{"_id":"6400bf1373b16766230890f9","slug":"ayan-mukerji-shared-an-update-about-his-fim-brahmastra-part-two-dev-filmmaker-says-it-will-be-ready-in-2023-03-02","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Ayan Mukerji : ब्रह्मास्त्र पार्ट-2 पर अयान मुखर्जी का बड़ा बयान, बोले- दस साल और लगे तो कोई नहीं आएगा देखने","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Ayan Mukerji : ब्रह्मास्त्र पार्ट-2 पर अयान मुखर्जी का बड़ा बयान, बोले- दस साल और लगे तो कोई नहीं आएगा देखने
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: साक्षी पांडेय
Updated Thu, 02 Mar 2023 08:53 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
ब्रह्मास्त्र पार्ट वन- शिवा
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉक्स ऑफिस पर 'ब्रह्मास्त्र: पार्ट वन - शिवा' की शानदार सफलता के बाद इस फिल्म के दीवानों के लिए खुशखबरी है। दरअसल, इस फिल्म के डायरेक्टर अयान मुखर्जी ने जल्द ही इसके पार्ट-2 को बनाने की बात कही है। 'ब्रह्मास्त्र: पार्ट वन - शिवा' फिल्म को बनाने में भले ही अयान मुखर्जी को लगभग 10 साल लग गए हों, लेकिन इसके सीक्वल को पूरा करने के लिए उनका ज्यादा समय लेने का कोई इरादा नहीं है।
2 of 5
ब्रह्मास्त्र पार्ट वन- शिवा
- फोटो : सोशल मीडिया
इस फिल्म के फर्स्ट पार्ट की बॉक्स ऑफिस सफलता के बाद कई लोग इसके सीक्वल की मांग कर रहे हैं, जिसकी फिल्म के अंत झलक दिखाई गई है। शीर्षक ब्रह्मास्त्र: भाग दो - देव, फिल्म में ऋतिक रोशन, दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की मुख्य भूमिका होने की अफवाह है। हालांकि, इसके बारे में अभी कोई पुष्टि नहीं हुई है।
3 of 5
ब्रह्मास्त्र
- फोटो : सोशल मीडिया
हाल ही में 'ब्रह्मास्त्र 2' के बारे में बात करते हुए अयान ने एक मीडिया संस्थान को बताया कि फिल्म बनने में कुछ साल लगेंगे। उन्होंने मजाक करते हुए कहा कि यह दस साल से सौ फीसदी बेहतर है। अगर इस फिल्म को बनाने में और दस साल लिए तो कोई भी इसे देखने नहीं आएगा। यह पहली बार नहीं है जब डायरेक्टर ने फैंस से जल्द इस फिल्म का सीक्वल रिलीज करने का वादा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
ब्रह्मास्त्र का नया गाना रसिया रिलीज
- फोटो : यूट्यूब
उन्होंने पहले भी एक अन्य मीडिया पोर्टल के साथ साक्षात्कार के दौरान फिल्म को 2025 तक रिलीज करने की इच्छा जताई थी। बता दें कि ब्रह्मास्त्र को फैंस और फिल्म इंडस्ट्री के लोगों ने खूब सराहा था। वहीं, कुछ आलोचक इसको लेकर बहुत खुश नहीं थे। अयान मुखर्जी ने एक न्यूज पोर्टल के सामने यह भी स्वीकार किया कि उनकी फिल्म एक पॉपुलर फिल्म थी न कि अवॉर्ड जीतने वाली।
विज्ञापन
5 of 5
फिल्म में मुख्य भूमिका निभाने वाले रणबीर कपूर ने भी इसी तरह की टिप्पणी साझा की थी, जब उन्हें एक अवॉर्ड शो में फिल्म में अपने रोल के लिए बेस्ट एक्टर की ट्रॉफी मिली थी। हालांकि, उन्होंने आयोजकों को धन्यवाद देते हुए कहा था कि उन्हें नहीं लगता कि वह पुरस्कार के लायक हैं, क्योंकि उन्होंने फिल्म में कोई 'महान अभिनय' नहीं किया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।