सब्सक्राइब करें

Oscar 2023 Live Streaming: इतिहास रचने से एक कदम दूर आरआरआर, जानें कहां और कैसे देखें ऑस्कर की लाइव स्ट्रीमिंग

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Mon, 13 Mar 2023 12:24 AM IST
विज्ञापन
Oscars 2023 live Streaming Where when And how to watch 95th Academy Awards in India online know every detai
Oscars - फोटो : सोशल मीडिया

हॉलीवुड के सबसे प्रतिष्ठित पुरस्कार समारोह में से एक ऑस्कर के टेलीकास्ट होने में अब बहुत ही कम समय बचा है। 95वें अकादमी पुरस्कार अब कुछ ही घंटों में शुरू होंगे और जैसे-जैसे इसका समय पास आता जा रहा है, वैसे-वैसे देश-दुनिया के फैंस के दिलों की धड़कनें भी तेज होती जा रही हैं। अमेरिका के लॉस एंजेलिस में जल्द ही सितारों का मेला लगने वाला है, जिसे देखने के लिए हमारे देश के दर्शक भी उत्सुक हैं। इस बार का ऑस्कर भारत के लिए भी बेहद खास है क्योंकि दक्षिण भारतीय ब्लॉकबस्टर फिल्म 'आरआरआर' भी ऑस्कर की रेस में शामिल है। ऐसे में सभी भारतीय इसका बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। लेकिन सवाल उठता है कि आखिर अमेरिका में होने वाले इस अवॉर्ड समारोह को हम भारत में बैठे हुए लाइव कैसे, कब और कहां देख सकते हैं?? तो चलिए बताते हैं...

Trending Videos
Oscars 2023 live Streaming Where when And how to watch 95th Academy Awards in India online know every detai
ऑस्कर अवार्ड्स - फोटो : सोशल मीडिया

हॉलीवुड के साथ-साथ दुनिया भर में फैले सिनेप्रेमी 95वें अकादमी पुरस्कारों की तैयारी कर रहे हैं। जहां फैंस अभी भी पिछले साल के ऑस्कर में हुए 'थप्पड़ कांड' को भुलाने की कोशिश कर रहे हैं, वहीं भारतीय इस बार बेहद खुश हैं। एक तरफ एसएस राजामौली निर्देशित और राम चरण-जूनियर एनटीआर अभिनीत फिल्म 'आरआरआर' ऑस्कर की रेस में शामिल है, वहीं दूसरी तरफ अकादमी पुरस्कारों के स्टेज पर 'नाटू नाटू' का लाइव परफॉर्मेंस भी होने वाला है। ऐसे में हम अपनी इस रिपोर्ट में आपको ऑस्कर के बारे में हर जरूरी जानकारी देने जा रहे हैं।
Ram Charan: आरआरआर के बाद बढ़ा राम चरण का क्रेज, हॉलीवुड फिल्मों में अभिनय को लेकर एक्टर ने किया खुलासा

विज्ञापन
विज्ञापन
Oscars 2023 live Streaming Where when And how to watch 95th Academy Awards in India online know every detai
ऑस्कर - फोटो : सोशल मीडिया

कब और कहां होगा ऑस्कर 2023
 पिछले साल की तरह इस बार भी ऑस्कर अवॉर्ड्स का आयोजन अमेरिका के लॉस एंजिलिस शहर स्थित 'डॉल्बी थिएटर' में किया जाएगा। 95वें अकादमी अवॉर्ड्स का प्रसारण रविवार रात यानी 12 मार्च को रात 8 बजे एबीसी पीटी पर लाइव किया जाएगा। हालांकि,  समारोह का भारत में सीधा प्रसारण 13 मार्च को सुबह 5.30 बजे होगा। 

Oscars 2023 live Streaming Where when And how to watch 95th Academy Awards in India online know every detai
ऑस्कर अवॉर्ड्स - फोटो : सोशल मीडिया

आप कहां स्ट्रीम कर सकते हैं ऑस्कर अवॉर्ड्स? 
भारत में दर्शकों को ऑस्कर 2023 देखने के लिए 13 मार्च को थोड़ा जल्दी उठना होगा क्योंकि समारोह सुबह 5.30 बजे शुरू होगा। भारत में दर्शकों के लिए अवॉर्ड शो की लाइव स्ट्रीमिंग 'डिज्नी+हॉटस्टार' पर की जाएगी। वहीं इसके अलावा, प्रसारण एबीसी नेटवर्क केबल, सिलिंग टीवी, हुलु प्लस लाइव टीवी, यूट्यूब टीवी और फुबो टीवी पर देखा जा सकेगा।  

विज्ञापन
Oscars 2023 live Streaming Where when And how to watch 95th Academy Awards in India online know every detai
ऑस्कर 2023 - फोटो : सोशल मीडिया

भारतीयों के लिए क्यों खास ऑस्कर 2023
साल 2023 का ऑस्कर भारत के लिए बेहद खास है क्योंकि   एसएस राजामौली की तेलुगू एक्शन फिल्म 'आरआरआर' का गाना 'नाटू नाटू' ऑस्कर में नॉमिनेट किया गया है। ऐसे में सभी की निगाहें इस कैटेगरी के ऑस्कर पर टिकी हुई हैं। इसके साथ ही बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण, जिमी किमेल और द रॉक के साथ ऑस्कर्स की मेजबानी करती नजर आएंगी। यह भारत के लिए ऑस्कर को और भी खास बनाता है।
Filmy Wrap: चीन में रिलीज होगी सुई धागा और पति पीयूष पूरे से अलग हुईं अंगूरी भाभी, पढ़ें मनोरंजन जगत की खबरें

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed