कोरोना संक्रमण काल के बाद ओटीटी प्लेटफॉर्म की मांग में जबर्दस्त इजाफा देखने को मिला है। दर्शकों को भी इनके कंटेंट काफी पसंद आते हैं। यही वजह है युवा कलाकारों के साथ दिग्गज सितारे भी बड़े पर्दे के अलावा अब डिजिटल की दुनिया में भी कदम रख हैं। ओटीटी ने नवोदित कलाकारों को मौके तो दिए ही हैं, साथ ही बड़ी फिल्मी हस्तियों के करियर को भी दोबारा संवारा है। आज हम आपको कुछ ऐसे कलाकारों के बारे में बताने जा रहे हैं जो ओटीटी से अभिनय की दुनिया में जबर्दस्त वापसी करने में कामयाब रहे हैं।
Bollywood Celebs: इन सितारों के करियर के लिए संजीवनी बना ओटीटी, लिस्ट में अभिषेक-बॉबी के भी नाम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बॉबी देओल 90 के दशक से फिल्म इंडस्ट्री में सक्रिय हैं। अब तक उन्होंने कई सुपरहिट फिल्में दी हैं। हालांकि, उनके करियर में एक वक्त ऐसा भी आया जब उन्हें फिल्में मिलनी बंद हो गई। लगातार फिल्में फ्लॉप होने के बाद अभिनेता को फिल्मों में कास्ट करने से मेकर्स कतराने लगे, लेकिन उनके करियर के लिए ओटीटी संजीवनी साबित हुआ। वेब सीरीज आश्रम में उनकी एक्टिंग को लोगों ने खूब पसंद किया। इसके बाद से अभिनेता के पास प्रोजेक्ट की कमी नहीं है। वह जल्द ही एनिमल में नजर आने वाले हैं।
बॉलीवुड अभिनेता अभिषेक बच्चन दो दशकों से अधिक के समय से फिल्म इंडस्ट्री का हिस्सा हैं। अभिषेक ने करियर में बहुत सी हिट फिल्मों में काम किया है, लेकिन वह अपने पिता अमिताभ बच्चन जैसा मुकाम हासिल नहीं कर सके। लगातार फ्लॉप होने के बाद उन्होंने ओटीटी की तरफ रुख किया। उनके इस कदम ने अभिनेता के करियर में जान फूंक दी। उनकी वेब सीरीज ब्रीद इनटू द शैडोज को लोगों ने काफी पसंद किया। इस सीरीज के बाद उनकी लोकप्रियता में भी इजाफा देखने को मिला है।
90 के दशक में सुष्मिता सेन ने कई फिल्मों में अपनी कातिल अदाओं से लोगों के दिलों पर राज किया, लेकिन वक्त से साथ उन्हें भी फिल्में मिलनी कम हो गईं। करियर के ग्राफ को नीचे आता देख अभिनेत्री ने ओटीटी की तरफ रुख कर लिया। अपनी पहली वेब सीरीज आर्या से उन्होंने धमाल मचा दिया। इस वेब सीरीज को दर्शकों ने खूब सराहा। जल्द ही उनकी इस सीरीज का तीसरा पार्ट भी आने वाला है।
रवीना टंडन को 90 के दशक की टॉप की अभिनेत्री में जरूर शामिल किया जाता है। अपने करियर में उन्होंने कई सुपरस्टार्स के साथ काम किया है। हालांकि, शादी के बाद उनका करियर ग्राफ भी नीचे चला गया। वेब सीरीज आरण्यक से उन्होंने दोबारा शुरुआत की और अपनी दमदार अदाकारी से लोगों का दिल जीत लिया। रवीना जल्द ही अक्षय कुमार के साथ बड़े बजट की फिल्म वेलकम टू द जंगल में नजर आने वाली हैं।
Sanjay Nayak: फिल्मकार संजय नायक गिरफ्तार, महिला पत्रकार पर हमला करने का आरोप