फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ऑस्कर: क्या 'गोल्डन ग्लोब' जीतने वाली फिल्म बनेगी विजेता या किसी और को मिलेगा अवॉर्ड, कौन-सी भारतीय फिल्म नामित, जानें

Sun, 27 Mar 2022 02:14 PM IST
न्यूज डेस्क एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: न्यूज डेस्क Updated Sun, 27 Mar 2022 02:14 PM IST
विज्ञापन
Oscar award 2022 predictions see full list who can will the academy award this year
ऑस्कर 2022 - फोटो : सोशल मीडिया

दुनिया की हर फिल्म इडंस्ट्री को ऑस्कर अवॉर्ड समारोह का बेसब्री से इंतजार रहता है। हर कलाकार की चाहत होती है कि वह जीवन में एक बार इस प्रतिष्ठित अवॉर्ड को अपने नाम करे। यह समारोह 28 मार्च को होने वाला है। लॉस एंजेलिस में होने वाले इस इवेंट के लिए कई दिग्गज हस्तियों को आमंत्रित किया गया है। ऐसे में आज हम आपको उन संभावित नामों के बारे में बताएंगे जो यह अवॉर्ड जीत सकते हैं।

Oscar award 2022 predictions see full list who can will the academy award this year
फिल्म- कोडा - फोटो : सोशल मीडिया

बेस्ट फिल्म

ऑस्कर अवॉर्ड के लिए 'बेलफास्ट', 'कोडा', 'डोंट लुक अप', 'ड्राइव माई कार', 'ड्यून', 'किंग रिचर्ड', 'लीकोरिस पिज्जा', 'नाइटमेयर ऐले', 'द पावर ऑफ द डॉग', 'वेस्ट साइड स्टोरी' को नॉमिनेट किया गया है, लेकिन फिल्म 'कोडा' इस बार बेस्ट फिल्म का अवॉर्ड अपने नाम कर सकती है। इस फिल्म को सियान हेडेर ने निर्देशित किया है। फिल्म में एमिलिया जोंस, मार्ली मैटलिन और ट्रॉय कोटसर ने मुख्य भूमिका निभाई है।

Oscar award 2022 predictions see full list who can will the academy award this year
विल स्मिथ - फोटो : सोशल मीडिया

बेस्ट एक्टर
बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड मशहूर अभिनेता विल स्मिथ अपने नाम कर सकते हैं। उन्हें 'किंग रिचर्ड' के लिए यह अवॉर्ड दिया जा सकता है। इस कैटेगरी में विल स्मिथ के अलवा जेवियर बर्डेम को 'बीइंग द रिकार्डोस', 'बेनेडिक्ट कंबरबैच को 'द पावर ऑफ़ द डॉग', एंड्रयू गारफील्ड को 'टिक, टिक … बूम!' और डेनजेल वाशिंगटन को 'द ट्रेजेडी ऑफ मैकबेथ' के लिए नामित किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Oscar award 2022 predictions see full list who can will the academy award this year
जेसिका चैस्टेन - फोटो : सोशल मीडिया

बेस्ट एक्ट्रेस
इस बार बेस्ट एक्ट्रेस का अकेडमी अवॉर्ड जेसिका चैस्टेन जीत सकती हैं। उन्हें यह अवॉर्ड 'द आइज़ ऑफ़ टैमी फेय' के लिए मिल सकता है। इस कैटेगरी में ओलिविया कोलमैन को 'द लॉस्ट डॉटर', पेनेलोप क्रूज़ को 'पैरलेल मदर्स', निकोल किडमैन को 'बीइंग द रिकार्डोस' और क्रिस्टन स्टीवर्ट को 'स्पेंसर' के लिए नॉमिनेट किया गया है।

विज्ञापन
Oscar award 2022 predictions see full list who can will the academy award this year
ड्राइव माय कार - फोटो : सोशल मीडिया

इंटरनेशनल फीचर फिल्म

इस बार के अकेडमी अवॉर्ड में इंटरनेशनल फीचर फिल्म की ट्रॉफी जापानी फिल्म 'ड्राइव माय कार' अपने नाम कर सकती है। इस श्रेणी में 'फ्ली', 'द हैंड ऑफ गॉड', 'लुनाना: ए याक इन द क्लासरूम', 'द वर्स्ट पर्सन इन द क्लासरूम' को नामित किया गया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed