फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

OTT This Week: क्राइम और ड्रामा से भरा होगा यह हफ्ता, रिलीज हो रही हैं ये फिल्में और वेब सीरीज

Mon, 18 Jul 2022 01:12 PM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: निधि पाल Updated Mon, 18 Jul 2022 01:12 PM IST
विज्ञापन
ott release this week from Butcher of Delhi Ghar Wapasi The Gray Man Doctor Arora this week will be full of crime and drama
घर वापसी, इंडियम प्रीडेटर - फोटो : सोशल मीडिया

हफ्ते की शुरुआत के साथ ही लोग ओटीटी पर रिलीज होने वाली फिल्मों और सीरीज का इंतजार करते हैं। इस समय ओटीटी की बढ़ती लोकप्रियता के चलते मकर्स हर हफ्ते अपने दर्शकों के लिए कुछ ना कुछ नया लेकर आते हैं। इसी क्रम में इस हफ्ते भी अलग-अलग ओटीटी प्लटेफॉर्म्स पर कई फिल्में और सीरीज रिलीज होने वाली हैं। आइए जानते हैं इस हफ्ते रिलीज होने वाले नए ओटीटी कंटेंट में-


 
ott release this week from Butcher of Delhi Ghar Wapasi The Gray Man Doctor Arora this week will be full of crime and drama
इंडियन प्रीडेटर: द बुचर ऑफ डेल्ही - फोटो : सोशल मीडिया

इंडियन प्रीडेटर: द बुचर ऑफ दिल्ली
ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स इंडिया का शो 'इंडियन प्रीडेटर: द बुचर ऑफ दिल्ली' लंबे समय से सुर्खियों में है। यह एक सच्ची क्राइम डॉक्यूमेंट्री सीरीज है। 'इंडियन प्रीडेटर: द बुचर ऑफ डेल्ही' दिल्ली के एक बेरहम सीरियल किलर की कहानी है, जिसने लोगों के बेरहमी से टुकड़े-टुकड़े कर दिए और उनके शरीर के अंगों को शहर के चारों ओर फेंक दिया था। ये सीरीज नेटफ्लिक्स पर 20 जुलाई को रिलीज होने वाली है।

ott release this week from Butcher of Delhi Ghar Wapasi The Gray Man Doctor Arora this week will be full of crime and drama
Ghar wapasi - फोटो : social media

घर वापसी
'डिज्नी+हॉटस्टार' पर जल्दी ही एक नई वेब सीरीज 'घर वापसी' दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए आ रही है। 'हॉटस्टार' और 'डाइस मीडिया' द्वारा निर्मित यह सीरीज एक फैमिली ड्रामा है, जिसका ट्रेलर पिछले दिनों रिलीज किया गया था। 'घर वापसी' 22 जुलाई से हॉटस्टार पर स्ट्रीम की जा सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
ott release this week from Butcher of Delhi Ghar Wapasi The Gray Man Doctor Arora this week will be full of crime and drama
द ग्रे मैन - फोटो : Instagram

द ग्रे मैन
क्रिस इवांस और रयान गोसलिंग स्टारर ‘द ग्रे मैन’ 22 जुलाई को नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो रही है। फिल्म में साउथ स्टार धनुष भी हैं, जो इंडियन फैंस को फिल्म देखने के लिए और भी एक्साइटेड बना रहे हैं। धनुष की ये पहली हॉलीवुड फिल्म है, इसलिए उनके साथ-साथ सभी इसे लेकर रोमांचित हैं।

विज्ञापन
ott release this week from Butcher of Delhi Ghar Wapasi The Gray Man Doctor Arora this week will be full of crime and drama
'डॉ. अरोड़ा-गुप्त रोग विशेषज्ञ' - फोटो : सोशल मीडिया

डॉ. अरोड़ा- गुप्त रोग विशेषज्ञ
'डॉ. अरोड़ा- गुप्त रोग विशेषज्ञ' 22 जुलाई को सोनी लिव ऐप पर रिलीज की जाएगी। इसमें फिल्म 'सौदागर' वाले विवेक मुश्रान भी नजर आने वाले हैं। इनके अलावा फिल्म में विद्या मालवडे, संदीपा धर और शेखर सुमन समेत कई और ऐक्टर्स बी नजर आएंगे। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed