फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Oscars 2022: इन अभिनेताओं ने जीता सबसे ज्यादा बार ऑस्कर, अदाकारी से जीता फैंस का दिल

Thu, 24 Mar 2022 02:56 PM IST
न्यूज डेस्क एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: न्यूज डेस्क Updated Thu, 24 Mar 2022 02:56 PM IST
विज्ञापन
94th academy awards: List of Actors who won the most number of Oscar awards till oscars 2022
इन अभिनेताओं ने जीते सबसे ज्यादा ऑस्कर - फोटो : social media

इस साल ऑस्कर अवॉर्ड्स का आयोजन 27 मार्च को लॉस एंजेलिस के डॉल्बी थिएटर में किया जाएगा, लेकिन भारतीय दर्शक इसे एक दिन बाद यानी 28 मार्च को देख सकेंगे। इस बार इन अवॉर्ड्स को हॉलीवुड के तीन स्टार्स होस्ट करेंगे। इनमें कॉमेडियन 'एमी शूमर', 'रेजिना हॉल' और 'वांडा साइक्स' शामिल हैं। 



इस बार ऑस्कर्स में जेम कैंपियन की फिल्म 'द पावर ऑफ द डॉग' अपना दमखम दिखाने के लिए तैयार है क्योंकि इसे अलग-अलग कैटेगरी में नॉमिनेशन मिले हैं। ये अवॉर्ड्स मनोरंजन की दुनिया से जुड़े कलाकारों को पिछले कईं दशकों से दिए जा रहे हैं। लेकिन ऐसे कौन से अभिनेता हैं, जिन्होंने सभी के दिलों में अपनी अमिट छाप छोड़ी और सबसे ज्यादा ऑस्कर अवॉर्ड जीतने का एक मुकाम हासिल किया? आइए जानते हैं.....


 
94th academy awards: List of Actors who won the most number of Oscar awards till oscars 2022
जैक निकोल्सन

अभिनेता का नाम- जैक निकोल्सन
कितने ऑस्कर अपने नाम किए-  तीन 

जैक निकॉल्सन एक अमेरिकी अभिनेता और फिल्म निर्माता हैं। इन्हें हॉलीवुड में काम करते हुए लगभग 50 साल हो चुके हैं। जैक ने अपने करियर में कई अलग-अलग भूमिकाएं निभाई, लेकिन उन्हें अपनी निभाई गई तीन भूमिकाओं के लिए ऑस्कर से सम्मानित किया गया। जैक निकॉल्सन ने 1976 और 1998 में सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के लिए अवॉर्ड जीता। उन्होंने 1984 में सहायक कलाकार के लिए भी ऑस्कर जीता।


 
94th academy awards: List of Actors who won the most number of Oscar awards till oscars 2022
वॉल्टर ब्रेनन

अभिनेता का नाम- वॉल्टर ब्रेनन 
कितने ऑस्कर अपने नाम किए-  तीन 

वॉल्टर ब्रेनन हॉलीवुड की फिल्मी दुनिया के एक बहतरीन कलाकार थे। वॉल्टर ने अपने करियर में बहुत सी फिल्मों में काम किया, जिनके लिए उन्हें अलग-अलग अवॉर्ड्स मिले। वॉल्टर ब्रेनन ने 1937, 1939 और 1941 में तीन बार सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता के लिए ऑस्कर अवॉर्ड जीता।


 
विज्ञापन
विज्ञापन
94th academy awards: List of Actors who won the most number of Oscar awards till oscars 2022
डैनियल डे लुईस

अभिनेता का नाम- डैनियल डे लुईस
कितने ऑस्कर अपने नाम किए-  तीन 

सर डैनियल माइकल ब्लेक डे-लुईस एक ब्रिटिश अभिनेता हैं। वह अपनी पीढ़ी के प्रमुख अभिनेताओं में से एक हैं। उन्होंने अपने छोटे से करियर में कई बार अपनी एक्टिंग के लिए प्रशंसा प्राप्त की और इसी का नतीजा है कि वे बेस्ट एक्टर के तौर पर तीन ऑस्कर अवॉर्ड्स अपने नाम कर चुके हैं। उन्होंने 'माई लेफ्ट फुट' 1989, 'देयर विल बी ब्लड' 2008 और 2012 में आई उनकी फिल्म 'लिंकन' के लिए यह अवॉर्ड जीता। 



 
विज्ञापन
94th academy awards: List of Actors who won the most number of Oscar awards till oscars 2022
मार्लोन ब्रैंडो - फोटो : social media

अभिनेता का नाम- मार्लोन ब्रैंडो 
कितने ऑस्कर अपने नाम किए-  दो

मार्लोन ब्रैंडो  के पास  दो ऑस्कर अवॉर्ड्स हैं। उन्हें अपने दौर का एक  महान अभिनेता माना जाता है। उन्हें "ऑन द वाटरफ्रंट" और "द गॉडफादर" में डॉन वीटो कोरलियोन की भूमिका निभाने के लिए ये सम्मान दिया गया। 


  
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed