फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

OTT This Week: विक्की में होगी देशभक्ति तो रणबीर का दिखेगा एक्शन अवतार, इस हफ्ते रिलीज होंगी ये फिल्में-सीरीज

Mon, 22 Jan 2024 04:56 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Mon, 22 Jan 2024 04:56 PM IST
विज्ञापन
OTT release this week Karmma calling Vicky Sam Bahadur animal neru fight club Aquaman and the Lost Kingdom
एनिमल-सैम बहादुर - फोटो : सोशल मीडिया

कई लोग सिनेमाघरों में बैठकर फिल्मों का मजा नहीं ले पाते हैं। वे घर बैठे ही रोमांचक शो और फिल्में देखना पसंद करते हैं। वहीं कई लोग ऐसे भी होते हैं, जो ओटीटी पर पसंदीदा वेब सीरीज और फिल्में रिलीज होने का इंतजार करते हैं। अब उनके इंतजार पर विराम लगने वाला है। दर्शकों के लिए जनवरी का आखिरी हफ्ता धमाकेदार साबित होने वाला है, क्योंकि इस हफ्ते ओटीटी पर कई वेब सीरीज और फिल्में रिलीज होने वाली हैं। चलिए आपको बताते हैं कि कौन सी फिल्में और वेब सीरीज कहां और कब रिलीज होने वाली हैं।

OTT release this week Karmma calling Vicky Sam Bahadur animal neru fight club Aquaman and the Lost Kingdom
एनिमल - फोटो : सोशल मीडिया

एनिमल

एनिमल' एक पिता-पुत्र के रिश्ते के इर्द-गिर्द घूमती है। बेटा उन लोगों से बदला लेने का फैसला करता है, जिन्होंने उसके पिता को नुकसान पहुंचाने की कोशिश की थी।  फिल्म में रणबीर कपूर मुख्य भूमिका में हैं और उनके साथ रश्मिका मंदाना, अनिल कपूर, बॉबी देओल और तृप्ति डिमरी भी अहम भूमिका में हैं। यह 26 जनवरी को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी।
Dhanush: विवाद में फंसी धनुष की 'कैप्टन मिलर', लेखक वेला राममूर्ति ने लगाया कहानी चुराने का आरोप

OTT release this week Karmma calling Vicky Sam Bahadur animal neru fight club Aquaman and the Lost Kingdom
कर्मा कॉलिंग - फोटो : सोशल मीडिया

कर्मा कॉलिंग

'कर्मा कॉलिंग' अलीबाग सोसायटी की राज करने वाली रानी इंद्राणी कोठारी के इर्द-गिर्द घूमती है और सीरीज अमीर लोगों की चकाचौंध और ग्लैमर की दुनिया को दिखाएगी। यह अमेरिकी मूल सीरीज 'रिवेंज' पर आधारित है, जो 2011-2015 तक प्रसारित हुई थी।  सीरीज में रवीना टंडन मुख्य भूमिका में हैं। यह 26 जनवरी 2024 को डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज होगी।
Ayodhya: प्राण प्रतिष्ठा समारोह के बाद अमिताभ बच्चन और रजनीकांत से मिले पीएम मोदी, जाना दिग्गज सितारों का हालचाल

विज्ञापन
विज्ञापन
OTT release this week Karmma calling Vicky Sam Bahadur animal neru fight club Aquaman and the Lost Kingdom
सैम बहादुर - फोटो : सोशल मीडिया

सैम बहादुर 

'सैम बहादुर' भारत के पहले फील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ के जीवन पर आधारित है। यह फिल्म दिखाएगी कि कैसे उनके करियर ने भारत की भू-राजनीतिक सीमाओं को आकार दिया। फिल्म में विक्की कौशल फातिमा सना शेख और सान्या मल्होत्रा मुख्य भूमिका में हैं। यह फिल्म 26 जनवरी 2024 को गणतंत्र दिवस के मौके पर जी5 पर रिलीज होगी।
Celebs: हॉलीवुड के सुपरहीरो को आवाज देकर दम दिखा चुके हैं ये बॉलीवुड सितारे, लिस्ट में कई स्टार्स के नाम शामिल

विज्ञापन
OTT release this week Karmma calling Vicky Sam Bahadur animal neru fight club Aquaman and the Lost Kingdom
फाइट क्लब - फोटो : Social media

फाइट क्लब

'फाइट क्लब' एक युवा लड़के सेल्वा के इर्द-गिर्द घूमती है, जो एक फुटबॉल खिलाड़ी बनना चाहता है, लेकिन कुछ कारणों से उसके सपनों पर पानी फिर जाता है। वह झगड़ों में फंसकर एक गुस्सैल व्यक्ति बन जाता है। यह 27 जनवरी 2024 को डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज होगी।
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed