फिल्म हेरा फेरा 3 पिछले कई दिनों से लगातार सुर्खियों में बनी हुई है। हाल ही में यह जानकारी सामने आई थी कि फिल्म में अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी और परेश रावल एक बार फिर से नजर आने वाले हैं। इस खबर से फैंस काफी ज्यादा उत्साहित हो गए थे। इस बीच फिल्म को लेकर एक और जानकारी सामने आई है। एक ताजा रिपोर्ट में फिल्म की कहानी को लेकर बड़ा दावा किया गया है।
Hera Pheri 3: 'हेरा फेरी 3' पर बड़ा अपडेट आया सामने, इस एक्टर की हुई फिल्म में एंट्री, ऐसी होगी कहानी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक रिपोर्ट के अनुसार हेरा फेरी 3 की कहानी वहीं से शुरू होगी जहां पर इसके दूसरे भाग की कहानी खत्म हुई थी। फिल्म से जुड़े एक करीबी सूत्र के हवाले से रिपोर्ट में बताया गया है कि इस फिल्म की शुरुआत दूसरे भाग के खत्म होने वाले सीन से होगी। सूत्र ने बताया कि यहीं से कहानी लीप लेगी और फिर बंदूकों और माफियाओं की कहानी इंटरनेशनल लेवल पर शुरू होगी।
Love Story: जब शादीशुदा धर्मेंद्र के प्यार में पड़ गईं 'ड्रीम गर्ल', जानिए कैसे मुकम्मल हुआ दोनों का इश्क
बता दें कि फिल्म कहानी दिवंगत राइटर-डायरेक्टर नीरज वोरा ने लिखी है। पिछले दो भागों को भी उन्होंने ही लिखा था। जानकारी के मुताबिक नीरज की इस कहानी में मौजूदा स्थिति के हिसाब से कुछ ट्विस्ट डाला गया है। रिपोर्ट की मानें तो फिल्म में एक नए कैरेक्टर की भी एंट्री होने वाली है। फिल्म में संजय दत्त एक गैंगस्टर की भूमिका में नजर आ सकते हैं।
RRR: अमेरिका में आरआरआर की दीवानगी जारी, ऑस्कर से पहले फिल्म की री रिलीज पर थियटर रहे हाउसफुल
सूत्र ने इस रिपोर्ट में बताया है कि संजय इस फिल्म में रवि किशन के दूर के भाई के रोल में दिखेंगे। फिर हेरा फेरी में रवि के किरदार को दर्शकों ने खूब पसंद किया था। जानकारी के मुताबिक इस फिल्म का निर्देशन फरहाद सामजी कर रहे हैं। इससे पहले वह हाउसफुल 4 और एंटरटेनमेंट जैसी फिल्मों का निर्देशन कर चुके हैं।
B-Town: खूब शौक से होली खेलते हैं ये मुस्लिम सितारे, एक का तो इस त्योहार से है खास कनेक्शन
फिलहाल, फरहाद इन दिनों अपनी फिल्म किसी का भाई किसी की जान को लेकर चर्चा में हैं। उनके निर्देशन में बनी इस फिल्म में सलमान खान और पूजा हेगड़े लीड रोल में नजर आने वाली हैं। फिल्म को ईद के मौके पर रिलीज करने की तैयारी चल रही है।
Sushmita Sen: सुष्मिता सेन को आया था हार्ट अटैक, एक्ट्रेस ने पोस्ट साझा कर बताया सेहत का हाल