साल 2023 के ऑस्कर अवॉर्ड पर सभी की निगाहें टिकी हुई हैं। 95वें अकादमी अवॉर्ड की शुरुआत हो चुकी है। इस साल भारत की ओर से एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण बतौर प्रजेंटर अवॉर्ड फंक्शन में पहुंची हुई हैं। वहीं, भारत की तरफ से तेलुगू फिल्म आरआरआर को नॉमिनेट किया गया है और इसके गाने नाटू नाटू को भी नॉमिनेट किया गया है, इसके साथ ही दो डॉक्यूमेंट्री फिल्मों को भी नॉमिनेशन मिला है। हालांकि इससे पहले तमाम ऐसी फिल्में हैं, जिन्हें अवॉर्ड के लिए नॉमिनेशन हासिल है और कई फिल्मों ने यह अवॉर्ड अपने नाम किया है। आइये जानते हैं उन फिल्मों के बारे में जो ऑस्कर अवॉर्ड विजेता रही हैं, जिन्हें हम ओटीटी प्लेटफॉर्म पर भी देख सकते हैं।
Oscar Award 2023: ये फिल्में ऑस्कर अवॉर्ड में बजा चुकी हैं अपने नाम का डंका, OTT पर ले सकते हैं मजा
टाइटैनिक
टाइटैनिक साल 1997 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म ने रिलीज होती ही इतिहास रच दिया था। यह फिल्म आज भी लोगों की फेवरेट लिस्ट में शामिल है। दुनिया भर में लोगों को इस फिल्म ने अपनी कहानी और कलाकारों ने अपने अभिनय से इंप्रेस किया था। टाइटैनिक में लियोनार्डो डिकैप्रियो और केट विंसलेट मुख्य भूमिका में नजर आए थे। फिल्म ने 70वें अकादमी अवॉर्ड में 11 अवॉर्ड अपने नाम किए थे। इस फिल्म को दर्शक डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर देख सकते हैं।
द लॉर्ड ऑफ द रिंग: द रिटर्न ऑफ द किंग
द लॉर्ड ऑफ द रिंग: द रिटर्न ऑफ द किंग' ने सर्वश्रेष्ट फिल्म के लिए 76वां अकादमी अवॉर्ड अपने नाम किया था। यह फिल्म साल 2003 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म के निर्माता पीटर जैक्सन हैं। फिल्म ने 76वें अकादमी अवॉर्ड में अपने नाम 11 ऑस्कर अवॉर्ड किए थे। इस फिल्म का दर्शक एचबीओ मैक्स और अमेजन प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं।
कोडा
साल 2022 में कोडा ने बेस्ट फिल्म का अवॉर्ड अपने नाम किया था। इस फिल्म में एक परिवार की कहानी को दिखाया था, जो सुन नहीं सकते थे। कहानी ने दर्शकों को खूब इंप्रेस किया था। फिल्म को दर्शक अमेजम प्राइम वीडियोज पर देख कर मजा ले सकते हैं।
बेन-हुर
बेन हुर एक पीरियड ड्रामा फिल्म है। बेन हुर को बेस्ट फिल्म के लिए ऑस्कर अवॉर्ड से नवाजा गया था। यह फिल्म साल 1959 में रिलीज हुई थी, इसने 11 अवॉर्ड अपने नाम किए थे। फिल्म में चार्लटन हेस्टन ने मुख्य भूमिका अदा की थी, उन्हें भी बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड हासिल हुआ था। इस फिल्म को दर्शक प्राइम वीडियोज पर देख सकते हैं।