फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Oscars 2024: ऑस्कर की रेस में शामिल 12वीं फेल और डंकी! हिना खान की इस मूवी ने भी ली धांसू एंट्री

Tue, 23 Jan 2024 03:37 PM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: रुपाली रामा जायसवाल Updated Tue, 23 Jan 2024 03:37 PM IST
सार

ऑस्कर 2024 के लिए भारत की कई फिल्में रेस में हैं। आइए लिस्ट पर बारीकी से गौर फरमा लेते हैं-

विज्ञापन
Oscar 2024 These Indian Movies in the Race for Oscar Award 12th Fail Dunki Country of Blind 2018
ऑस्कर की रेस में ये भारतीय फिल्में! - फोटो : अमर उजाला

दुनिया का सबसे प्रतिष्ठित पुरस्कार समारोह ऑस्कर को किसी परिचय की आवश्यक्ता नहीं है। एकेडमी ऑफ मोशन पिक्चर आर्ट्स एंड साइंसेज ने हाल ही में अवॉर्ड फंक्शन के 96वें संस्करण की घोषणा की। द एकेडमी ऑफ मोशन पिक्चर आर्ट्स एंड साइंसेज और एबीसी ने घोषणा की कि 96वां ऑस्कर रविवार, 10 मार्च, 2024 को होगा। यह शो ओवेशन हॉलीवुड के डॉल्बी थिएटर में आयोजित किया जाएगा। इसका प्रसारण एबीसी से दुनिया भर के 200 से अधिक देशों में लाइव किया जाएगा। ऑस्कर के एलान के बाद से ही हर किसी की नजरें इस रेस में शामिल फिल्मों पर जा टिकी हैं। ऑस्कर 2024 के लिए भारत की कई फिल्में रेस में हैं। सामने आई लिस्ट के अनुसार, 265 फिल्मों ने इसमें हिस्सा लिया है। आइए जान लेते हैं कि इस बार ऑस्कर के लिए किन-किन भारतीय फिल्मों से उम्मीदें हैं-

Oscar 2024 These Indian Movies in the Race for Oscar Award 12th Fail Dunki Country of Blind 2018
12वीं फेल - फोटो : सोशल मीडिया

विधु विनोद चोपड़ा के निर्देशन में बनी विक्रांत मैसी और मेधा शंकर अभिनीत फिल्म '12वीं फेल' साल 2023 की सुपरहिट फिल्मों में शुमार रही। बेहतरीन कहानी और कलाकारों के शानदार अभिनय से इस फिल्म ने धमाल मचा दिया। फिल्म को दर्शकों और समीक्षकों ने खूब सराहा। विधु विनोद चोपड़ा द्वारा निर्देशित यह फिल्म आईपीएस मनोज शर्मा की सच्ची कहानी पर आधारित है, जिसमें विक्रांत मैसी ने मनोज शर्मा और मेधा शंकर ने मनोज की पत्नी और आईआरएस श्रद्धा जोशी की भूमिका निभाई है। '12वीं फेल' की कहानी आईपीएस मनोज कुमार शर्मा के जीवन और यूपीएससी उम्मीदवारों के इर्द-गिर्द घूमती है। गौरतलब है कि12वीं फेल को स्वतंत्र नामांकन के तौर पर ऑस्कर 2024 में भेजा गया है। 

Oscar 2024 These Indian Movies in the Race for Oscar Award 12th Fail Dunki Country of Blind 2018
कंट्री ऑफ ब्लाइंड - फोटो : सोशल मीडिया

'कंट्री ऑफ ब्लाइंड' के जरिए हिना खान ने इंडो-हॉलीवुड फिल्म में डेब्यू किया। अभिनेत्री ने पिछले साल कान फेस्टिवल में इस फिल्म का पोस्टर रिलीज किया था। इस फिल्म में हिना खान एक ऐसी लड़की की भूमिका में हैं, जिसकी दृष्टी नहीं होती है। 'कंट्री ऑफ ब्लाइंड; में वह तीर कमान चलाती भी नजर आती हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक इस रोल के लिए हिना खासतौर पर ब्लाइंड स्कूल वर्कशॉप में गई थीं। फिल्म में हिना खान के अलावा शोएब निकश शाह, मॉल इनामुलहक, जितेंद्र राय, अनुष्का सेन, नमिता लाल और प्रद्युम्न सिंह जैसे सितारे मुख्य भूमिका में हैं। हिना की इस मूवी को भी सबमिशन लिस्ट में जारी किया गया है। 

Emergency Teaser: इस तानाशाही को रोकना होगा..., 'इमरजेंसी' के टीजर में आमने-सामने दिखे कंगना रणौत और अनुपम खेर

विज्ञापन
विज्ञापन
Oscar 2024 These Indian Movies in the Race for Oscar Award 12th Fail Dunki Country of Blind 2018
डंकी - फोटो : सोशल मीडिया

शाहरुख खान और राजकुमार हिरानी ने पहले सहयोग से 'डंकी' जैसी बेहतरीन फिल्म दी है। इस मूवी ने रिलीज के साथ ही बॉक्स ऑफिस पर सफलता के झंडे गाड़ दिए। 'डंकी' को समीक्षकों और दर्शकों के जरिए समान रूप से सराहा गया है। इसलिए यह कोई आश्चर्य की बात नहीं है कि फिल्म को ऑस्कर के लिए प्रस्तुत किया जाएगा। 'स्वदेस' और 'पहेली' के बाद शाहरुख की एक और फिल्म 'डंकी' ऑस्कर में जाएगी। यह शाहरुख और राजकुमार हिरानी के लिए गर्व का पल है।

Aarya 3: सामने आया सुष्मिता सेन की 'आर्या 3: अंतिम वार' का ट्रेलर, शेरनी बनी नजर आईं अभिनेत्री

विज्ञापन
Oscar 2024 These Indian Movies in the Race for Oscar Award 12th Fail Dunki Country of Blind 2018
ऑस्कर 2023 - फोटो : सोशल मीडिया
हालांकि, सबमिशन का मतलब यह नहीं है कि ये फिल्में नॉमिनेशन लिस्ट में भी शामिल होने के काबिल हैं। हालांकि, सबमिशन भी फिल्म की पूरी टीम के लिए गर्व का लम्हा है। दरअसल, 'द अकेडमी ऑफ मोशन पिक्चर्स ऑर्टस एंड साइंसेस' की अपनी 6000 मेंबर्स की एक रिसर्च टीम है, जो फिल्मों के नॉमिनेशन को हर पैमाने पर मापने के बाद ही ओके करती हैं। 

Bigg Boss 17: 'बिग बॉस' के आखिरी पड़ाव पर इस वजह से टूटीं मन्नारा चोपड़ा, रोते हुए बोलीं- मुझे घर जाना है...

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed