेमनी में एक बार फिर सिनेमा जगत में किए गए बहतरीन कामों को सम्मानित किया जाएगा। पिछले कईं दशकों से ऑस्कर अलग-अलग कैटेगरी में लोगों को पुरस्कारित कर रहा है, लेकिन साल 2001 से पहले ऑस्कर में यह एक बहस का मुद्दा हुआ करता था कि क्या अकैडमी अवॉर्ड में एनिमेटिड फिल्मों को जगह देनी चाहिए या नहीं। इस बहस का अंत सालाना एनिमेटिड फिल्मों की वृद्धि के बाद हुआ और इसे भी एक कैटिगरी घोषित कर दी है। साल 1937 में आई फिल्म "स्नो व्हाइट एंड द सेवन ड्वार्फ्स" को पहली बार ये सम्मान दिया गया था, तब से शुरू हुआ ये सफर आज तक नहीं थमा। आज हम आपको पिछले 10 सालों में ऑस्कर पाने वाली एनिमेटिड फिल्मों के बारे में बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं....
Oscars 2022: ऑस्कर में 10 साल पहले जुड़ी थी एनिमेटेड फिल्मों की कैटेगरी, 2010 से लेकर अब तक इन्हें मिल चुका है अवॉर्ड
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिल्म का नाम- रैंगो (2011)
इसकी कहानी में दिखाया गया है कि जब डर्ट शहर को एक नए शेरिफ की जरूरत होती है, तो 'रंगो' नाम का एक साधारण गिरगिट शहर को क्रूर रैटलस्नेक जेक से बचाने में मदद करता है। इस फिल्म को 2011 में बेस्ट एनिमेटिड फिल्म का ऑस्कर अवॉर्ड मिला था।
फिल्म का नाम- ब्रेव (2012)
राजकुमारी मेरिडा अपने राज्य के रीति-रिवाजों के बजाय अपने जीवन को अपने तरीके से जीना चाहती है। ऐसा करने के लिए उसे अपने अंदर के तीरअंदाज और निडरता को जगाना जरूरी है। इस एनिमेटिड फिल्म ने अपने नाम 2012 का ऑस्कर किया था।
फिल्म का नाम- फ्रोजन (2013)
रानी एल्सा गलती से अपनी जादुई क्षमताओं का उपयोग करके अपने राज्य और उसके लोगों को मुश्किल में डाल देती हैं। इस पछतावे में वह अपने राज्य को छोड़कर भाग जाती हैं और उसकी एना, एल्सा को घर वापस लाने के लिए निकल पड़ती है। फिल्म ने बेस्ट एनिमेटिड फिल्म के साथ-साथ बेस्ट ओरिजिनल सॉन्ग का भी ऑस्कर अपने नाम किया था।
फिल्म का नाम- बिग हीरो 6 (2014)
इस फिल्म में एक लड़के और रोबोट की कहानी बताई गई है, जो कुछ समय बाद अच्छे दोस्त बन जाते हैं। इस फिल्म को 2014 में बेस्ट एनिमेटिड फिल्म का अवॉर्ड मिला था।