फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Deepika Padukone: 'कान' के बाद 'ऑस्कर 2023' में भारत का मान बढ़ाएंगी दीपिका, द रॉक के साथ मचाएंगी धमाल

Fri, 03 Mar 2023 08:04 AM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Fri, 03 Mar 2023 08:04 AM IST
विज्ञापन
Oscars 2023: Pathaan Actress Deepika Padukone to present 95th Academy Awards with Dwayne Johnson Emily Blunt
दीपिका पादुकोण - फोटो : social media

बॉलीवुड की 'मस्तानी' कहें या 'डिंपल गर्ल', दीपिका पादुकोण देश की सबसे चहेती अभिनेत्रियों में से एक हैं। अपनी कमाल की अदाकारी और खूबसूरती के लिए पहचानी जाने वाली दीपिका भारत का मान विदेशों में बखूबी बढ़ाना जानती हैं। पूरी दुनिया में 'पठान' की रुबीना बन लोगों का दिल जीतने वाली अभिनेत्री ने एक बार फिर ऐसा कमाल कर दिया है, जो सभी भारतीयों के लिए बेहद खास होने वाला है। कान्स 2022 में जूरी के किरदार में पहुंच भारत का सिर ऊंचा करने वाली दीपिका अब ऑस्कर 2023 के प्रेसेंटर्स में से एक बन गई हैं। अभिनेत्री ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर इस खबर को साझा किया, जो लोगों के बीच ऑस्कर्स के लिए उत्सुकता और बढ़ा रहा है।

Oscars 2023: Pathaan Actress Deepika Padukone to present 95th Academy Awards with Dwayne Johnson Emily Blunt
दीपिका पादुकोण - फोटो : इंस्टाग्राम@deepikapadukone

ऑस्कर 2022 के स्टेज पर धमाल मचाएंगी दीपिका
दीपिका पादुकोण ने गुरुवार को देशभर में फैले अपने फैंस के सामने रोमांचक खबर की घोषणा की कि वह 95वें ऑस्कर अवॉर्ड में होस्ट करने वाली हस्तियों में शामिल हैं। अभिनेत्री ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर सभी प्रेजेंटर्स के नाम के साथ एक पोस्ट शेयर किया है। दीपिका पादुकोण द्वारा साझा किए इस पोस्ट में एमिली ब्लंट, सैमुअल एल जैक्सन, ड्वेन जॉनसन, माइकल बी जॉर्डन, जेनेल मोने, जो सलदाना, जेनिफर कोनेली, रिज अहमद और मेलिसा मैक्कार्थी जैसे तमाम कलाकार शामिल हैं। आपको बता दें, 95वां ऑस्कर अवॉर्ड 12 मार्च (भारत में 13 मार्च) को को लॉस एंजेलिस में होंगे।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Deepika Padukone (@deepikapadukone)

Oscars 2023: Pathaan Actress Deepika Padukone to present 95th Academy Awards with Dwayne Johnson Emily Blunt
दीपिका पादुकोण - फोटो : Instagram

दुनियाभर में दीपिका का डंका
दीपिका पादुकोण ऑस्कर से पहले भी कई बार इंटरनेशनल इवेंट्स का हिस्सा बन भारत का मान बढ़ा चुकी हैं। अभिनेत्री का कान्स फिल्म फेस्टिवल में जूरी के रूप में देश का प्रतिनिधित्व करना भारत के लिए एक बहुत बड़ी उपलब्धि थी। खास बात तो यह है कि दीपिका करीब 10 से ज्यादा दिन के लिए फ्रेंच रिवेरा में रही थीं। इसके साथ ही डिंपल गर्ल को फ्रांसीसी ब्रांड लुई वुइटन के ब्रांड एंबेसडर के रूप में नियुक्त किया गया था, जिसके बाद उन्होंने फीफा वर्ल्ड कप के फाइनल मैच से पहले कतर में उसकी ट्रॉफी का अनावरण किया था।
Box Office Report: बॉक्स ऑफिस पर धीमी हुई 'पठान' की रफ्तार, इस हफ्ते 'सेल्फी' और 'शहजादा' का होगा पत्ता साफ!

विज्ञापन
विज्ञापन
Oscars 2023: Pathaan Actress Deepika Padukone to present 95th Academy Awards with Dwayne Johnson Emily Blunt
ऑस्कर, आरआरआर - फोटो : सोशल मीडिया

ऑस्कर 2023 में भारत के लिए क्या खास 
भारत की ओर से यूं दीपिका का ऑस्कर 2023 में पहुंचना जहां देश के लिए गौरव की बात है, वहीं इसके साथ ही इस बार कई भारतीय फिल्में अवॉर्ड की रेस में शामिल हैं। इन फिल्मों में सबसे पहला नाम एसएस राजामौली की दक्षिण भारतीय ब्लॉकबस्टर फिल्म 'आरआरआर' का है। फिल्म के गाने 'नाटू नाटू' को बेस्ट ओरिजनल सॉन्ग कैटेगरी में नामांकन मिला है। इसके साथ ही यह गाना ऑस्कर के स्टेज पर लाइव परफॉर्म भी किया जाएगा। इस बीच, दीपिका पादुकोण के वर्कफ्रंट की बात करें तो दीपिका को आखिरी बार शाहरुख खान के साथ ब्लॉकबस्टर फिल्म 'पठान' में देखा गया है। इसके बाद अब अभिनेत्री 'प्रोजेक्ट के' और 'फाइटर' में दिखाई देंगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed