बॉलीवुड के कलाकार खुद को खूबसूरत दिखाने के लिए आज कल प्लास्टिक सर्जरी का सहारा लेते हैं। अक्सर हमने सितारों को अपने होंठ, नाक या फिर कई बार चेहरे के आकार को भी बदलने के लिए प्लास्टिक सर्जरी कराने के बारे में सुना है। हालांकि बदलते वक्त और फिल्मों में बदलाव के कारण लोगों की सोच में भी काफी अंतर आया है। बदलते वक्त में लोग हीरो या फिर लीड एक्टर के बेहतरीन अभिनय से ज्यादा इंप्रेस होते हैं ना कि उनके लुक से।
Shatrughan Sinha: शत्रुघ्न सिन्हा ने आखिर क्यों लिया था प्लास्टिक सर्जरी का फैसला? एक्टर ने किया खुलासा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्लास्टिक सर्जरी को लेकर किया खुलासा
दरअसल, हाल ही में गुजरे जमाने के बेहतरीन कलाकार शत्रुघ्न सिन्हा ने प्लास्टिक सर्जरी को लेकर खुलासा किया है। उन्होंने एक इंटरव्यू के दौरान बताया कि वह अपने चेहरे से इतने हताश हो गए थे कि प्लास्टिक सर्जरी करवाना चाहते थे। उन्होंने अपने चेहरे को बेहतर बनाने के लिए यह फैसला लिया था।
Hareem Shah: पाकिस्तान की इस टिकटॉकर का MMS हुआ लीक, बोलीं- दोस्तों ने चुराकर सोशल मीडिया पर किया वायरल
शक्ल को लेकर शत्रुघ्न थे परेशान
अरबाज खान के नए चैट शो द इनविंसिबल्स में हाल ही में शत्रुघ्न सिन्हा पहुंचे थे। शो के दौरान उन्होंने अपने फिल्मी करियर को लेकर बात की थी। उसी दौरान उन्होंने बताया कि मुझे बहुत शर्म आती थी, लगता था कि अपनी इस कटी फटी शक्ल को लेकर मैं फिल्मों में काम करने के लिए आ रहा हूं। यहां पर मैं इस शक्ल से कैसे जगह बनाउंगा, क्या करूंगा, कैसे करूंगा। इन सभी सवालों के चलते मैंने प्लास्टिक सर्जन से भी बात कर ली थी।
साड़ी में फैंस का दिल धड़कातीं नजर आईं अहाना कुमरा
अमिताभ बच्चन के संग की कई फिल्म
शत्रुघ्न सिन्हा अपने वक्त के बेहतरीन कलाकार रहे हैं। उन्होंने बॉलीवुड में तमाम फिल्में की हैं। साथ ही कई फिल्मों में उन्होंने अमिताभ बच्चन के साथ भी काम किया है। हालांकि एक्टर ने अपनी इस शक्ल के चलते कई फिल्मों से हाथ धोया था। ज्यादातर डायरेक्टर उन्हें रिजेक्ट कर दिया करते थे।
Mc Stan: बिग बॉस 16 के बाद खुली स्टैन की किस्मत, शाहरुख खान की फिल्म से करेंगे बॉलीवुड में डेब्यू?
शत्रुघ्न ने छोड़ी कई फिल्में
एक्टर ने एक इंटरव्यू में इसको लेकर खुलासा किया था। उन्होंने बताया था कि उनके पास कई फिल्में थी, लेकिन वह नहीं कर पाए थे। उन्होंने बताया कि दीवार अमिताभ से पहले उन्हें ऑफर हुई थी, हालांकि वह इसे नहीं कर पाए थे। उन्होंने कहा कि वह इस फिल्म को करना चाहते थे, और उनके लिए लिखी गई थी। हालांकि कुछ क्रिएटिव डिफरेंस के कारण वह इस फिल्म को नहीं कर पाए थे। उन्होंने कहा कुछ इसी तरह से फिल्म शोले के साथ भी हुआ था।
पति विक्की जैन संग मस्ती भरे अंदाज दिखीं अंकिता लोखंडे