मनोरंजन की दुनिया में हर दिन नई जानकारियां सामने आती रहती हैं। फैंस भी अपने फेवरेट सितारों से जुड़े अपडेट्स के लिए काफी उत्सुक रहते हैं। ऐसे में फिल्मी रैप के जरिए हम आपको मनोरंजन जगत की दिन भर की 10 बड़ी खबरों से रूबरू कराते हैं। आइए जानते हैं की आज दिन भर में एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में क्या कुछ नया हुआ।
Filmy Wrap: अक्षय पर भड़के मनोज देसाई और अमेरिका में आरआरआर का जलवा कायम, पढ़ें मनोरंजन जगत की खबरें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिल्म हेरा फेरी 3 पिछले कई दिनों से लगातार सुर्खियों में बनी हुई है। हाल ही में यह जानकारी सामने आई थी कि फिल्म में अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी और परेश रावल एक बार फिर से नजर आने वाले हैं। इस खबर से फैंस काफी ज्यादा उत्साहित हो गए थे। इस बीच फिल्म को लेकर एक और जानकारी सामने आई है। एक ताजा रिपोर्ट में फिल्म की कहानी को लेकर बड़ा दावा किया गया है।
Hera Pheri 3: 'हेरा फेरी 3' पर बड़ा अपडेट आया सामने, इस एक्टर की हुई फिल्म में एंट्री, ऐसी होगी कहानी
साउथ सुपरस्टार महेश बाबू इन दिनों अपनी आने वाली तेलुगू फिल्म पर काम कर रहे हैं, जिसके लिए लगातार वह सोशल मीडिया पर चर्चा में बने हुए हैं। एक बार फिर उन्होंने सोशल मीडिया सुर्खियां बटोरी हैं। दरअसल, अभिनेता ने जिम से अपनी नई तस्वीरें साझा की हैं। अब इंटरनेट पर अभिनेता की ये तस्वीरें जमकर वायरल हो रही हैं।
Mahesh Babu: बाइसेप्स फ्लॉन्ट करते नजर आए महेश बाबू, तस्वीरें देख यूजर्स बोले- साउथ के ऋतिक रोशन
बॉलीवुड की ड्रामा क्वीन राखी सावंत इन दिनों अपने पति आदिल खान दुर्रानी के साथ चल रहे विवाद को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। पहले राखी की मां का निधन और फिर उनकी शादीशुदा जिंदगी में बवाल, बीते कई महीने अभिनेत्री के लिए मुश्किल भरे रहे हैं। अब इन सबके बीच राखी से जुड़ी एक अच्छी खबर सामने आई है। वह अपनी निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में रहती हैं। उनकी जिंदगी भी किसी ड्रामा फिल्म की कहानी से कम नहीं है, इसलिए अब वह अपनी जिंदगी पर बनी फिल्म में नजर आएंगी।
Rakhi Sawant: अपनी जिंदगी पर बनी फिल्म में पुलिसवाली का किरदार निभाएंगी राखी सावंत, भाई राकेश ने किया खुलासा
भोजपुरी इंडस्ट्री को लेकर बिहार सरकार अब एक्शन में नजर आ रही है। अश्लील और जातिसूचक भोजपुरी गानों पर रोक लगाने की मांग लंबे समय से की जा रही है, लेकिन इससे पहले इस पर सख्त कार्रवाई के निर्देश नहीं दिए गए थे, लेकिन अब इसे लेकर प्रदेश की सरकार सख्त रबैया अपना रही है। सरकार के तरफ से इन डबल मीनिंग वाले गानों पर अब सख्त कार्रवाई हो सकती है। बिहार सरकार ने इन गानों पर कार्रवाई करने के लिए राज्य के सभी जिलाधिकारी और वरीय आरक्षी अधीक्षक को सख्त निर्देश दिए हैं।
Bhojpuri Songs: डबल मीनिंग वाले भोजपुरी गानों पर कसेगा कानूनी शिकंजा, बिहार सरकार ने दिए कार्रवाई के आदेश