फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

The Godfather: 'द गॉडफादर' के पार्ट-1 ने तीन तो पार्ट-2 ने जीते छह ऑस्कर्स, बनी थी बेस्ट फिल्म कैटेगरी में जीतने वाली पहली सीक्वल

Sun, 27 Mar 2022 12:46 PM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: निधि पाल Updated Sun, 27 Mar 2022 12:46 PM IST
विज्ञापन
know how many oscars did film the godfather win
द गॉडफादर - फोटो : सोशल मीडिया

ऑस्कर को दुनिया का सबसे बड़ा अवॉर्ड माना जाता है। इस साल के ऑस्कर 28 मार्च यानि कल होने वाले हैं। फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े हर शख्स की ये चाहत होती है कि उसे कम एक बार तो ये अवॉर्ड जरुर मिले। हालांकि ऐसी बहुत ही चुनिंदा फिल्में और कलाकार होते हैं, जिन्हें ये अवॉर्ड मिलता है। हॉलीवुड में ऐसी तमाम फिल्में हैं, जिन्होंने एक या दो नहीं बल्कि कई ऑस्कर अवॉर्ड जीते हैं। आज हम आपको ऐसी ही एक फिल्म के बारे में बताने जा रहे हैं।

know how many oscars did film the godfather win
द गॉडफादर - फोटो : सोशल मीडिया

हॉलीवुड फिल्में पसंद करने वाले दर्शकों की लिस्ट में 'द गॉडफादर' फिल्म जरुर होगी। ये एक क्राइम और थ्रिलर बेस्ड फिल्म थी। उस समय इस फिल्म ने सिनेमाघरों में धूम मचा दी थी। उस दौर में इस फिल्म ने कुल 9 अवार्ड जीते थे।फ्रांसिस फोर्ड कोपोला की फिल्म द गॉडफादर (1972) और इसका दूसरा पार्ट हॉलीवुड की सबसे अच्छी फिल्मों में शुमार है। ये फिल्म मारियो पुजो के उपन्यास 'द गॉडफादर' पर आधारित है।

know how many oscars did film the godfather win
द गॉडफादर - फोटो : सोशल मीडिया

'द गॉडफादर' फिल्म ने रिलीज होने के बाद सिनेमाघरों में 26 दिनों में करीब 26 मिलियन डॉलर की कमाई की थी। इस फिल्म के रिलीज होने के एक साल बाद 1973 में ऑस्कर होना था। तब ये फिल्म भी ऑस्कर में नॉमिनेशन के लिए पहुंची। सबसे अच्छे म्यूजिक के लिए नीनो रोटा, बेस्ट एडिटिंग, साउंड और ड्रेस डिजाइन के लिए नॉमिनेट किया गया था। इस फिल्म के लिए अल पचीनो, जेम्स कान, और रॉबर्ट डुवैल को सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता के लिए अवॉर्ड मिला था। इस फिल्म ने कुल 3 ऑस्कर जीते थे। 



 
विज्ञापन
विज्ञापन
know how many oscars did film the godfather win
द गॉडफादर - फोटो : सोशल मीडिया

द गॉडफादर की इतनी लोकप्रियता के बाद जब कोपोला और उनकी टीम ने 1974 में 'द गॉडफादर: पार्ट II' बनाया तो इस फिल्म ने 6 ऑस्कर अवार्ड्स जीते थे। यह सर्वश्रेष्ठ फिल्म का अवार्ड जीतने वाली फिल्म का पहला सीक्वल था। यह सर्वश्रेष्ठ फिल्म का पुरस्कार जीतने वाला पहला सीक्वल था। इसके दूसरे पार्ट में रॉबर्ट डी नीरो ने यंग वीटो कोरलियोन की भूमिका निभाई। इस भूमिका के लिए डी नीरो ने सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता का एक और अवार्ड जीता। सबसे अच्छे म्यूजिक के लिए रोटा, कोपोला ने सर्वश्रेष्ठ निर्देशक का अवार्ड मिला।

विज्ञापन
know how many oscars did film the godfather win
द गॉडफादर प्रीमियर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

फरवरी 2022 में फिल्म द गॉडफादर ने अपने 50 साल पूरे कर लिए हैं। इस मौके पर लॉस एंजेलिस के पैरामाउंट थिएटर में फिल्म का प्रीमियर रखा गया था। इस दौरान फिल्म से जुड़े कई कलाकार पहुंचे थे। फ्रांसिस फोर्ड कोपोला के निर्देशन में बनी फिल्म द गॉडफादर में मार्लन ब्रैंडो और अल पचीनो के अलावा जेम्स कान, डाएन कीटन, रॉबर्ड डुवाल, जॉन मार्ले, स्टर्लिंग हेडन आदि अहम कलाकारों ने मुख्य भूमिका निभाई थी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed