2022 में होने वाले 94वें अकेडमी अवॉर्ड्स में, दो फिल्में ऐसी हैं जिनके पास इतिहास रचने का मौका है। 'द पावर ऑफ द डॉग' और 'ड्यून' दोनों को कई कैटेगरी में नामांकन मिला है। फिल्म इतिहास में केवल चार फिल्में ऐसी हैं जिन्होंने 10 या उससे ज्यादा ऑस्कर अवॉर्ड जीते हैं। तो चलिए जानते हैं ऑस्कर में अबतक कौन सी फिल्मों ने सबसे ज्यादा पुरस्कार जीते हैं।
OSCARS 2022 : इन 15 फिल्मों ने अपने नाम किए सबसे ज्यादा ऑस्कर, इस फिल्म ने तो रच दिया था इतिहास
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिल्म का नाम - द लॉर्ड्स ऑफ द रिंग्स: द रिर्टन ऑफ द किंग
अवॉर्ड्स - 11
'लॉर्ड ऑफ द रिंग्स' फ्रैंनचाइजी की तीसरी और आखिरी फिल्म 'द लॉर्ड्स ऑफ द रिंग्स: द रिर्टन ऑफ द किंग' साल 2004 के 76वें अकैडमी अवॉर्ड्स में शामिल हुई थी। इसमें उसने 11 नामांकन हासिल किए थे और सभी जीते भी थे।
फिल्म का नाम - बेन हर (1995)
अवॉर्ड्स - 11
1959 की ऐतिहासिक फिल्म बेन-हर को 11 कैटिगरी में नामांकन मिला था और सभी जीते भी थे। बेन-हर एक यहूदी की कहानी है। यह अब तक की सर्वश्रेष्ठ ग्लैडीएटर फिल्मों में से एक है।
फिल्म का नाम - टाइटैनिक (1997)
अवॉर्ड्स - 11
बेस्ट फिल्म के साथ-साथ कुल 11 अकैडमी अवॉर्ड जीतने वाली तीन फिल्मों में से पहली 1997 में आई फिल्म टाइटैनिक है। इस फिल्म में लियोनार्डो डिकैप्रियो और केट विंसलेट ने मुख्य भूमिका निभाई है।
फिल्म का नाम - वेस्ट साइड स्टोरी (1961)
अवॉर्ड्स - 10
60 के दशक में बनी ये फिल्म 'रोमियो और जूलियट' की कहानी से इंस्पायर थी। इसमें न्यूयॉर्क के दो स्ट्रीट गैंग हैं जो एक-दूसरे से नफरत करते हैं, लेकिन इनमें से दो को आपस में प्यार हो जाता है। वेस्ट साइड स्टोरी ने नामांकित किए गए 11 पुरस्कारों में से 10 पुरस्कार अपने नाम किए थे।