ऑस्कर को फिल्मी दुनिया का सबसे बड़ा अवॉर्ड माना जाता है। इस साल ऑस्कर अवॉर्ड्स 28 मार्च को दिए जाएंगे। पूरी दुनिया की एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की निगाहें इस पर टिकी हुई हैं। फिल्मी दुनिया से जुड़े हर शख्स की यह चाहत होती है कि वह अपने जीवन में एक बार यह पुरस्कार अपने नाम करे। ऐसे बहुत कम ही कलाकार हैं जो इस प्रतिष्ठित पुरस्कार को एक से अधिक बार जीत सके हैं। आज हम आपको उन एक्ट्रेस के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्होंने सबसे ज्यादा यह पुरस्कार जीते हैं।
Oscar 2022: इन अभिनेत्रियों ने जीता है सबसे ज्यादा बार जीता ऑस्कर अवॉर्ड, देखें लिस्ट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किसी भी एक्ट्रेस के लिए ऑस्कर जीतना उसके करियर के लिए मील का पत्थर होता है। इस पुरस्कार को जीतने के बाद उसका करियर नई ऊंचाइयों पर पहुंच जाता है। कैथरीन हेपबर्न एक ऐसी अभिनेत्री थीं जिन्होंने सबसे अधिक बार इस अवॉर्ड को अपने नाम किया। कोई भी एक्टर अब तक यह रिकॉर्ड नहीं तोड़ सका है। कैथरीन ने कुल चार बार अकादमी पुरस्कार जीता। उन्हें सबसे पहला ऑस्कर 1934 में आई फिल्म मॉर्निंग ग्लोरी के लिए मिला था। इसके बाद उन्होंने साल 1968 में गेस हूज कमिंग टू डिनर, द लॉयन इन द विंटर और गोल्डन पॉन्ड के लिए यह अवॉर्ड जीता।
इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर मेरिल स्ट्रीप हैं। उन्होंने 3 बार यह अवॉर्ड अपने नाम किया है। मेरिल 21 बार ऑस्कर अवॉर्ड के लिए नॉमिनेट हो चुकी हैं। उन्होंने साल 1980 में आई क्रेमर वर्सेज क्रेमर, सोफीज चॉइस (1983) और द आयरन लेडी (2012) के लिए ऑस्कर अवॉर्ड जीता है।
इनग्रिड बर्गमैन
दुनिया में केवल दो ही अभिनेत्री हैं जिन्होंने तीन बार ऑस्कर अपने नाम किया है। मेरिल स्ट्रीप के अलवा यह कारनामा इनग्रिड बर्गमैन ने किया है। उन्हें 1945 में गैसलाइट, 1957 में अनास्तासिया और मर्डर ऑन द ओरिएंट एक्सप्रेस के लिए अकादमी अवॉर्ड जीता है।
बेट्टे डेविस
सबसे ज्यादा ऑस्कर जीतने वाली एक्ट्रेस में बेट्टे डेविस का नाम भी शामिल है। उन्होंने 2 बार इस पुरस्कार को अपने नाम किया है। उन्हें साल 1936 में आई फिल्म वन ऑफ डेंजरस और 1939 में आई जैजेबेल के लिए अकादमी अवॉर्ड दिया गया था। एक्ट्रेस कुल 10 बार इस प्रतिष्ठित सम्मान के लिए नामांकित हो चुकी हैं।