फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Box Office Report: बॉक्स ऑफिस पर धीमी हुई 'पठान' की रफ्तार, इस हफ्ते 'सेल्फी' और 'शहजादा' का होगा पत्ता साफ!

Fri, 03 Mar 2023 07:22 AM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Fri, 03 Mar 2023 07:22 AM IST
विज्ञापन
Box Office Report Pathaan Akshay Kumar Selfiee Shehzada Ant Man and the Wasp Quantumania Thursday Collection
बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट - फोटो : social media

बीते कई दिनों से बॉक्स ऑफिस पर चार फिल्में लगातार दर्शकों का मनोरंजन कर रही हैं। बीते शुक्रवार और उससे पहले रिलीज हुई इन फिल्मों में से लोगों को ज्यादातर फिल्में पसंद नहीं आ रही हैं। दर्शकों की मिलती मिली-जुली प्रतिक्रिया के बीच यही फिल्म इस पूरे हफ्ते भी सिनेमाघरों में लगी रहेंगी। आज यानी इस शुक्रवार को बॉक्स ऑफिस पर कुछ नई फिल्में रिलीज नहीं होने वाली हैं। ऐसे में सिनेमाघरों में प्रदर्शित हो रहीं फिल्मों के गुरुवार को हुए कारोबार के शुरुआती आंकड़े सामने आ चुके हैं। आइए जानते हैं बीते दिन किस फिल्म ने की कितनी कमाई-

Box Office Report Pathaan Akshay Kumar Selfiee Shehzada Ant Man and the Wasp Quantumania Thursday Collection
पठान - फोटो : सोशल मीडिया

पठान
बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान, दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम  स्टारर फिल्म पठान की चमक अब धीरे-धीरे कम होती नजर आ रही हैं। बीते कई समय से दर्शकों की तरफ से मिल रही शानदार प्रतिक्रिया की बदौलत फिल्म ने  सिनेमाघरों में ताबड़तोड़ कमाई कर कई रिकॉर्ड अपने नाम किए थे। लेकिन अब 37वां दिन आते आते फिल्म की कमाई में गिरावट आ गई है। फिल्म ने बीते दिन करीब 75 लाख रुपये का कारोबार किया है, जिसके बाद पठान का कलेक्शन 528.77 करोड़ रुपये हो गया है।

Box Office Report Pathaan Akshay Kumar Selfiee Shehzada Ant Man and the Wasp Quantumania Thursday Collection
सेल्फी - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

सेल्फी
सुपरस्टार अक्षय कुमार और इमरान हाशमी की फिल्म 'सेल्फी' का लोग बीते काफी समय से इंतजार कर रहे थे। इस फिल्म के जरिए पहली बार दोनों की जोड़ी बड़े पर्दे पर आई है, लेकिन दोनों लोगों पर अपना जादू नहीं चला पाए। इस फिल्म ने पहले ही दिन से धीमी शुरुआत करते हुए बेहद खराब प्रदर्शन किया है। महज सात दिनों में 'सेल्फी' की कमाई करोड़ से लाखों में आ गई है। बात करें फिल्म के सातवें दिन के केलक्शन की तो बीते दिन 'सेल्फी' ने 95 लाख का बिजनेस किया है। इसके बाद फिल्म का कुल कारोबार 14.67 करोड़ रुपये हो गया है।
Shatrughan Sinha: शत्रुघ्न सिन्हा ने आखिर क्यों लिया था प्लास्टिक सर्जरी का फैसला? एक्टर ने किया खुलासा

विज्ञापन
विज्ञापन
Box Office Report Pathaan Akshay Kumar Selfiee Shehzada Ant Man and the Wasp Quantumania Thursday Collection
शहजादा - फोटो : social media

शहजादा
कार्तिक आर्यन और कृति सेनन स्टारर फिल्म 'शहजादा' का हाल भी 'सेल्फी' जैसा ही है। 10 फरवरी को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली इस फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धीमी रफ्तार से ही कमाई कर रही है। इस फिल्म का लोगों के बीच जितना क्रेज था उसके हिसाब से यह दर्शकों को बिल्कुल भी नहीं लुभा पाई है। इसी बीच फिल्म के 14वें दिन हुए कारोबार के आंकड़ें सामने आ गए हैं। शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक फिल्म ने अपने दूसरे गुरुवार को देशभर में कुल 27 लाख रुपये कमाए हैं, जिसके बाद इसका कलेक्शन 30.55 करोड़ रुपये हो गया है।

विज्ञापन
Box Office Report Pathaan Akshay Kumar Selfiee Shehzada Ant Man and the Wasp Quantumania Thursday Collection
एंट मैन एंड द वास्प क्वांटमैनिया - फोटो : सोशल मीडिया

एंट मैन एंड द वास्प क्वांटमैनिया
मार्वल सिनेमैटिक यूनिवर्स के पांचवे फेज का शुभआरंभ करने वाली 'एंट मैन एंड द वास्प क्वांटमैनिया' की कमई भी लाखों में सिमट कर रह गई है। कार्तिक आर्यन की 'शहजादा' के साथ रिलीज हुई फिल्म भी लोगों का प्यार पाने में नाकाम रही है।  'एंट मैन एंड द वास्प क्वांटमैनिया' के 14वें दिन की कमाई के शुरुआती आंकड़ें भी सामने आ चुके हैं। फिल्म ने दूसरे गुरुवार को 58 लाख का कारोबार करते हुए 42.85 करोड़ रुपये का बिजनेस कर लिया है।
Nawazuddin Siddqui: एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने लिया यह बड़ा फैसला, भाइयों के नाम की पैतृक संपत्ति

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed