{"_id":"604f8cfb1ee6e424186d751e","slug":"oscars-2021-priyanka-chopra-adarsh-gaurav-starrer-film-the-white-tiger-nominated-for-adapted-screenplay-category","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Oscars 2021: प्रियंका चोपड़ा स्टारर फिल्म 'द व्हाइट टाइगर' को ऑस्कर में मिला नॉमिनेशन","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Oscars 2021: प्रियंका चोपड़ा स्टारर फिल्म 'द व्हाइट टाइगर' को ऑस्कर में मिला नॉमिनेशन
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: दीपाली श्रीवास्तव
Updated Mon, 15 Mar 2021 10:08 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
फिल्म द व्हाइट टाइगर का पोस्टर
- फोटो : Instagram
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा स्टारर फिल्म 'द व्हाइट टाइगर' ऑस्कर अवॉर्ड्स के नॉमिनेशन्स तक पहुंच गई है। सोमवार को 93वें एकेडमी अवॉर्ड्स के नॉमिनेशन्स की लिस्ट जारी कर दी गई और इसमें 'द व्हाइट टाइगर' को अडॉप्टेड स्क्रीनप्ले कैटेगरी में शामिल किया गया है। इस नॉमिनेशन्स को देखने के बाद सोशल मीडिया पर फैंस खुशी जाहिर कर रहे हैं।
2 of 5
प्रियंका चोपड़ा, निक जोनस
- फोटो : Oscars
इस बार नॉमिनेशन्स की घोषणा अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा और सिंगर निक जोनस कर रहे हैं। ये घोषणा ऑनलाइन की जा रही है। फिल्म 'द व्हाइट टाइगर' के लिए इसके लेखक-निर्देशक रमीन बहरानी को बेस्ट अडॉप्टेड स्क्रीनप्ले कैटेगरी में नॉमिनेशन मिला है। प्रियंका चोपड़ा ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, 'हम अभी-अभी ऑस्कर के लिए नॉमिनेट हुए हैं। बधाई रमीन और टीम। खुद नॉमिनेशन घोषित करना मेरे लिए खास रहा। सब पर गर्व है।'
3 of 5
द व्हाइट टाइगर के एक दृश्य में आदर्श गौरव
- फोटो : इंस्टाग्राम
बता दें कि इस कैटेगरी में ऑस्कर जीतने के लिए फिल्म 'द व्हाइट टाइगर' को बोराट सब्सिक्वेंट मूवी फिल्म, द फादर, नोमैडलैंड और वन नाइट इन मायामी से प्रतिस्पर्धा करनी होगी। इससे पहले 'द व्हाइट टाइगर' के लीड एक्टर आदर्श गौरव को ब्रिटिश एकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलीविजन अवार्ड्स (BAFTA) की बेस्ट एक्टर कैटेगरी में नामांकन मिल चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
द व्हाइट टाइगर
- फोटो : इंस्टाग्राम
फिल्म 'द व्हाइट टाइगर' ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर 22 जनवरी को रिलीज हुई थी। इस फिल्म में प्रियंका चोपड़ा, राजकुमार राव और आदर्श गौरव लीड रोल में थे। ये फिल्म अरविंद अडिगा की किताब द व्हाइट टाइगर का स्क्रीन रूपांतरण है। इस फिल्म को दर्शकों से अच्छा रिस्पॉन्स मिला था।
विज्ञापन
5 of 5
प्रियंका चोपड़ा
- फोटो : Amar Ujala, Mumbai
फिल्म 'द व्हाइट टाइगर' के ऑस्कर अवॉर्ड्स के नॉमिनेशन्स में पहुंचने पर फैंस सोशल मीडिया पर लगातार फिल्म के स्टार्स को बधाई दे रहे हैं। इसके साथ ही लोग इस बात पर भी खुशी जाहिर कर रहे हैं कि अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा नॉमिनेशन्स की घोषणा कर रही हैं। बता दें कि हर साल ऑस्कर अवॉर्ड्स का आयोजन फरवरी महीने में हो जाता है। लेकिन इस बार महामारी के कारण इसे अप्रैल के लिए स्थगित कर दिया गया था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।